• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: शुभ तिथियों की पूरी सूची!

Author: Ruchi Sharma | Last Updated: Thu 6 Nov 2025 10:01:33 AM

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: नया घर जीवन की एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है और उसमें प्रवेश करना सिर्फ एक भौतिक बदलाव नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव भी होता है। ऐसे में, यदि गृह प्रवेश उचित मुहूर्त में किया जाए तो वह घर सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि से भर जाता है। हमारे शास्त्रों और ज्योतिष ग्रंथों में गृह प्रवेश को एक अत्यंत शुभ संस्कार माना गया है, जिसे वास्तु शांति और मंगल प्रवेश के साथ सम्पन्न किया जाता है। इस लेख में हम बताएंगे कि 2026 में गृह प्रवेश के लिए कौन से दिन, तिथि और नक्षत्र शुभ माने गए हैं, ताकि आप अपने नए घर में सिर्फ दीवारें ही नहीं, बल्कि सौभाग्य और शुभता भी लेकर जाएं।

Griha Pravesh

Read in English: 2026 grah pravesh 

तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं साल 2026 में गृह प्रवेश मुहूर्त की सूची के बारे में। ताकि आप सही तिथि का चयन कर शुभ मुहूर्त में अपने घर में प्रवेश कर सकें।

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त की सूची

दिनांक

आरंभ काल

समाप्ति काल

गुरुवार, 19 फरवरी

20:52:36

30:56:35

शुक्रवार, 20 फरवरी

06:55:41

14:40:49

शनिवार, 21 फरवरी

13:03:07

19:07:40

गुरुवार, 26 फरवरी

06:49:56

12:12:19

बुधवार, 04 मार्च

07:39:41

30:43:46

शुक्रवार, 06 मार्च

09:30:33

17:56:15

शनिवार, 14 मार्च

06:32:44

28:49:59

सोमवार, 04 मई

05:38:21

09:58:33

शुक्रवार, 08 मई

12:25:09

21:20:47

बुधवार, 13 मई

05:31:52

13:33:03

गुरुवार, 14 मई

11:23:34

22:34:47

बुधवार, 24 जून

05:24:18

13:59:43

शनिवार, 27 जून

05:25:09

22:12:21

बुधवार, 01 जुलाई

06:52:06

29:26:31

गुरुवार, 02 जुलाई

05:26:52

09:28:01

सोमवार, 06 जुलाई

16:08:27

29:28:30

बुधवार, 11 नवंबर

06:40:10

11:38:29

शुक्रवार, 20 नवंबर

06:57:05

30:47:15

बुधवार, 25 नवंबर

06:51:16

30:51:16

गुरुवार, 26 नवंबर

06:52:02

17:48:24

शुक्रवार, 04 दिसंबर

10:23:18

23:46:44

शनिवार, 12 दिसंबर

07:03:58

14:08:35

शनिवार, 19 दिसंबर

07:08:17

15:58:48

बुधवार, 30 दिसंबर

07:13:11

12:38:40

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

गृह प्रवेश का अर्थ 

गृह प्रवेश दो शब्दों से मिलकर बना है, गृह जिसका अर्थ है घर और प्रवेश का अर्थ है प्रवेश करना या अंदर जाना। जब कोई व्यक्ति अपने नवनिर्मित घर में पहली बार प्रवेश करता है या किसी पुराने मकान से नए घर में स्थानांतरित होता है, तो उस अवसर को गृह प्रवेश कहा जाता है। भारतीय संस्कृति में यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक पवित्र और शुभ संस्कार माना जाता है। जब नए घर में पहली बार प्रवेश किया जाता है, तो उस समय नक्षत्र, वार और लग्न आदि को देखकर एक शुभ समय अर्थात मुहूर्त निर्धारित किया जाता है, ताकि घर में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। साधारण शब्दों में कहे तो गृह प्रवेश मुहूर्त वह शुभ और अनुकूल समय होता है, जब व्यक्ति नए घर में प्रवेश करता है ताकि वह घर जीवन में मंगलकारी परिणाम, दुख से मुक्ति और समृद्धि का प्रतीक बने।

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: महत्व

कहते हैं ‘मुहूर्त न देखे जो कार्य करें, फल विपरीत मिले हर बार रहे।’ यानी किसी भी नए घर में प्रवेश करने से पहले शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। भारतीय वैदिक संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना आवश्यक माना गया है। गृह प्रवेश भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र संस्कार होता है, जो व्यक्ति के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होता है। जब कोई परिवार अपने घर में पहली बार प्रवेश करता है, तो उस घर की ऊर्जा, वातावरण और परिस्थितियां उस परिवार के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए यह मान्यता है कि यदि शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश किया जाए तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति, समृद्धि और स्वस्थता बनी रहती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

गृह प्रवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप नए घर में प्रवेश करें, तो कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि घर में सुख-शांति,समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। यहां जानिए गृह प्रवेश करते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

  • गृह प्रवेश हमेशा वैदिक पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। ग्रह-नक्षत्रों, वार, तिथि, लग्न और चंद्रमा की स्थिति के अनुसार मुहूर्त निकालवाना बहुत जरूरी है।
  • घर में प्रवेश करने से पहले पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करें। फिर गंगाजल, गौमूत्र या पवित्र जल में तुलसी मिलाकर छिड़काव करें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके।
  • गृह प्रवेश के दिन वास्तु पूजन, गणेश पूजन, कुबेर पूजन और नवग्रह शांति हवन अवश्य करवाएं ताकि घर में शुभ ऊर्जा का प्रवाह हो और समृद्धि बनी रहे।
  • घर में प्रवेश करते समय पीतल या तांबे के कलश में जल, आम के पत्ते और नारियल रखकर कलश स्थापना करें। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक होता है।
  • गृह प्रवेश के समय घर में कोई शुभ वस्तु जैसे दूध, गुड़, अनाज, नारियल, तुलसी का पौधा या देवी-देवताओं की मूर्ति लेकर जाएं। इससे घर में सौभाग्य का वास होता है।
  • गृह प्रवेश के दिन रात को नए घर में जरूर रुकें। यह परंपरा मानी जाती है कि पहले दिन घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • गृह प्रवेश के अवसर पर सभी संबंधियों, मित्रों और पड़ोसियों को बुलाकर भोजन कराना पुण्यकारी माना गया है। इससे सौहार्द और सामंजस्य बढ़ता है।
  • घर में प्रवेश करने से पहले पूजा स्थल का स्थान सुनिश्चित कर लें और वहां दीपक जलाकर भगवान की स्थापना करें। इन सभी बातों का पालन करने से आपका नया घर न केवल भौतिक रूप से सुंदर बनेगा, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से भी शांति और आनंद का केंद्र बन जाएगा। गृह प्रवेश सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि शुभ ऊर्जा का स्वागत है।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: शुभ तिथि, नक्षत्र, माह, व दिन शुभ होता है

गृह प्रवेश एक अत्यंत शुभ और धार्मिक कार्य है, इसलिए इसे शास्त्रों में बताए गए शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार और माह को ध्यान में रखते हुए ही करना चाहिए। यदि आप इन तत्वों का सही से पालन करते हैंं, तो आपके नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति का वास बना रहता है। आइए उन सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं, जो गृह प्रवेश करते समय ध्यान में रखनी चाहिए।

गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि

शुभ तिथि

अशुभ तिथि

द्वितीया 

अमावस्या

तृतीया

पूर्णिमा

पंचमी

अष्टमी

षष्ठी

चतुर्दशी

दशमी

एकादशी 

द्वादशी

त्रयोदशी

शुभ नक्षत्र

  • रोहिणी
  • मृगशिरा
  • उत्तराफाल्गुनी
  • उत्तराषाढ़ा
  • उत्तराभाद्रपद
  • हस्त
  • स्वाति
  • श्रवण
  • अनुराधा
  • रेवती

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: शुभ वार

गृह प्रवेश के लिए ये दिन माने जाते हैं शुभ:

शुभ

अशुभ

सोमवार 

मंगलवार

बुधवार 

शनिवार

गुरुवार 

शुक्रवार 

शुभ महीना

शुभ महीना

अशुभ महीना

  • माघ (जनवरी-फरवरी)
  • फाल्गुन (फरवरी-मार्च)
  • वैशाख (अप्रैल-मई)
  • ज्येष्ठ (मई-जून)
  • आषाढ़ (जून-जुलाई) – शास्त्रीय रूप से शुभ, लेकिन कभी-कभी वर्जित भी
  • मार्गशीर्ष (नवंबर-दिसंबर)
  • श्रावण
  • भाद्रपद 
  • अश्विन 
  • कार्तिक
  • चातुर्मास

गृह प्रवेश के प्रकार 

गृह प्रवेश के कई प्रकार है, आइए जानते हैं इस बारे में:

अपूर्व गृह प्रवेश

जब कोई नया घर बनाया गया हो और उसमें पहली बार प्रवेश किया जाए।

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: सपर्व गृह प्रवेश

जब आप पुराने मकान या शहर से नए घर में स्थानांतरित होते हैं।

द्वंद्व गृह प्रवेश

किसी कारणवश घर छोड़ने के बाद दोबारा उसी घर में प्रवेश करना।

गृह प्रवेश के दिन क्या करें और क्या न करें

आइए जानते हैं गृह प्रवेश के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए:

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: क्या न करें

  • गृह प्रवेश के समय घर अपूर्ण या निर्माणाधीन नहीं होना चाहिए।
  • खाली हाथ घर में प्रवेश न करें।
  • गृह प्रवेश के दिन मांस, मदिरा या तामसिक भोजन से परहेज करें।
  • किसी भी प्रकार का झगड़ा या क्रोध उस दिन न करें, मानसिक शांति बनाए रखें।

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: क्या करना चाहिए

  • कम में सबसे पहले गाय, बच्चा, स्त्री और पुरुष का प्रवेश शुभ माना जाता है।
  • गृह प्रवेश के दिन भोजन बनाकर सभी को खिलाना चाहिए, जिससे घर में अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे।
  • इस दिन दीपक जलाएं और घर में शंख व घंटी बजाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

2026 गृह प्रवेश मुहूर्त: बाद क्या करें

  • कम से कम तीन दिन तक घर को खाली न छोड़ें।
  • रोजाना दीपक जलाएं और शुभ मंत्रों का उच्चारण करें।
  • घर के प्रत्येक कमरे में गौमूत्र या गंगाजल का छिड़काव करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अप्रैल में गृह प्रवेश कब है?

अप्रैल 2026 में कोई गृह प्रवेश मुहूर्त नहीं है।

2. नए घर में जाने के लिए भाग्यशाली महीना कौन सा है?

माघ (जनवरी-फरवरी), फाल्गुन (फरवरी-मार्च), वैशाख (अप्रैल-मई), ज्येष्ठ (मई-जून), आषाढ़ (जून-जुलाई) – शास्त्रीय रूप से शुभ, लेकिन कभी-कभी वर्जित भी, मार्गशीर्ष (नवंबर-दिसंबर)

3. मार्च में गृह प्रवेश कब है?

बुधवार 04 मार्च, शुक्रवार 06 मार्च, शनिवार 14 मार्च

More from the section: Horoscope 4198
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2025
© Copyright 2025 AstroCAMP.com All Rights Reserved