• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

कर्क राशिफल 2015

क्या आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा 2015 कर्क राशि के जातकों के लिए? क्या बदलाव संभव हैं जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए 2015 में? पढ़िए यह विस्तृत कर्क राशिफल 2015 ज्योतिषी आचर्य रमन द्वारा और बनाइए आने वाले साल को सुखद और कामयाब।

2015 के लिए  कर्क का राशिफल

इस शुभ राशी में पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेशा नक्षत्र आते हैं जिनके स्वामी क्रमशः गुरु, शनि और बुध होते हैं। राशिफल 2015 के अनुसार इस राशी ने कई राजनीतिज्ञ दिए हैं। ये लोग परिवार के प्रति समर्पित, अकेलेपन से परेशान, भावुक और समझदार होते हैं। इनको अपना परिवार बहुत प्रिय होता है और ये उसी के इर्दगिर्द अपना जीवन बुनते हैं। भविष्यफल 2015 कहता है की इनको अपनी भावनाएँ व्यक्त करने में दिक्कत होती है और इसके लिए वे अपने मित्रों का सहारा लेते हैं।

राशिफल 2015: पारिवारिक स्थिति

आपके लिए वर्ष अच्छा रहेगा, ब्रहस्पति लग्न में रहने वाला है और फिर सिंह में चला जाएगा जो और अधिक अच्छा रहेगा। राशिफल 2015 के अनुसार जिनकी गुरु की महादशा चल रही हो उनको बहुत लाभ हो सकता है। आपके लगभग सभी से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे और दूरस्थ लोगों से भी आपके सम्बन्ध बनेंगे। राशिफल 2015 कहता है की आप सोना आदि महँगी वस्तुएँ भी खरीदेंगे।

राशिफल 2015: स्वास्थ्य

राशिफल 2015 कहता है की इस वर्ष आपकी अधिकतर समस्या मानसिक रहेगी और स्वयं के द्वारा निर्मित रहेगी। जिनकी शनि की महादशा चल रही है उनको विशेष मानसिक तकलीफ़ हो सकती है। भविष्यफल 2015 के अनुसार आपको तंत्रिका तंत्र की समस्या हो सकती है और आलस्य प्रमाद से भी आप ग्रस्त हो सकते हैं। आपको पथरी की समस्या भी हो सकती है।

राशिफल 2015: प्रेम

राशिफल 2015 के अनुसार अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबध का भविष्य अच्छा नहीं रहेगा। समाप्त होने के आसार भी संभव हैं। प्रेम के सम्बन्ध में वैसे भी इस लग्न के लोगों को अधिकतर निराशा ही मिलती है। अच्छा होगा की आप जैसा चल रहा है वैसा चलने दीजिए और अपनी तरफ से कोई विशेष प्रयास मत कीजिए। आपके साथ छल होने के बहुत असार हैं।

राशिफल 2015: कार्यक्षेत्र

राशिफल 2015 के अनुसार जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितम्बर माह में निराशा हाथ लग सकती है। आपके काम समय पर नहीं हो पाएँगे। आपका उपहास भी बन सकता है। भविष्यफल 2015 कहता है की आपके विरुद्ध कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र भी करा जा सकता है। आपका मन काम में नहीं लगेगा और आप अपना काम बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। शनि की महादशा जिन जातकों की होगी उनको अधिक समस्या आएगी।

राशिफल 2015: आर्थिक स्थिति

राशिफल 2015 समझाता है की आपको किसी पर भी अँधा भरोसा नहीं करना है न कोई कागज़ बिना जांच पड़ताल के हस्ताक्षर करना है। आपकी धन की स्थिति बहुत लाभकारी नहीं रहेगी। आप मेहनत बहुत करेंगे और लोगों में आपका नाम भी होगा मगर धन की स्थिति बहुत खुश करने वाली नहीं रहेगी।

राशिफल 2015: शिक्षा

राशिफल 2015 के अनुसार उच्च शिक्षा के छात्रों को थोड़ी असफलता हाथ लग सकती है। माध्यमिक शिक्षा के छात्रों के लिए अच्छा वर्ष रहेगा।

By आचार्य रमन

Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved