• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2024 स्वास्थ्य राशिफल: वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य?

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Tue 17 Oct 2023 4:18:00 PM

एस्ट्रोकैंप अपने पाठकों के लिए “2024 स्वास्थ्य राशिफल” का यह विशेष आर्टिकल लेकर आया है जिसके माध्यम से हम जानेंगे कि सभी 12 राशियों के जातकों का स्वास्थ्य वर्ष 2024 में कैसा रहने वाला है। यह हम सभी भली-भांति जानते हैं कि एक सफल और खुशहाल जीवन जीने के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना बेहद जरूरी है। चाहे किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति या दशा कितनी भी अनुकूल क्यों न हो, जो आपके जीवन के अधिकांश पहलुओं में समर्थन करती हो। लेकिन, यदि सेहत साथ न दें, तो सब व्यर्थ लगता है। तो चलिए एस्ट्रोकैंप के 2024 स्वास्थ्य राशिफल की सहायता से जानते हैं कि वर्ष 2024 राशि चक्र की 12 राशियों के स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा। 

पढ़ें 2024 स्वास्थ्य राशिफल और जानें वर्ष 2024 का स्वास्थ्य भविष्यफल।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

आपको बता दें कि एस्ट्रोकैंप का यह राशिफल पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और यह आपको उन सभी परिस्थितियों के लिए पहले से ही तैयार करेगा जिसका सामना आपको वर्ष 2024 में करना पड़ सकता है। अपनी सेहत में सुधार करने के लिए और खुद को फिट रखने के लिए कौन सा समय सही होगा? यदि आपके मन में भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो इन सभी सवालों के जवाब आपको एस्ट्रोकैंप के “2024 स्वास्थ्य राशिफल” में मिलेंगे। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको वर्ष 2024 में अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह के सवालों के जवाब मिल जाएंगे जिसकी सहायता से आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं।

To Read in English Click Here: 2024 Health Horoscope 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

2024 स्वास्थ्य राशिफल: राशि अनुसार भविष्यफल 

मेष राशि

सेहत की बात करें तो, मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत अच्छी रहेगी। हालांकि, आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा समय 05 फरवरी 2024 से लेकर 15 मार्च 2024 तक का रहेगा क्योंकि इस दौरान आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल उच्च अवस्था में मौजूद होंगे। इस अवधि में आपकी ताकत, ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता आदि काफ़ी मज़बूत रहेगी जो कि जीवन के सभी क्षेत्रों में आपके लिए मददगार साबित होगी। संभव है कि वर्ष 2023 में आपने अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ किया हों और हो सकता है कि इस दौरान आपकी जीवनशैली असंतुलित और खानपान की आदतें गलत रही हों जिसकी वजह बृहस्पति की लग्न भाव में उपस्थिति हो सकती है। 

अगर आप वर्ष 2024 में भी ऐसा करना जारी रखते हैं, तो आपको 01 मई 2024 तक अचानक से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति महाराज आपके दूसरे भाव में गोचर कर जाएंगे और गुरु ग्रह की सातवीं दृष्टि पड़ने से आपका आठवां भाव सक्रिय हो जाएगा। 2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों को 20 अक्टूबर 2024 से साल के अंत तक अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि इस दौरान आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल नीच अवस्था में मौजूद होंगे। ऐसे में, यह आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इन जातकों को 23 अप्रैल 2024 से लेकर 01 जून 2024 तक की अवधि में अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

विस्तार से पढ़ें – मेष 2024 राशिफल 

वृषभ राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2024 ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है क्योंकि पिछले साल से लेकर साल 2024 के पहले भाग में भी आपका बारहवां भाव सक्रिय रहेगा। साथ ही, बृहस्पति महाराज की बारहवें भाव में उपस्थिति आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने के साथ-साथ धन हानि करवाने का काम भी कर सकती है। स्वास्थ्य भी नाज़ुक रहने की आशंका है और ऐसे में, आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। हालांकि, 01 मई 2024’को गुरु ग्रह आपके आठवें भाव के स्वामी के रूप में आपके लग्न भाव में मौजूद होंगे जिसके चलते आपको अपने जीवन में समस्याओं जैसे त्वचा रोग आदि का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि इसका सामना आपको साल की शुरुआत में करना पड़ें। आपको बता दें कि वर्ष 2024 का शुरुआती समय आपके लिए मुश्किलें लेकर आ सकता है क्योंकि 18 जनवरी 2024 को आपके लग्न भाव के स्वामी शुक्र देव आठवें भाव में गोचर कर जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, शुक्र की यह स्थिति आपको यूटीआई, त्वचा से जुड़ी एलर्जी या कीड़े के काटने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दे सकती हैं इसलिए इस अवधि में आपको सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। 

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि वृषभ राशि की महिलाओं को भी मेनोपॉज या हार्मोन से जुड़ी परेशानियों का अनुभव हो सकता है। लेकिन, फरवरी का महीना आपके लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि इस अवधि में परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा और इसी क्रम में, अप्रैल 2024 तक हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, शुक्र देव 28 अप्रैल 2024 को अस्त हो जाएंगे और 11 जुलाई 2024 को उदित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, कुंडली के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर और अस्त होना आपके लिए बाधाएं उत्पन्न करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, 19 मई 2024 से 12 जून 2024 तक शुक्र महाराज अपनी ही राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद, शुक्र देव 18 सितंबर 2024 से लेकर 13 अक्टूबर 2024 तक तुला राशि में रहेंगे और यह समय आपके लिए फलदायी साबित होगा।

विस्तार से पढ़ें – वृषभ 2024 राशिफल 

मिथुन राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2024 को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है। साल की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि गुर्दे की पथरी, यूरिन से जुड़े रोग, गुप्त रोग आदि का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि की महिलाओं को हार्मोन से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वहीं, जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी संतान की सेहत का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा। हालांकि, जनवरी 2024 के मध्य से लेकर फरवरी का महीना आपके लिए राहत लेकर आएगा क्योंकि इस दौरान परिस्थितियां धीरे-धीरे करके बेहतर होने लगेंगी। लेकिन, इसके बाद से लेकर आपको अप्रैल 2024 तक की अवधि में अपनी सेहत को लेकर बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको तनाव, तंत्रिका तंत्र और नसों आदि से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। 01 मई 2024 को बृहस्पति देव वृषभ राशि में और आपके बारहवें भाव में गोचर कर जाएंगे। 

इसके परिणामस्वरूप, आपको स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, इन बिमारियों की वजह से आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। हालांकि, वृषभ राशि में बृहस्पति महाराज के गोचर की वजह से आपका छठा भाव सक्रिय हो जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि कुंडली के छठे भाव के सक्रिय होने को ज्यादातर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और यह आपको गुर्दे की पथरी, यूरिन संबंधित रोग, एलर्जी या गुप्त अंगों में संक्रमण जैसी समस्याएं देने का काम कर सकता है। 2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2024 में अपना सारा ध्यान स्वास्थ्य पर केंद्रित करना होगा, ऐसी आपको सलाह दी जाती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए व्यायाम करना होगा और अपने खानपान को अच्छा बनाए रखना होगा।

विस्तार से पढ़ें – मिथुन 2024 राशिफल 

कर्क राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि वर्ष 2024 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य औसत रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, फिर भी केतु की आपके तीसरे भाव में मौजूदगी के चलते आपको दाहिने हाथ में चोट लगने की आशंका है। साथ ही, यह आपके संचार कौशल को प्रभावित कर सकता है और आपकी वाणी को आक्रामक बना सकता है, इसलिए आपको किसी से भी बात करते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके विपरीत, शनि महाराज की आठवें भाव में उपस्थिति होने की वजह से आपको अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसके परिणामस्वरूप, इस अवधि में यदि आप अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करेंगे और हाइजीन का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपको गुप्त अंगों में यूटीआई, संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बता दें कि 2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि 20 अक्टूबर 2023 से आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल नीच अवस्था में मौजूद होंगे और कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल आपके योगकारक ग्रह हैं और ऐसे में, इस समय को आपके लिए आदर्श नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि हमने आपको बताया है कि यह आपके लग्न भाव को प्रभावित कर रहा है और इसके परिणामस्वरूप, आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही, ऊर्जा में भी कमी आ सकती है इसलिए इन जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। 

विस्तार से पढ़ें – कर्क 2024 राशिफल 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य जीवन के लिए 2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि इन जातकों का स्वास्थ्य वर्ष 2024 में आपके हाथ में रहेगा। हालांकि, बृहस्पति और शनि के दोहरे गोचर की वजह से 01 मई 2024 तक आपका लग्न भाव सक्रिय रहेगा और ऐसे में, यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने और अपनी फिटनेस को पाने में सक्षम होंगे। लेकिन, यदि इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे, तो आपका वजन बढ़ने की आशंका है। ऐसे में, सिंह राशि के जातकों को इस अवधि का ज्यादा से ज्यादा फायदा सेहत में सुधार लाने के लिए उठाना होगा। बात करें केतु की तो, आपके दूसरे भाव में केतु की मौजूदगी को आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 

इसके परिणामस्वरूप, इन लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, कुंडली के आठवें भाव में बैठे राहु आपके स्वास्थ्य में दिन-प्रतिदिन कमज़ोरी लाने का काम कर सकते हैं। साथ ही, राहु आपको अचानक से स्वास्थ्य समस्याएं भी दे सकते हैं इसलिए इन जातकों को इस अवधि में सावधान रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से वाहन चलाते समय। 2024 स्वास्थ्य राशिफल कह रहा है कि इस राशि के लोगों को 17 अक्टूबर 2024 से लेकर 16 नवंबर 2024 की अवधि में बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि इस दौरान आपके लग्न भाव के स्वामी सूर्य कमज़ोर अवस्था में स्थित होंगे। कुल मिलाकर, सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2024 मिलाजुला रहेगा, लेकिन आपको बस इतना करना होगा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें और इसके लिए आपको संतुलित भोजन और नियमित रूप से व्यायाम भी करना पड़ें, तो पीछे न हटें। 

विस्तार से पढ़ें – सिंह 2024 राशिफल 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो, वर्ष 2024 आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहने की आशंका है। कुंडली के लग्न भाव में केतु की उपस्थिति आपको स्वभाव से असभ्य, जिद्दी और दूसरों पर हावी होने वाला बना सकती है जो कि आपके व्यक्तित्व के बिल्कुल उलट होगा। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे सकता है और ऐसे में, आपको रूखापन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साल 2024 के दौरान कन्या राशि वाले अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दूसरी तरफ, 01 मई 2024 तक शनि महाराज और बृहस्पति के दोहरे गोचर के कारण आपका आठवां और बारहवां भाव सक्रिय हो जाएगा और इस भाव के सक्रिय होने की अवधि को आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान इन जातकों को अचानक से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसी क्रम में, कुंडली में चल रही दशा अनुकूल न होने पर और अपनी सेहत की लगातार नज़रअंदाज़ किये जाने पर आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।

01 मई 2024 को जब बृहस्पति देव मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे, तो वह उन स्वास्थ्य समस्याओं से आपको राहत दिलाने का काम करेंगे जिनका सामना आप कर रहे थे। वहीं, बुध महाराज आपके लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैंजो आपके स्वास्थ्य और जीवन आदि का भाव माना गया है। इसके परिणामस्वरूप, जिस समय बुध देव अस्त या कमज़ोर स्थिति में हों उस अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर बहुत सावधान रहना होगा। हालांकि, 2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, बुध ग्रह वर्ष 2024 में कई बार वक्री होंगे और वह 02 अप्रैल 2024 से लेकर 25 अप्रैल 2024, उसके बाद 05 अगस्त 2024 से लेकर 29 अगस्त 2024 और सबसे आखिरी में 26 नवंबर 2024 से लेकर 16 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में होंगे। हालांकि, साल 2024 में फरवरी से लेकर अप्रैल तक की अवधि में बुध ग्रह कमज़ोर रहेगा। लेकिन, 23 सितंबर 2024 से लेकर 10 अक्टूबर 2024 तक का समय आपके लिए शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान बुध का उदय होगा। 

विस्तार से पढ़ें – कन्या 2024 राशिफल 

तुला राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि तुला राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2024 कुछ ख़ास नहीं रहने का अनुमान है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके छठे भाव में राहु मौजूद होंगे और यह आपको पेट, किडनी या लीवर आदि से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 01 मई, 2024 के बाद बृहस्पति महाराज आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे और यहां बैठे गुरु की वजह से आपको अचानक से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं जैसे कि वजन बढ़ना, डायबिटीज, फैटी लीवर और पेट आदि से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही, आठवें भाव में बैठे गुरु ग्रह आपके स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है वर्ष 2024 में केतु की बारहवें भाव में उपस्थिति होने की वजह से और अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करने के कारण आपको अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है। तुला राशि के जातकों को 25 अगस्त 2024 से लेकर 18 सितंबर 2024 के बीच की अवधि में विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इस दौरान आपके लग्न भाव के स्वामी शुक्र कमज़ोर अवस्था में रहते हुए आपके बारहवें भाव में गोचर कर जाएंगे। वहीं, साल 2024 के अंत में गले या थायराइड से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आप इन समस्याओं से बच सकें, इसके लिए आपको समय-समय पर अपना रूटीन चेकअप करवाते रहना होगा। तुला राशि के लोगों को साल 2024 में अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए संतुलित भोजन लेना होगा और नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। साथ ही, ध्यान भी कर सकते हैं। लेकिन, इस अवधि में चिकनी और मीठी चीज़ों के सेवन से बचना होगा।

विस्तार से पढ़ें – तुला 2024 राशिफल 

वृश्चिक राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत सामान्य रहेगी क्योंकि शुक्र और बुध मौजूद होंगे जो कि आपके बारहवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, इन दोनों ग्रहों की स्थिति के चलते आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इन जातकों के लग्न भाव में शुभ ग्रहों की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व को सुंदर और आकर्षक बनाने का काम करेगी। इसके पश्चात, 5 फरवरी 2024 को आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल मकर राशि में और आपके तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, मंगल ग्रह की यह स्थिति आपको नई ऊर्जा से भर देगी और यह आपको जीवन में निश्चितता और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगी। इसके अलावा, आपको जिन समस्याओं का सामना पिछले साल से करना पड़ रहा है वह भी अब दूर होने लगेंगी क्योंकि बृहस्पति महाराज आपके छठे भाव में स्थित होंगे।

हालांकि, 01 मई 2024 को गुरु ग्रह वृषभ राशि में और आपके सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में, यह आपको उन सभी स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेंगे जिनका सामना आप कर रहे थे। वहीं, शनि देव और गुरु के दोहरे गोचर होने के चलते आपका लग्न भाव सक्रिय हो जाएगा और इसके परिणामस्वरूप, यह समय स्वास्थ्य और चरित्र में बदलाव लाने के लिए बेहद उपयुक्त समय होगा इसलिए इस अवधि का उपयोग अपनी सेहत में सुधार लाने के लिए करें। 

हालांकि, साल 2024 के आख़िर में परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण होने की आशंका है। 20 अक्टूबर से साल के अंत तक आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल अस्त अवस्था में मौजूद होंगे जिसके चलते आपके भीतर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। 2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको तनाव लेने, जंक फ़ूड खाने और असंतुलित जीवनशैली से बचना होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा और सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही, उन सभी गतिविधियों में भाग लेना होगा जो आपको पसंद हैं।

विस्तार से पढ़ें – वृश्चिक 2024 राशिफल 

धनु राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी करता है कि धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2024 मिला-जुला रहने वाला है। 01 मई 2024 तक बृहस्पति महाराज का प्रभाव आपके लग्न भाव पर होगा और ऐसे में, यह कड़ी मेहनत और कोशिशों के बल पर आपको अपने शरीर में बदलाव करने केअवसर प्रदान करेंगे। हालांकि, इस अवधि में धनु राशि वालों पर अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप, आपके वजन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही, साल का उत्तरार्ध आपके लिए स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आ सकता है। 

साल 2024 के उत्तरार्ध में, बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करेंगे और इस भाव का संबंध रोग से है। साथ ही, गुरु ग्रह का प्रभाव बारहवें भाव पर भी पड़ रहा होगा और कुंडली में बारहवां भाव हानि, खर्चो और अस्पताल में भर्ती होने को दर्शाता है। इस स्थिति के चलते आपको फैटी लीवर, पानी से जुड़े रोग और डायबिटीज आदि बिमारियों की चपेट में आने की आशंका है।

2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि इस अवधि में आपका स्वास्थ्य आपके हाथों में होगा। साल के पहले भाग में अपनी सेहत को अच्छा बनाने का आपके पास अच्छा मौका होगा। इन लोगों को सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन सभी शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें जो आपको अच्छी लगती हैं जैसे कि योग, जिम जाना, वॉक करना आदि। ऐसा करने से आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के साथ-साथ शरीर में सकारात्मक रूप से बदलाव लेकर आने में भी सक्षम होंगे।

विस्तार से पढ़ें – धनु 2024 राशिफल 

मकर राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए मिला-जुला रह सकता है। हालांकि, इस साल की शुरुआत बेहद सकारात्मक रूप से होगी, विशेष रूप से फरवरी का महीना आपके लिए फलदायी रहेगा क्योंकि इस महीने में शुक्र और बुध जैसे ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसके अलावा, 05 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक मंगल देव आपके लग्न भाव में मज़बूत स्थिति में बैठे होंगे जो आपको नई ऊर्जा, बेहतर स्वास्थ्य आदि प्रदान करेंगे।

हालांकि, साल के पहले भाग में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि इस दौरान शनि और गुरु के दोहरे गोचर के कारण आपका आठवां भाव (सिंह राशि) सक्रिय होगा। इस भाव का सक्रिय होना अचानक से होने वाली घटनाओं जैसे स्वास्थ्य समस्याएं या चोट लगने आदि की तरफ इशारा करता है।

इसके अलावा, 2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि बृहस्पति देव जो कि आपके बारहवें भाव के स्वामी भी हैं, 01 मई 2024 के बाद वह वृषभ राशि में और आपके पांचवें भाव में गोचर कर जाएंगे। इस भाव में बैठकर यह आपके लग्न भाव को भी प्रभावित करेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपका वजन बढ़ने की संभावना है। यह भविष्य में आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में अस्वस्थ खानपान से बचना होगा और साथ ही, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि में भाग लेना होगा। अपनी शारीरिक स्वच्छता का भी ध्यान रखें और गाड़ी बहुत ही सावधानी से चलाएं। इन सब बातों को अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रख सकते हैं।

विस्तार से पढ़ें – मकर 2024 राशिफल 

कुंभ राशि

सेहत की बात करें तो, 2024 स्वास्थ्य राशिफल कहता है कि वर्ष 2024 में आपके लग्न भाव के स्वामी शनि लग्न भाव में मौजूद होंगे और इस स्थिति को शुभ कहा जाएगा। यह आपके लग्न भाव को मज़बूती प्रदान करेंगे और आपके जीवन में अनुशासन लेकर आएंगे। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे। हालांकि, शनि महाराज आपके बारहवें भाव के भी स्वामी हैं और यह आपके लग्न भाव में बैठे होंगे जो आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं और स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं।

वहीं, दूसरे भाव में राहु की मौजूदगी की वजह से आपका झुकाव मांस-मदिरा के सेवन में हो सकता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। दूसरी तरफ, केतु की आपके आठवें भाव में उपस्थिति इन जातकों के जीवन में अनिश्चितताएं लेकर आ सकती हैं और इसके परिणामस्वरूप, दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। 2024 स्वास्थ्य राशिफल आपको बहुत सावधानी से वाहन चलाने की सलाह देता है और साथ ही, यदि आप नशे में हैं, तो वाहन चलाने से परहेज़ करें।

वर्ष 2024 का दूसरा भाग, विशेष रूप से 01 मई 2024 के बाद का समय बृहस्पति के प्रभाव के चलते आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा न रहने की आशंका है। इस भाव में बैठकर गुरु ग्रह की दृष्टि आपके आठवें और बारहवें भाव पर होगी जो कि रोज़मर्रा के जीवन में अचानक से आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा कर रही है। इसके फलस्वरूप, कुंभ राशि वालों को साल 2024 में अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी जाती है। ऐसे में, खानपान की अच्छी आदतें अपनाएं और नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ-साथ ध्यान आदि भी करें। 

विस्तार से पढ़ें – कुंभ 2024 राशिफल 

मीन राशि

2024 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि मीन राशि वालों को कई कारणों से वर्ष 2024 में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। सबसे पहले आपको बता दें कि आपके लग्न भाव में राहु बैठे होंगे और इस वजह से आपको तनाव के साथ-साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, मीन राशि वालों को पूरे वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। 

वहीं, साल 2024 के शुरुआती चरण में बृहस्पति महाराज की दूसरे भाव में स्थिति आपको चिकनी और मीठी चीज़ें खाने के लिए मज़बूर कर सकतीहै। ऐसे में, मोटापा, वजन बढ़ना, लीवर और पाचन आदि से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। 2024 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, इस अवधि के दौरान आपके छठे भाव (सिंह राशि) के सक्रिय होने के कारण आपको अस्वस्थ खानपान की आदतों से दूर रहने और संतुलित भोजन करने की सलाह दी जाती है। 

साथ ही, शनि देव आपके बारहवें भाव में स्थित होंगे जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। ऐसे में, वर्ष 2024 में अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना बेहद जरूरी होगा। इन जातकों को नियमित रूप से स्वास्थ्य का चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है। यदि इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं और लापरवाह रवैया अपनाते हैं, तो संभव है कि इन जातकों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ें। इस दौरान आपका एक गलत कदम भी आप पर भारी पड़ सकता है। इस प्रकार, साल 2024 में अपनी सेहत को लेकर सजग रहना और ओवर कॉन्फिडेंस से बचना आपके लिए आवश्यक होगा। 

विस्तार से पढ़ें – मीन 2024 राशिफल 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3787
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved