• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

Rashifal 2020: वार्षिक राशिफल 2020

Author: -- | Last Updated: Thu 26 Dec 2019 5:05:15 PM

क्या कहता है राशिफल 2020 (Rashifal 2020)? हर व्यक्ति नए साल से कई उम्मीदें लगाए रहता है। जिसके जीवन में जिस चीज की कमी होती है वह व्यक्ति उम्मीद करता है कि आने वाला साल उसके जीवन से वह कमी दूर कर देगा और उसका जीवन खुशियों से भर जाएगा। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में नक्षत्रों को कुल 12 राशियों में बांटा गया है। ​जिसमें मीन, कुंभ, मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, ​कन्या, वृश्चिक, धनु, मिथुन और मकर हैं। यानि कि कुल 12 राशियां होती हैं और इन्हीं राशियों के आधार पर ज्योतिषी किसी भी व्यक्ति का भविष्य और उपाय बताते हैं। सभी राशियों के स्वामी अलग-अलग ग्रह के होते हैं, हर ग्रह का प्रभाव सब पर अलग-अलग पड़ता है। आज हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल 2020 बता रहे हैं। इस भविष्यफल की सहायता से आप यह जान पाएंगे कि 2020 में आपको किस क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी और कौन सा क्षेत्र आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। यही नहीं आप अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष उपाय भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल 2020।

Click here to read in English - Horoscope 2023

मेष राशिफल 2020

मेष राशिफल 2020 आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। साल 2020 की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छी होगी लेकिन साल के मध्य में धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल किसी के साथ लेन-देन न करें। किसी यात्रा पर जाते हैं तो अपने स्वास्थ्य की कतई अनदेखी न करें। अक्टूबर से नवंबर के महीने में जीवन-साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन अगर ध्यान दिया जाए तो थोड़े समय के बाद सेहत में सुधार हो सकता है। आपके साथ यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की भी संभावना है। संतान की ओर से इस वर्ष अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। साल के आखिरी में आप अपने घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न करा सकते हैं।

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 मेष राशिफल

वृषभ राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत भले ही अच्छी न हो लेकिन साल का अंत काफी अच्छा रहेगा। वृषभ राशिफल 2020 के मुताबिक़ शुरू में ही आप तनाव की चपेट में आ सकते हैं। सिर्फ साल की शुरुआत और अंत में अपनी सेहत का ध्यान रखें बाकी ये साल स्वास्थ्य के हिसाब से बेहतर गुजरेगा। जिस वजह से आपकी पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है। मार्च महीने में आपको एक ऐसी नौकरी का ऑफर आएगा जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। इस वर्ष आप काम के सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। निसंतान दंपत्तियों को इस वर्ष संतान का सुख मिलने के पूरे योग हैं। चूँकि इस साल 2 सितंबर तक राहु आपके दूसरे भाव में विराजमान होगा इसलिए पैसों के लेनदेन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। हालांकि साल के मध्य में आपकी आर्थिक स्थिति लाभकारी सिद्ध होगी। सिंतबर महीना आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान न ही कहीं निवेश करें और न ही कोई नई चीज खरीदें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। ससुराल पक्ष में आपका औहदा बढ़ेगा और हर बड़े काम में आपकी राय ली जाएगी।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2020 कई नई सौगातें लेकर आएगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। धन का कारक ग्रह बृहस्पति अप्रैल से जुलाई के मध्य आप के अष्टम भाव में स्थित रहेगा जिस कारण कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह साल बहुत शुभ है। करियर में आपको कई तरह के उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद आपकी नौकरी को साल भर तक कोई खतरा नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। अक्टूबर से लेकर दिसंबर के समय आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। छोटे भाई बहनों से प्यार मिलने के साथ ही बड़े भाई-बहनों और माता-पिता का आर्शीवाद मिलेगा। इस वर्ष आपके पिता आपके बिजनेस में पैसा निवेश करेंगे। राशिफल 2020 इंगित करता है कि साल के मध्य में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है लेकिन साल के अंत तक आप खुद को फिट महसूस करने लगेंगे। आपको बासी, गरिष्ठ और असंतुलित भोजन नहीं करना चाहिए। कार्य अधिक करने से आपको शारीरिक थकान महसूस होगी।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020 कर्क 2020 राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक इस वर्ष यदि स्वस्थ रहना चाहते हैं तो साल की शुरुआत से ही संतुलित भोजन को अपनाएं। खराब खानपान से आपको गहरा स्वास्थ्य जोखिम उठाना पड़ सकता है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और ऐसे खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें जो आपकी हैल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालते हों। साल के मध्य में आपको पित्त संबंधित शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ विवाह होने के योग हैं। किसी करीबी दोस्त से आपको खतरा है। यदि नौकरी की बात करें तो आपको काफी उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। कई बार आपको अपनी नौकरी खतरे में दिखेगी लेकिन साथ ही कई नए आॅफर भी आपको मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पारिवारिक जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा। ससुराल पक्ष में किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। इस वर्ष आप अपने बच्चों पर काफी खर्च करेंगे। अचानक और अप्रत्याशित रूप से होने वाले खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। अतः धन की बचत भी आवश्यक है। जीवन-साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2022 कर्क राशिफल

सिंह राशिफल 2020

सिंह राशिफल 2020 ​सिंह राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत बेहद अच्छी होगी। फरवरी महीने में आपको विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। आर्थिक ​स्थिति का ग्राफ भी आपका बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि आपका खर्चा भी खूब होगा। साल के मध्य में आप नया घर या ऑफ़िस खरीद सकते हैं। हालांकि ​अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। इस दौरान आपकी गाड़ी या कोई दूसरी क़ीमती चीज खो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। अप्रैल से जुलाई के मध्य तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि इस समय अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जोकि रोगों का भाव है इस दौरान आपको कोई ऐसा रोग लग सकता है जो लंबे समय तक चल सकता है। पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण आप घर में हवन करवा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी सफलता देने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को भी इस वर्ष अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इस दौरान आपको धन लाभ के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने होंगे। ऑफ़िस के काम की वजह से आप तनाव के शिकार हो सकते हैं।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 सिंह राशिफल

कन्या राशिफल 2020

कन्या राशिफल 2020 वार्षिक कन्या राशिफल 2020 के कथनानुसार इस साल स्वास्थ्य के मामले में भाग्य आपके साथ रहेगा। मई के महीने में संभव है कि कोई पुरानी ठीक हो चुकी बीमारी फिर से परेशान करे। सारे साल आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आपका प्रेम जीवन भी बहुत अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि अपने प्रेमी के प्रति इस साल आप ईमानदार रहेंगे। इस साल आपके पार्टनर को उसके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है जिससे घर में खुशियां आएंगी। आपके बच्चे भी इस साल पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के छात्रों को इस साल कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी आपको इस साल लाभ मिलने के पूरे आसार हैं। जमीन से जुड़े मामलों में साल की शुरुआत या अंत में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये साल काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। साल 2020 में आपके दोस्त भी कई कामों में आपका साथ निभाएंगे।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 कन्या राशिफल

तुला राशिफल 2020

तुला राशिफल 2020 तुला राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातक यूं तो स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत रहते हैं लेकिन इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। पेट और मानसिक रोग आपको इस वर्ष खासा परेशान करेंगे। इस साल अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें। परिवार में इस साल आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रहेगा। जिसके चलते आप कुछ दिनों के लिए मायके जाएंगे। साझेदारी में बिजनेस करने वाले अलर्ट हो जाएं क्योंकि पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। वैवाहिक लोगों का जीवन साल की शुरुआत में काफी नाजुक रहेगा लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। आपकी संतान को जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा और इसके लिए उन पर काफी पैसा भी खर्च करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष विदेश जा सकते हैं। साल के अंतिम महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। जनवरी से अप्रैल और जुलाई से नवंबर के बीच का समय आर्थिक दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद रहेगा, आय के नए श्रोत बनेंगे।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2020

वृश्चिक राशिफल 2020 वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन मध्य थोड़ा कठिन रहेगा। इस वर्ष आपको अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि महसूस होगी। इस साल आप खुद को फिट रखने के लिए योग और शारीरिक व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं। साल की शुरुआत में आपकी सैलेरी बढ़ सकती है या आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति साल के मध्य में थोड़ी खराब हो सकती है। लेकिन सिंतबर महीने क बाद सब सही हो जाएगा। किसी ऐसे व्यक्ति को उधार न दें जिसपे आप विश्वास नहीं करते क्योंकि धन वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। वैवाहिक लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस साल आप अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनकी इस साल शादी होने के योग हैं। आपके परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी या झगड़े की संभावना हो सकती है, आपकी कटु वाणी इसका सबसे बड़ा कारण बनेगी। इसलिए यदि आप चाहते हैं रिश्ते बने रहें तो धैर्य से काम लें और अपनी भाषा को मधुर करें। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को इस साल मनचाहा रिजल्ट मिलेगा और मनचाहे कॉलेज में एडमिशन भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल 2020

धनु राशिफल 2020 धनु राशि के जातकों को साल 2020 में करियर के लिहाज से काफी मेहनत करने की जरूरत है। साल की शुरुआत में नौकरी को खतरा हो सकता है लेकिन बाद में स्थिति सही हो जाएगी। धनु राशिफल 2020 के अनुसार इस साल परिवार के सदस्यों के साथ आपका खासा विवाद हो सकता है। हालांकि जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति साल के शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन साल के मध्य में ​पैसा आएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके साथ ही आपकी निजि संपत्ति में भी वृद्धि होगी। हालांकि आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि आपके हाथ में पैसा टिकता नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को साल 2020 से निराशा हो सकती है। जबकि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से से धनु राशि के जातक खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। जनवरी मार्च और उसके बाद 20 नवंबर तक का समय आपकी सेहत के लिए शानदार रहने वाला है।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 धनु राशिफल

मकर राशिफल 2020

मकर राशिफल 2020 2020 मकर राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों का करियर साल की शुरुआत में काफी अच्छा रहेगा। नौकरी के नए अवसर आपको मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में आप अपने बॉस के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों की कमी इस वर्ष आपको बिलकुल महसूस नहीं होगी। परिवार में आपका औहदा बढ़ने के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य की ओर से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। हालाँकि इस दौरान आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती होने की वजह से थकान और बैचनी का अनुभव होगा। इसके कारण घुटन भी महसूस होगी जो बाद में और बढ़ सकती है। आपको जीवन से जुड़े कई मोर्चों पर काफ़ी मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और जो लोग अविवाहित हैं उनकी इस साल शादी हो सकती है। संतान की ओर से इस साल आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा और आपको मान तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। साल के अंत में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यर्थ चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 मकर राशिफल

कुंभ राशिफल 2020

कुंभ राशिफल 2020 कुंभ राशि के जातकों को साल 2020 में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ज्यादा तनाव न लें। नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को जरूर साथ ले जाएं। आमदनी बढ़ने के साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी। बच्चों की पढ़ाई और ए​डमिशन को लेकर भी इस वर्ष आपको अच्छी खासी चपत लगने वाली है। मार्च के बाद आपकी स्थिति में थोड़ा बदलाव आएगा। इस साल आपको अध्यात्म से जुड़े हुए अनेक अच्छे अनुभव मिलेंगे। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। स्कूल और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को इस साल काफी मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान की ओर इस साल आपको निराशा हाथ लगेगी।

कुंभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 कुम्भ राशिफल

मीन राशिफल 2020

मीन राशिफल 2020 मीन राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह साल शुभ है। इस साल आप नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको काफी तरक्की मिलेगी। पेट के रोगी के लिए साल का मध्य सही नहीं है। इस दौरान अगर आपने अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आपको पेट का अल्सर हो सकता है। इस साल आप नए दोस्त बनाएंगे। ये दोस्त आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जमीनी मामलों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। लेकिन आप अपनी सूझबूझ के कारण सब सही कर लेंगे। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा जिसके कारण आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति इस साल मजबूत होगी। साल की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनिदेव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे इसके बाद आप जिस चीज में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2022 मीन राशिफल

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

More from the section: Yearly 2659
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved