• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

वृष राशिफल 2015

क्या आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा 2015 वृष राशि के जातकों के लिए? क्या बदलाव संभव हैं जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए 2015 में? पढ़िए यह विस्तृत वृष राशिफल 2015 ज्योतिषी आचर्य रमन द्वारा और बनाइए आने वाले साल को सुखद और कामयाब।

2015 के लिए  वृष का राशिफल

राशिफल 2015 कहता है की इस राशी में कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा नक्षत्र आते हैं जिनके स्वामी सूर्य, चन्द्र, मंगल होते हैं। ये जातक स्वार्थी किन्तु दूर की सोच रखने वाले होते हैं। ये अपने निर्णय जल्दी नहीं बदलते।

राशिफल 2015: पारिवारिक स्थिति

परिवार में सामान्य अनबन रहेगी, कुछ भी अनिष्ट नहीं है और वर्ष अच्छा रहेगा। भविष्यफल 2015 के अनुसार कभी कभी तीखी नोक-झोंक होगी, किन्तु सब शीघ्र शांत भी हो जाया करेगा। आपके घर के बड़े आपको नेक सलाह भी देंगे, किन्तु आपको रास नहीं आएगी। आप इस वर्ष संतान नहीं करने का निर्णय ले सकते हैं। राशिफल 2015 कहता है की नवजात शिशुओं की अच्छी देखरेख करनी चाहिए।

राशिफल 2015: स्वास्थय

जनवरी, मई, जून, सितम्बर, अक्टूबर के महीने में आपको सावधान रहना होगा। राशिफल 2015 के अनुसार आपको गुप्तांगों, मासिक धर्म,रीढ़ की हड्डी, पेट की समस्या हो सकती है। आपको आयुर्वेदिक दवा का उपयोग अधिक करना चाहिये। वर्ष के उत्तरार्ध में समस्या कम हो जायेगी। भविष्यफल 2015 कहता है की कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।

राशिफल 2015: प्रेम

राशिफल 2015 कहता है की इस वर्ष में नए सम्बन्ध बनाने की कोशिश व्यर्थ जाएगी। जिनका सम्बन्ध चल रहा है उनको आगे चलाने में समस्या आएगी। आपका दूसरी जाति के लोगों से प्रेम सम्बन्ध पनप सकता है, हालांकि वह भी सफल नहीं हो पाएगा।

राशिफल 2015: कार्यक्षेत्र

आप इस वर्ष कार्य के लिए बहुत यात्रा करेंगे। आपको अपने घर वालों से बहुत सहयोग मिलेगा और मित्र भी साथ देंगे। भविष्यफल 2015 कहता है की पत्नी द्वारा आपको सहयोग मिलेगा। व्यवसायी लोगों के लिए के यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपके कई कार्य सफल होंगे।

राशिफल 2015: आर्थिक स्थिति

राशिफल 2015 कहता है की धन के लिए वर्ष अच्छा है अगर आप सट्टे से दूर रहेंगे। आपको इस वर्ष काफी धनागमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के योग हैं।

राशिफल 2015: शिक्षा

उच्च शिक्षा के अच्छे योग हैं। भविष्यफल 2015 के अनुसार सभी संकाय के छात्र अच्छा करेंगे। विदेश में शिक्षा की भी सम्भावना है। आपके स्वप्न में सर्प आदि आ सकते हैं और आपकी आध्यात्मिक प्रगति बाधित हो सकती है।

By आचार्य रमन

Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved