• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

राशिफल 2018: जानें सफलता-समृद्धि के सूत्र

Author: - | Last Updated: Wed 29 Mar 2017 4:45:11 PM

एस्ट्रोकैम्प पर हम एक बार फिर हाज़िर हैं राशिफल 2018 के साथ। इस साल का यह भविष्यफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुएगा और सभी महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डालेगा। इसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि 2018 में क्या करें और क्या न करें, किन उपायों को करने से यह वर्ष आपके लिए बेहतर हो सकता है और किस तरह आप संभावित समस्याओं का निराकरण पहले ही कर सकते हैं। यदि आप यह फलादेश ध्यान रखेंगे और इसमें दिए गए संकेतों को काम में लाएंगे, तो निश्चित ही यह साल आपके लिए सफलता, समृद्धि और संतोष से परिपूर्ण सिद्ध होगा। आइए, देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे वैदिक ज्योतिष के अनुसार –

मेष राशिफल 2018

मेष राशिफल 2018

सामान्य तौर पर यह साल आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खासकर अक्टूबर के महीने तक गुरु की कृपादृष्टि आपको मिलती रहेगी और आप स्वस्थ्य बने रहेंगे। शिक्षा के लिए साल औसत है, चतुर्थ का राहु ध्यान बाधा देगा लेकिन अक्टूबर तक गुरु की अनुकूलता के कारण परिणाम अच्छे रहेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में साल खर्चों भरा तो रह सकता है लेकिन आमदानी होती रहेगी। बात करें निजी जीवन की तो दाम्पत्य के लिए साल काफ़ी अच्छा रहने वाला है। वहीं काम धंधे के लिए भी साल अच्छा रह सकता है। इस वर्ष विशेषतः माता की सेवा करें व चांदी के नाग नागिन पानी में बहाएं।

मेष राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मेष राशिफल 2018
  

वृष राशिफल 2018

वृष राशिफल 2018

2018 के राशिफल के मुताबिक़ यह साल आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। ध्यान इस बात का रखना है कि जो भी मेहनत करनी है धैर्य के साथ करनी है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो शनि की ढइया को देखते हुए इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं दिखानी हैं। वाहन आदि भी सावधानी से चलाना होगा। शिक्षा के लिए साल औसत रह सकता है। आमदनी में कुछ व्यवधान लेकिन कोशिश कर बचत की जा सकेगी। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल औसत है अत: सम्बंधों के प्रति लापरवाह नहीं होना है, वर्षांत में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। काम धंधे में कुछ धीमापन रह सकता है। पुजारी को पीले कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

वृष राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : वृष राशिफल 2018

मिथुन राशिफल 2018

मिथुन राशिफल 2018

इस साल आपके भीतर ज्ञान व हठ दोनों के दर्शन हो सकते हैं। ध्यान रहे कि ज्ञान तत्त्व को बढ़ाना ही आपका मुख्य कर्तव्य होना चाहिए। आपके स्वास्थ्य की बात करें शनि की दृष्टि के कारण आलस्य बढ़ सकता है लेकि गुरु की दृष्टि सामंजस्य बिठाने में मदद करेगी परिणामत: आप स्वस्थ्य बने रहेंगे। शिक्षा के लिए भी यह साल सामान्यत: अनुकूल है। आर्थिक मामलों में यह साल मिला जुला रह सकता है, कमाई अच्छी लेकिन बचत कम रह सकती है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफी अनुकूल रहेगा। काम धंधे के लिए साल अनुकूल है। गरीबों में गुलाब जामुन का वितरण करना चाहिए।

मिथुन राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मिथुन राशिफल 2018

कर्क राशिफल 2018

कर्क राशिफल 2018

इस साल आपको बड़े पर मान सम्मान मिल सकता है। ऐसे में स्वयं को इन बातों के लिए तैयार करना होगा। कोशिश करें कि प्रथम भाव का राहु आपसे कोई गलत काम न करवाए। 2018 के फलादेश के अनुसार स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल प्रथम भाव का राहु आपके स्वास्थ्य को नरम गरम रख सकता है। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है उच्च शिक्षार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में यह साल औसत परिणाम देने का वादा कर रहा है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल कुछ कमजोर रह सकता है लेकिन वर्षांत में अच्छे परिणाम के योग हैं। क्रोध व जिद पर नियंत्रण रखकर प्रेम के स्तर को बेहतर बनाया जा सकेगा। व्यापार की तुलना में नौकरी के लिए साल अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की पूजा अर्चना हितकर रहेगी।

कर्क राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कर्क राशिफल 2018

सिंह राशिफल 2018

सिंह राशिफल 2018

इस साल आपकी अंत:प्रज्ञा काफ़ी अच्छी रहेगी लेकिन बाहरी प्रस्तुतीकरण धीमा रह सकता है। कोशिश करें सामंजस्य बिठाने की जिससे परिणाम काफ़ी अच्छे मिलें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रह सकता है लेकिन पेट की कुछ परेशानियां रह सकती हैं। उत्साह और ऊर्जा में कमी नहीं आएगी। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी सम्भावित है। प्रेम के लिए साल औसत हैं लेकिन वैवाहिक मामलों के लिए साल अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव सम्भावित है। शिव चालीसा का जप करें।

सिंह राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : सिंह राशिफल 2018

कन्या राशिफल 2018

कन्या राशिफल 2018

इस साल आपके भीतर ऊर्जा का असंतुलन देखने को मिल सकता है। ऐसे में सलाह यही हैं कि पूरी तैयारी से साथ संयमित होकर आचरण करना ही सही रहेगा। भविष्यकथन 2018 इंगित कर रहा है कि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल शनि की दृष्टि के कारण स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कम अनुकूलता के दर्शन होंगे। आर्थिक मामलों में यह साल अच्छा है। प्रेम व दाम्पत्य के मामले में औसत अनुकूलता नज़र आ रही है। काम धंधे के लिए साल कुछ धीमा रह सकता है। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं व गरीबों की मदद करें।

कन्या राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कन्या राशिफल 2018

तुला राशिफल 2018

तुला राशिफल 2018

इस साल सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम ही मिलेंगे फ़िर भी जहां तक सम्भव हो साफ सुथरे विचारों को वरीयता दें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन कभी कभार मानसिक खिन्नता रह सकती है। शिक्षा के लिए साल अनुकूल है। आर्थिक मामलों के लिए साल औसत रह सकता है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल अच्छा है लेकिन बेवजह की नोक झोक से बचना होगा। काम धंधे के लिए भी साल औसत है। किसी सहकर्मी से कुछ कहा सुनी भी हो सकती है। बजरंग बाण का पाठ करना अच्छा रहेगा।

तुला राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : तुला राशिफल 2018

वृश्चिक राशिफल 2018

वृश्चिक राशिफल 2018

इस साल आपका कनेक्शन दूर के स्थलों से हो सकता है अथवा मन धर्म या आध्यात्मक की ओर झुकेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यह साल स्वास्थ्य के लिए सामान्यत: औसत रहने वाला है। ऐसे में असंयमित खान पान से बचें। पेट या मुख सम्बंधी परेशानियों के योग हैं। धनागमन की निरंतरता कुछ बाधित रह सकती हैं। हालांकि कुछ नोक झोक हो सकती है फिर भी प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल संतोषप्रद रहेगा, वर्षांत बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है। 2018 का फलकथन दिखा रहा है कि काम-धंधे के में भी औसत अनुकूलता रहने के योग हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा करना शुभतादायक रहेगा।

वृश्चिक राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : वृश्चिक राशिफल 2018

धनु राशिफल 2018

धनु राशिफल 2018

सामान्यत: आपको अच्छे परिणाम ही मिलेंगे। राशि स्वामी बृहस्पति अक्टूबर तक लाभ भाव में है अत: विभिन्न माध्यमों से लाभ मिलता रहेगा और आप उन्नति करते रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं। फ़िर भी कामों में आई कठिनाई आपको थका सकती है। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। आमदनी के लिए साल बहुत अच्छा है लेकिन धन भाव का केतु बचत में कठिनाइयां दे सकता है। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल अनुकूल है लेकिन कभी कभार कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। काम धंधे के लिए साल अच्छा है। भगवान कृष्ण की पूजा करें।

धनु राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : धनु राशिफल 2018

मकर राशिफल 2018

मकर राशिफल 2018

सकारात्मक सोच होने के बावजूद भी इस साल आपको विचारों में कुछ उलझाव देखने को मिल सकता है। दूर की यात्राओं के दौरान भी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस साल कभी कभार बीमारी का भ्रम भी हो सकता है लेकिन ओवर आल स्वास्थ्य सामान्यत: औसत रहेगा। राशिफल 2018 संकेत कर रहा है कि भागदौड़ के कारण शरीर की ऊर्जा कमजोर रह सकती है। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। आर्थिक मामलों में यह साल अच्छे परिणाम देगा। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल औसत लेकिन वर्षांत काफी अच्छा रहेगा। काम धंधे के लिए यह साल काफ़ी अच्छा है। हनुमान जी की पूजा उपासना करना ठीक रहेगा।

मकर राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मकर राशिफल 2018

कुम्भ राशिफल 2018

कुम्भ राशिफल 2018

आपका राशि स्वामी लाभ भाव में है और बृहस्पति की दृष्टि लग्न पर है अत: अच्छे परिणाम मिलने के अच्छे योग हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य में औसत अनुकूलता रहेगी। कभी कभार थकावट का एहसास हो सकता है लेकिन कुलमिलाकर कोई उल्लेखनीय परेशानी नहीं होगी। शिक्षा के लिए यह साल अच्छा है। आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफ़ी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूलता आने के योग हैं। प्रत्येक चौथे महीने रुद्राभिषेक करवाएं।

कुम्भ राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : कुम्भ राशिफल 2018

मीन राशिफल 2018

मीन राशिफल 2018

इस साल आपका राशि स्वामी अक्टूबर तक अष्ट्म में रहेगा अत: न केवल अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी बल्कि आपको अपने सभी कदम योजनाबद्ध तरीके से उठाने होंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। शिक्षा के लिए यह साल कमजोर लेकिन शोध के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिए भी यह साल औसत है लेकिन अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। प्रेम व दाम्पत्य के लिए भी साल औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कभी कभार कुछ वैचारिक भिन्नता भी रह सकती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार काम-धंधे के लिए साल औसत है, अधिक समय देते हुए अधिक मेहनत करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम मिलते रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि का भविष्यफल विस्तार से पढ़ें : मीन राशिफल 2018

हमें उम्मीद है कि वर्ष 2018 का यह राशिफल आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आपके जीवन में सफलता तथा समृद्धि लेकर आएगा। सबके कल्याण की कामना के साथ ही यह फलादेश समाप्त होता है। ॐ

More from the section: Horoscope 2437
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved