• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

शिक्षा राशिफल 2021 - Education Horoscope 2021 in Hindi

Author: -- | Last Updated: Mon 25 May 2020 5:22:37 PM

शिक्षा राशिफल 2021 (Education Horoscope 2021) में, आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं कि, नववर्ष में छात्रों और विद्यार्थियों का शिक्षा राशिफल या उनकी एजुकेशन लाइफ कैसी रहने वाली है। एस्ट्रोकैंप का ये शिक्षा राशिफल 2021, सभी राशि के छात्र-छात्राओं के लिए बेहद मददगार है, क्योंकि इसे हमारे कई विद्वान और कुशल ज्योतिषियों ने सौरमण्डल के सभी ग्रहों और सितारों का सही आकलन करने के बाद तैयार किया है।

एस्ट्रोसेज महा कुंडली में पाएं कुंडली आधारित अपना सटीक फलादेश

Marriage Muhurat 2020

हम इस बात को बेहद अच्छी तरह समझते हैं कि, आज के इस दौर में अच्छी शिक्षा का होना कितना ज़रूरी है। हर मां-बाप भी अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनाने का सपना रखते हैं क्योंकि, अपनी शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से ही हम न केवल अपनी भौतिक ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। बल्कि अपने भविष्य के साथ-साथ अपने वर्तमान को भी बेहतर बना पाने में कामयाब होते हैं। शिक्षा ही एक मनुष्य का व्यक्तित्व सही से निखारती है, जिससे उसके बौद्धिकता का विकास सुनिश्चित होते हुए, उसकी सोचने-समझने की क्षमता का दायरा भी काफी हद तक बढ़ता है।


हर किसी के जीवन में शिक्षा का उच्च स्तर होना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसी से चलते आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत तौर पर हर व्यक्ति खुद को दूसरों से अलग करते हुए, अपनी एक अनोखी पहचान बनाने में सफल होता है। एक शिक्षित मनुष्य ही न केवल अपने परिवार को सम्मान दिला सकता है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से वो एक बेहतर नौकरी पाकर अपनी छवि भी मजबूत बना पाता है। शिक्षा समाज के साथ-साथ मनुष्य को देश के हित के कार्यों को करने में भी मदद करती है। इसी कारण आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक देश में शिक्षा का महत्व अधिक देखा जाता है। शायद तभी हर छात्र अच्छे नंबरों से पास होकर, किसी अच्छे कॉलेज में दाख़िला या नौकरी प्राप्त करना चाहता है।

ऐसे में यदि आप अपने बच्चे का या अपने खुद की शिक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं तो, आपके लिए हमारा ये शिक्षा राशिफल 2021 (Rashifal 2021) बेहद कारगर साबित होने वाला है। ज्योतिष विज्ञान की मदद से तैयार किया गया हमारा ये लेख, आपको बताएगा कि शिक्षा के लिहाज़ से वर्ष 2021 कैसा रहेगा? साल के किस समय में आपको इच्छा अनुसार अपनी परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी? या किस महीने में आपको अपनी मेहनत को अधिक रफ़्तार देने की ज़रूरत होने वाली है?

तो चलिए जानते हैं शिक्षा को लेकर क्या कहते हैं, आपकी राशि के ग्रह? और पढ़ते हैं शिक्षा राशिफल 2021 (Education Horoscope 2021 in hindi) का भविष्यकथन, सभी 12 राशियों के लिए आने वाला साल कैसा लेकर आने वाला है?

मेष राशि का शिक्षा राशिफल 2021

शिक्षा राशिफल 2021 ( Education Horoscope 2021) के अनुसार, इस पूरे ही वर्ष मेष राशि के छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों को वर्ष की शुरुआत में अपनी पढ़ाई-लिखाई में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, क्योंकि ग्रहों और सितारों की चाल बता रही है कि, मेष राशि का शैक्षिक जीवन वर्ष की शुरुआत यानि, जनवरी से लेकर मार्च और फिर जुलाई और नवंबर में सबसे बेहतरीन परिणाम लेकर आ रहा है।

इस समय आपके पराक्रम का विकास होगा, साथ ही आपकी बौधिक शक्ति भी विकसित हो सकेगी। जिससे आपको आने वाली अपनी हर परीक्षा में सफलता मिलेगी, क्योंकि इस पूरे ही साल, आपकी राशि में शनि देव दशम भाव में विराजमान रहेंगे और शनि की ये स्थिति आपको अपनी पूर्व की मेहनत का भरपूर फल देने का कार्य करेगी।

इसके साथ ही वर्ष के मध्य में, 6 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच लाल ग्रह मंगल देव भी आपकी राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे। जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को, अपनी शिक्षा में ज़बरदस्त कामयाबी मिलेगी।

इसके साथ ही इस समय आपकी राशि के एकादश भाव में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति होने से आपको फायदा मिलेगा, क्योंकि गुरु देव मेष राशि के सभी विद्यार्थियों को उनके विषय को सही से समझने के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करने का कार्य करते रहेंगे।

राशिफल 2021 (Rashifal 2021)को समझें तो, वो सभी छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे, उन्हें इस वर्ष किसी विदेशी कॉलेजों या स्कूल में दाख़िला मिलने से शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी, इस वर्ष परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी|

मेष शिक्षा राशिफल 2021 (Mesh Shiksha Rashifal 2021)के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में ये आने वाला नया वर्ष छात्रों के लिए बेहद अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: बुधवार के दिन ज़रूरतमंद लोगों एवं ग़रीब विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री भेंट करें|

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2021

वृषभ राशि का शिक्षा राशिफल 2021

शिक्षा राशिफल 2021 (Education Rashifal 2021) के अनुसार, वृषभ राशि के सभी छात्रों को इस वर्ष पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, तभी आपको उम्मीद के अनुसार सफलता मिल सकेगी।

खासतौर से आपके लिए, साल की शुरुआत अच्छी नहीं देखी जा रही है, क्योंकि शुरूआती समय शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा कमजोर रह सकती है। इसके पीछे की वजह शनिदेव का आपकी राशि के नवम भाव में पड़ रहा प्रभाव होगा। ऐसे में जितना संभव हो, केवल और केवल अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें और सभी विषयों को समझने में अपने से बड़ों की मदद लें।

हालांकि ये समय आगे चलकर कुछ बेहतर होता दिखाई देगा। विशेष रूप से स्थितियों में अप्रैल के पहले हफ्ते से सुधार आना शुरू होगा, जिससे छात्रों के लिए समय थोड़ा बेहतर रहेगा। ऐसे में इस दौरान, वो छात्र जो उच्च शिक्षा की प्राप्ति कर रहे, उन्हें अपना प्रदर्शन और भी बेहतर करने में भाग्य का साथ मिलेगा और अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी।

इसके बाद सितंबर तक का समय शिक्षा में कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। राशिफल 2021 में ये संकेत मिल रहे हैं कि, इस दौरान छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ बाधा आने के योग बनेंगे, क्योंकि इस समय छाया ग्रह राहु-केतु आपका शिक्षा से ध्यान भटकाने का कार्य करेंगे।

वृषभ राशिफल (Vrishabha Rashifal) के अनुसार, 20 नवंबर तक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को परीक्षा में ज़बरदस्त सफलता मिलने के योग बनेंगे। साथ ही मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में वर्ष 2021 में जिस भी परीक्षा के परिणाम आएँगे, उसमें वृषभ राशि के सभी छात्रों को अच्छे अंको की प्राप्ति होगी।

ग्रहों की स्थिति का आकलन करें तो, ये पता चलते है कि छात्रों के लिए विशेष रूप से, 6 सितंबर से 2 अक्टूबर और 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर के बीच का समय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद शुभ योग बना रहा है। वहीं वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखे हुए हैं, उनके लिए सितंबर से अक्टूबर के मध्य का समय शुभ समाचार लेकर आएगा। ऐसे में उन्हें इस समय अपने प्रयास सबसे अधिक तेज करने की आवश्यकता होगी।

कुल मिलाकर कहें तो, वर्ष 2021 शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के छात्रों के लिए सामान्य तो रहेगा, लेकिन उन्हें इस वर्ष सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: किसी भी परीक्षा पर जाने से पहले, घर के बड़ों का आशीर्वाद ज़रूर लें। साथ ही मंदिर में भी जाकर देवी-देवताओं की उपासना करें।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2021

एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली से पाएं 250+ पन्नों की अपनी कलरफुल कुंडली

मिथुन राशि का शिक्षा राशिफल 2021

मिथुन शिक्षा राशिफल 2021 (Mithun Shiksha Rashifal 2021) के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्र शुरू से ही अधिक मेहनत करते दिखाई देंगे, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में साल भर केतु मौजूद रहेंगे, जिससे आपको इस नए साल में किसी भी विषय को समझने में सामान्य से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी।

इस दौरान कई अन्य पाप ग्रहों के कारण भी, मिथुन राशि के विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई में नहीं लगेगा, और आपकी संगति आपका ध्यान भटकाती नज़र आएगी। ऐसे में आपको अपनी सही संगति का चयन बहुत सोच-समझ कर चलने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 2021 के अनुसार, सितंबर का महीना छात्रों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें इस समय कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपके भाग्य भाव में राशि स्वामी की उपस्थिति आपको भाग्य का साथ भी देगी, जिससे आप शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक बेहतर कर पाएंगे।

इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति को देखें तो, गुरु बृहस्पति का गोचर भी इस दौरान आपको बहुत अधिक सफलता दिलाने का कार्य करेगा और वो सभी छात्र जो विदेशी कॉलेजों में दाख़िला लेने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए जनवरी का महीना विशेष शुभ साबित होने वाला है। साथ ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को भी इस वर्ष सामान्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुल मिलकर कहें तो, वर्ष 2021 सामान्य फल तो लाएगा। साथ ही छात्रों के जीवन में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला हैं।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: घर से निकलने से पहले अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाएँ। साथ ही अपनी कलम को भी इस्तेमाल करने से पहले रोज़ाना सुबह उसे माथे से लगाएँ।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2021

कर्क राशि का शिक्षा राशिफल 2021

शिक्षा राशिफल 2021 (Cancer Education Horoscope 2021) के अनुसार, कर्क राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष पूर्व वर्ष के अनुसार कुछ अनुकूल रहेगा। खासतौर से आपके लिए, फरवरी से अप्रैल का समय विशेष लाभदायक साबित होने के योग दर्शा रहा है।

आपकी राशि में इस समय शुभ ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव, शिक्षा में छात्रों को भरपूर सफलता प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपनी पूर्व वर्ष की मेहनत के अनुसार, इस वर्ष अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।

हालांकि साल के शुरूआती कुछ दिन, थोड़े कष्टदायक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कर्क राशि में केतु ग्रह साल भर पंचम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे बीच-बीच में वो छात्रों का मन भटकता रहेगा। ऐसे में इस वर्ष अपने मन को केंद्रित रखें, और खासतौर से शुरुआती दिनों में अधिक एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई-लिखाई करें।

राशिफल 2021 (Rashifal 2021) दर्शा रहा है कि, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जनवरी में अच्छे फल प्राप्त होंगे। साथ ही अगस्त का महीना भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए है विशेष अनुकूल रहेगा।

उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए, अप्रैल के पहले का समय और सितंबर से नवंबर का समय खासा शुभ रहने वाला है। इस समय आपको हर परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ आंशिक सफलता मिलेगी।

वो सभी छात्र जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं, उन्हें इस वर्ष के शुरुआती महीनों से लेकर मई से जुलाई के मध्य में शुभ समाचार प्राप्त होने से उनकी इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: पास ही के किसी मंदिर में जाकर शनि देव की प्रतिमा को बिना छुए, शनिवार के दिन काले तिल का तेल अर्पित करें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2021

सिंह राशि का शिक्षा राशिफल 2021

सिंह राशि के शैक्षिक जीवन को देखें तो, (Leo Educational Horoscope 2021)के अनुसार, आने वाले नव वर्ष में सिंह राशि के छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं। खासतौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को, इस साल शनिदेव के कारण पहले से अधिक मेहनत करनी होगी।

इसके साथ ही इस वर्ष, अप्रैल से सितंबर के मध्य तक, गुरु बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में होने से, आपको अधिक प्रयासों के बाद ही शिक्षा और सभी विषयों को समझने में अधिक प्रयास करना होगा।

हालांकि राशिफल 2021 (Rashifal 2021) ये संकेत दे रहा है कि, अप्रैल के पहले सप्ताह का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। फिर इसके बाद 15 सितंबर से 20 नवंबर का समय भी, आपके लिए विशेष शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपका मन पढ़ाई-लिखाई में अधिक लगेगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर करने में सफल होंगे।

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को इस वर्ष 2021 में, अधिक मेहनत करनी होगी और साथ ही यदि छात्र विदेश जाने के इच्छुक हैं, उन्हें इस वर्ष निराशा हाथ लग सकती है। ऐसे में आपको हार न मानते हुए, संयम रखना सीखना होगा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार अपना प्रदर्शन और प्रयास जारी रखने होंगे।

सिंह राशि के वो सभी छात्र जो अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह का शॉर्टकट इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अधिक संभलकर चलने की हिदायत दी जाती है। अन्यथा वो खुद को अपनी किसी गलती से बड़ी परेशानी में फंसा सकते हैं। इसके चलते उनकी छवि स्कूल और कॉलेज में भी खराब हो सकती है।

कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष 2021 छात्रों के लिए उम्मीद से थोड़ा कम अच्छा ही रहेगा।

भाग्य स्टार:

उपाय: किसी गर्भवती महिला या घर की महिलाओं को कोई तोहफ़ा दें। साथ ही पास ही के किसी मंदिर में जाकर ग़रीबों में बताशे बाटें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2021

कन्या राशि का शिक्षा राशिफल 2021

कन्या शैक्षिक राशिफल 2021 (Kanya Education Rashifal 2021) पर नज़र डालें तो, पता चलता हैं कि कन्या राशि के छात्रों को, इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य से कम अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में कर्मफल दाता शनि देव विद्यार्थियों को इस वर्ष कठिन मेहनत करने के लिए समय-समय पर परेशानी देते रहेंगे।

ऐसे में खासतौर से गणित या विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को, पढ़ाई के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा उन्हें शिक्षा में कई दिक्कतें आ सकती हैं। इस वर्ष वो सभी छात्र जो किसी भी कारणवश अपनी एकाग्रता अपनी शिक्षा के प्रति दिखाने में असफल रहेंगे, उन्हें गंभीर नकारात्मक परिणाम तक देखने को मिल सकते हैं।

कन्या राशिफल 2021 (Virgo Rashifal 2021) में, सभी छात्रों को अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए समय-समय पर अपने अध्यापकों एवं शिक्षकों की मदद लेने की ज़रूरत होगी। तभी आप अपनी शिक्षा में कुछ बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

साथ ही उच्च शिक्षा के लिए भी, इस वर्ष छात्रों को कई बार अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन इन सभी मौक़ों का आपको समय-समय पर सही लाभ उठाने की ज़रूरत होगी। विद्यार्थियों को विशेष रूप से, इस वर्ष के अगस्त माह में अनुकूल फल प्राप्त होंगे। वहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे छात्रों को भी साल के अंत में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

यदि आप पॉलिटिक्स या सोशल सर्विस आदि विषयों से जुड़े हैं तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा ही रहेगा। साथ ही इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को, इस वर्ष की ज़्यादातर परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होने की संभावना अधिक रहेगी।

कुलमिलकर कहें तो, इस वर्ष आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, तभी आपको शिक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी

भाग्य स्टार: 2|5/5

उपाय: अपने अध्यापकों को कलम या कोई किताब भेट करें। साथ ही बुधवार के दिन बुध यंत्र की स्थापना करें।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2021

तुला राशि का शिक्षा राशिफल 2021

शिक्षा राशिफल 2021 (Education Horoscope 2021) को देखें तो, तुला राशि के छात्रों के लिए यह आने वाला नया वर्ष काफी बेहतरीन रहने वाला है। खासतौर से अप्रैल से सितंबर तक आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि के शैक्षिक जीवन के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में थोड़ा कष्ट महसूस होगा। लेकिन धीरे-धीरे आप अपनी बुद्धि और समझ के कारण, सभी नकारात्मक स्थितियों से खुद को निकालने में सफल होंगे। ऐसे में अपने विषय को समझने में अपने शिक्षकों की मदद ले।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी, छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही तुला राशि के वो सभी छात्र जो कॉन्पिटिटिव या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष भाग्य का साथ मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि इसके लिए आपको अपने मन को केंद्रित रखते हुए, अहंकारी होने से खुद को दूर रखना होगा।

वर्ष 2021 के सभी शुभ-अशुभ ग्रहों की चाल को देखें तो, आपके लिए शनि देव, गुरु बृहस्पति और मंगल विशेष रूप से, मई से अगस्त तक बेहद अच्छे परिणाम देने का कार्य करेंगे। ऐसे में इस दौरान यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। साथ ही इस समय विदेशी कॉलेज में दाख़िला और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे उनके लिए शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: हर बुधवार अपने हाथों से गौ माता को आटे की लोई खिलाएं। साथ ही उनकी पीठ पर तीन बार हाथ पर फेरे। ऐसा करने से आपको शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2021

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि का शिक्षा राशिफल 2021

वृश्चिक राशिफल 2021 (Scorpio Rashifal 2021) को देखें तो, यह नया वर्ष छात्रों को शिक्षा के जीवन में उन्हें उम्मीद से बेहतर फलों की प्राप्ति कराएगा। छात्रों को इस समय राहु-केतु के कारण अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही अनुकूल फल प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के छात्रों के लिए यूँ तो यह वर्ष विशेष अच्छा दिखाई दे रहा है रहेगा, लेकिन आपकी राशि के तीसरे भाव में मौजूद शनि देव आपको साल भर मेहनत करने के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करते दिखाई देंगे।

शनि के कारण ही इस वर्ष छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, जिससे चलते काम के प्रति आपकी एकाग्रता ही आपको प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में मदद करेगी और आप दूसरों से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

शैक्षिक जीवन 2021 (Educational Horoscope 2021) को देखें तो, उच्च शिक्षा की कामना करने वाले इस राशि के सभी छात्रों के लिए, जनवरी से अप्रैल और 20 सितंबर से मध्य नवंबर का समय बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है।

इस साल आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए जनवरी, अप्रैल और सितंबर का महीना उत्तम रहने वाला है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो, साल 2021 वृश्चिक राशि के छात्रों के जीवन में अच्छे फल लेकर आने वाला है।

भाग्य स्टार: 3|5/5

उपाय: रोज़ाना सुबह उठकर अपने सभी विषयों का अभ्यास करें। साथ ही उगते हुए सूर्य देव की उपासना करते हुए उन्हें जल चढ़ाएं।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2021

धनु राशि का शिक्षा राशिफल 2021

धनु शिक्षा राशिफल 2021 (Dhanu Shiksha Rashifal 2021) के अनुसार, शिक्षा के मामलों में धनु राशि के सभी छात्रों के लिए ये भविष्यकथन, अच्छे फल लेकर आने वाला है। क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत से अंत तक, राहु आपके छठे भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप पहले से अधिक मेहनत कर अपने शैक्षिक जीवन में, अच्छे फल प्राप्त कर सकेंगे।

2021 की भविष्यवाणी से, ये भी पता चलता है कि वो सभी छात्र जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस नव वर्ष ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना बनेगी। क्योंकि इस वर्ष कर्मफल दाता शनिदेव आपकी राशि के दूसरे भाव में, साल की शुरुआत से अंत तक रहेंगे।

इसके साथ ही गुरु बृहस्पति भी, शुरुआत में शनि के साथ ही आपके दूसरे भाव में विराजमान होते हुए, एक अनोखी युति बनाएँगे। जिससे छात्रों को अपनी परीक्षा में अच्छे अंक आने की प्रबल संभावना बनेगी। साथ ही जनवरी और अप्रैल से लेकर मई और फिर अंत में सितंबर का महीना, आपके लिए शिक्षा प्राप्ति में बेहतरीन योग बनता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप कम मेहनत के बाद भी अच्छे अंक हासिल करने में सफल होंगे

शैक्षिक जीवन 2021 (Education Horoscope 2021) के अनुसार, विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों को, दिसंबर और सितंबर के महीने में शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिससे आपके माता-पिता भी खुश होंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो, यह वर्ष आपके लिए खासा अच्छा रहेगा। हालांकि आपको फरवरी और मार्च के महीने में अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। क्योंकि यही वो समय होगा जब शुक्र देव आपकी राशि में बेहद कमज़ोर स्थिति में होंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य भी बिगाड़ सकता है। खराब सेहत से आपको पढ़ाई में व्यवधान आने के योग बनेंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: शुक्रवार के दिन ग़रीबों में प्रसाद बांटें। साथ ही शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना छुए जल चढ़ाएं।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2021

मकर राशि का शिक्षा राशिफल 2021

मकर राशि का शिक्षा राशिफल 2021, संकेत दे रहा है कि छात्रों को इस वर्ष सामान्य से थोड़े बेहतर परिणाम मिलेंगे, क्योंकि आपकी एजुकेशन लाइफ बता रही है कि, आपकी राशि के पंचम भाव में राहु देव आपको साल भर अच्छे फल देने का कार्य तो करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देते हुए, केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होगी।

इस दौरान आप अपने मुश्किल से मुश्किल विषयों को भी आसानी से हल कर पाने में सफल होंगे, जिससे समय रहते आप परीक्षा से पहले ही अपनी पूरी तैयारी कर सफलतापूर्वक परीक्षा दे सकेंगे।

हालांकि बीच-बीच में, केतु और शनि देव आपका मन भटकाने का कार्य करेंगे। ऐसे में जनवरी और मई का महीना आपके लिए खासा महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि इस समय आपकी एकाग्रता भंग होने की, अधिक संभावना दिखाई दे रही है। ध्यान रहे जनवरी और मई के दौरान व्यर्थ के कामों में अपना समय और पैसा ना बर्बाद करते हुए, केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दें।

Makar Education Horoscope के राशिफल 2021 से संकेत भी मिल रहे हैं कि, जनवरी, फरवरी तथा अप्रैल और दिसंबर के महीने में विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को, इस समय विशेष रूप से अपने प्रयासों को गति देनी होगी, क्योंकि इन्हीं महीनों में आपको विदेश में मन मुताबिक दाख़िला मिलने के योग बनेंगे।

साथ ही उच्च शिक्षा में भी इस वर्ष आपकी ही राशि में मौजूद शनि देव, छात्रों को सफलता तो देंगे, लेकिन उसके लिए उन्हें अधिक परिश्रम करना होगा। संभावना है कि, शुरुआत से अप्रैल तक का समय, और फिर सितंबर से नवंबर का माह आपके लिए सबसे ज्यादा भाग्यवान रहेगा। इस दौरान उच्च शिक्षा में आपको प्रबल सफलता मिलेगी और आप हर कार्य को सफलतापूर्वक हल करने में सफल होंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: अपने हाथों से बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल ग़रीबों को बाटें। साथ ही मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुंभ राशि का शिक्षा राशिफल 2021

Kumbh Shiksha Rashifal में, कुंभ राशि के छात्रों का भविष्यफल देखें तो, इस बात का ज्ञात होता है कि कुम्भ राशि का शैक्षिक जीवन, इस वर्ष अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। खासतौर से आपके लिए अप्रैल का महीना परीक्षा में अच्छे परिणाम लेकर आएगा, जिससे आपके घर और स्कूल में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो, आपको थोड़ा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी आपको अनुकूल फल मिलेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगे विद्यार्थियों को भी, जनवरी से लेकर फरवरी और फिर अप्रैल और सितंबर के महीने में विशेष अच्छे फल मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप अपने विषयों को सही से समझ पाने में सफल होंगे।

हालांकि शनि का गुरु देव के साथ शुरुआत में आपके द्वादश भाव में युति करना अच्छा रहेगा, जिससे आप अपने अध्यापकों व शिक्षकों की मदद लेते भी दिखाई देंगे। ऐसा करना आपके लिए बेहद कारगर साबित होगा।

इस समय खासतौर से टेक्निकल और सेमी टेक्निकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को, सामान्य फल मिलेंगे। वहीं, जनरल एवं मीडिया इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए, ये वर्ष बेहद भाग्यवान साबित होने वाला है।

भाग्य स्टार:

उपाय: बुध देव की उपासना कर, उनके बीज मंत्र का जप करें। नियमित रूप से साथ ही गो-वंश को हरा चारा खिलाएं और मां सरस्वती की उपासना करें।

वर्ष 2021 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2021

मीन राशि का शिक्षा राशिफल 2021

भविष्यकथन 2021 के अनुसार, मीन शिक्षा राशिफल (Meen Rashifal) आपके लिए इस वर्ष थोड़ी परेशानी लेकर आ रहा है। क्योंकि आपके राशि के एकादश भाव में मौजूद, शनिदेव आपके पंचम भाग को दृष्टि देंगे, जिससे आपको आगे चलकर शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

वार्षिक राशिफल 2021 (Yearly Horoscope 2021) में, जनवरी से लेकर अप्रैल तक बृहस्पति देव भी शनि के साथ युति करते हुए, आपके पंचम भाव को दृष्टि डालेंगे। जिससे छात्र शिक्षा में परेशानियां महसूस करेंगे। इस समय आपको बीच-बीच में अपने विषय को समझने में खासा दिक्कतें भुगतनी होंगी।

ऐसे में अपने शिक्षकों से सही मार्गदर्शन पाना ही, आपके लिए एकमात्र उपाय बचेगा। इसके बाद, 15 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य, विपरीत स्थितियों में कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे पढ़ाई-लिखाई के लिए अच्छे योग बनेंगे।

हालांकि इसके अलावा शेष समय में, आपको लगातार अपनी मेहनत और लग्न जारी रखने की आवश्यकता होगी, तभी आपको सफलता मिल सकेगी। वो छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये समय दूसरों से थोड़ा अच्छा रहेगा। क्योंकि उन छात्रों को अप्रैल, मई, अगस्त और सितंबर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Meen Educational Life 2021 को देखें तो, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र भी, इस वर्ष आंशिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यदि विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें इस वर्ष धैर्य ही रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद थोड़ी कम बन रही है।

कुल मिलकर कहें तो, इस वर्ष अप्रैल और सितंबर के दौरान छात्रों को आंशिक सफलता मिलने की संभावना दिख रही थी। शेष समय में उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी।

भाग्य स्टार:

उपाय: छोटी कन्याओं के पैर छूकर, उनका आर्शीवाद लें। साथ ही अपने शिक्षकों को कोई किताब भेंट करें।

वर्ष 2021 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2021

More from the section: Horoscope 2983
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved