• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

मकर राशिफल 2015

क्या आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा 2015 मकर राशि के जातकों के लिए? क्या बदलाव संभव हैं जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए 2015 में? पढ़िए यह विस्तृत मकर राशिफल 2015 ज्योतिषी आचर्य रमन द्वारा और बनाइए आने वाले साल को सुखद और कामयाब।

2015 के लिए  मकर का राशिफल

राशिफल 2015 के अनुसार यह शनि महाराज की पहली राशी है जिसमें उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, नक्षत्र आते हैं जिनका स्वामित्व सूर्य, चन्द्र, मंगल के पास होता है। ये जातक व्यावहारिक, आलसी, अंतर्मुखी और सीधी बात से कतराने वाले होते हैं।

राशिफल 2015: पारिवारिक स्थिति

ये वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। भविष्यफल 2015 कहता है की आप परिवार को काफी समय देंगे। आप परिवार पर ख़र्च करेंगे। विदेश यात्रा भी संभव है। आपके नए मित्र भी बनेंगे।

राशिफल 2015: स्वास्थ्य

राशिफल 2015 के मुताबिक आपको आलस परेशान करेगा। कार्यों को करने में समय लगायेंगे। आपको कान, त्वचा, पेट, खुजली आदि की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा अपना ख़्याल रखें।

राशिफल 2015: प्रेम

आपके यह सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। भविष्यफल 2015 के अनुसार कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। आपको अपनी सोच सही रखनी होगी। आपका प्रेम सम्बन्ध आपको प्रसन्नता देगा। आपको शयन सुख मिल सकता है।

राशिफल 2015: कार्यक्षेत्र

राशिफल 2015 के अनुसार व्यवसायी और नौकरीपेशा दोनों को ही लाभ होगा। आप काफी प्रगति करेंगे। आपके वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों ही सहकर्मी सहयोग देंगे परन्तु पदोन्नति में समस्या आ सकती है। आपके संचार उपकरण जैसे मोबाइल फ़ोन आदि चोरी हो सकते हैं।

राशिफल 2015: आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल से भी धनागमन हो सकता है। भविष्यफल 2015 कहता है की आपको कुछ बड़े लाभ हो सकते हैं। सभी तरह से समय सहयोग पूर्ण रहेगा। जिनकी शनि की महादशा चल रही होगी उनको काफी लाभ होगा।

राशिफल 2015: शिक्षा

जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, राशिफल 2015 कहता है वो हताश हो सकते हैं। आप प्रतियोगी परीक्षा में दिक्कत झेल सकते हैं। आप अपना विषय बदल सकते हैं। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ है।

By आचार्य रमन

Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved