• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2026 विद्यारंभ मुहूर्त : पहली बार स्कूल भेजने से पहले देखें यह शुभ मुहूर्त!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Thu 6 Nov 2025 10:08:05 AM

2026 विद्यारंभ मुहूर्त: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे का जीवन ज्ञान, संस्कार और सफलता से भरपूर हो। इस सपने की पहली सीढ़ी होती है विद्यारंभ, यानी शिक्षा की शुभ शुरुआत हमारे शास्त्रों में विद्यारंभ का विशेष महत्व बताया गया है और इसे पवित्र संस्कार माना गया है। जैसे बीच की बुवाई सही ऋतु में हो तो फल अधिक मीठे होते हैं, वैसे ही बच्चों की शिक्षा की शुरुआत यदि शुभ मुहूर्त में की जाए तो उसका प्रभाव जीवनभर सकारात्मक रहता है। विद्या की देवी सरस्वती के आशीर्वाद से जब बालक या बालिका शिक्षा के मार्ग पर पहला कदम रखते हैं, तो न केवल उनका बौद्धिक विकास होता है, बल्कि आत्मबल और संस्कार भी दृढ़ होते हैं। 

Vidyarambh Muhurat

To Read in English, Click Here: 2026 Vidyarambh Muhurat

इस लेख में हम आपको बताएंगे वर्ष 2026 के लिए 2026 विद्यारंभ मुहूर्त, जिनमें आप अपने बच्चे को शिक्षा की ओर अग्रसर कर सकते हैं, ताकि उसका जीवन सफलता और सकारात्मकता से भर उठे। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं विस्तार से।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

2026 विद्यारंभ मुहूर्त का अर्थ

विद्यारंभ यानी शिक्षा की शुरुआत, एक बच्चे के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। जैसे कोई भी मजबूत इमारत मजबूत नींव से बनती है, वैसे ही बच्चे का भविष्य एक अच्छी और शुभ शुरुआत से संवरता है। सनातन परंपरा में 2026 विद्यारंभ मुहूर्त को सिर्फ एक पढ़ाई की शुरुआत नहीं माना गया है, बल्कि यह एक संस्कार है। ऐसा संस्कार जो बच्चे को ज्ञान, विवेक, संस्कार और जीवन की दिशा देता है। शास्त्रों में कहा गया है कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करके सही मुहूर्त में शिक्षा की शुरुआत करने से बच्चा बुद्धिमान, संस्कारी और जीवन में सफल होता है।

शुभ मुहूर्त में किया गया विद्यारंभ बच्चे के मन में पढ़ाई के प्रति रुचि, ध्यान और श्रद्धा बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि जो बच्चे शुभ समय में विद्या की राह पर चलते हैं, उनके जीवन में बाधाएं कम और सफलता अधिक होती है। इसलिए विद्यारंभ मुहूर्त का चयन करते समय ज्योतिषीय गणना और शुभ तिथियों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि आपके बच्चे का जीवन ज्ञानमय, सशक्त और उज्जवल हो।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

2026 विद्यारंभ मुहूर्त के फायदे

जब किसी भी काम की शुरुआत सही समय और शुभ घड़ी में होती है, तो उसका असर भी बेहतर होता है। विद्यारंभ, यानी बच्चे के पढ़ाई की शुरुआत अगर शुभ मुहूर्त में की जाए, तो उसके कई फायदे होते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में:

बुद्धि और एकाग्रता में वृद्धि

शुभ मुहूर्त में विद्यारंभ करने से बच्चे का दिमाग तेज होता है और पढ़ाई में मन लगने लगता है। उसे चीजें जल्दी याद होती हैं और समझने की शक्ति बढ़ती है।

शिक्षा में सफलता

सही समय में शिक्षा की शुरुआत करने से पढ़ाई का सफर आसान होता है। ऐसे बच्चे आगे चलकर कम अड़चनों के साथ पढ़ाई पूरी करते हैं और अच्छे रिजल्ट पाते हैं।

मां सरस्वती की कृपा

 2026 विद्यारंभ मुहूर्त के समय माता सरस्वती की पूजा और नाम-स्मरण करने से बच्चा आजीवन विद्या, विवेक और सयंम से भरपूर होता है।

पढ़ाई में रुचि पैदा होती है

अच्छे मुहूर्त में विद्या की शुरुआत करने से बच्चे का मन पढ़ाई में खुद-ब-खुद लगता है। उसे जबरदस्ती पढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य बुरे प्रभावों से बचाता है। विद्यारंभ भी बच्चे को बुरी संगत, भटकाव और असफलताओं दूर रखता है।

विद्यारंभ मुहूर्त के लिए श्लोक व मंत्र

2026 विद्यारंभ मुहूर्त के दौरान कुछ श्लोक व मंत्र हैं, जिन्हें इस दौरान बोलने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। आइए जानते हैं इन मंत्र व श्लोक के बारे में:

गणेश पूजा मंत्र:

ॐ गणानां त्वा गणपति हवामहे, प्रियाणां त्वा प्रियपति हवामहे, निधीनां त्वा निधिपति हवामहे, वसोमम। आहमजानि गभर्धमात्वमजासि गभर्धम्। 

सरस्वती मंत्र:

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा। 

गुरु मंत्र:

ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः। 

2026 विद्यारंभ मुहूर्त के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र व योग

विद्यारंभ संस्कार, जिसे अक्षरारंभ या अक्षराभ्यास भी कहा जाता है, बच्चों की शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक है और इसे शुभ मुहूर्त में करने से सफलता मिलती है। आइए जानते हैं इसके लिए शुभ तिथि, नक्षत्र व योग कौन से होते हैं।

शुभ तिथियां: द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, दशमी, एकादशी, द्वादशी

शुभ नक्षत्र: पुष्य, अश्विनी, मृगशिरा, हस्त और स्वाति

अभिजीत मुहूर्त: विद्यारंभ के लिए एक शुभ योग 

 अब एक नजर डालते है साल 2026 विद्यारंभ मुहूर्त की सूची पर।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2026 विद्यारंभ मुहूर्त की संपूर्ण सूची

 जनवरी माह 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

04 जनवरी 2026

रविवार

सुबह 08:29 से दोपहर 01:04, दोपहर 02:39 से शाम 06:49

07 जनवरी 2026

बुधवार

दोपहर 12:52 से 02:27, दोपहर 04:23 से शाम 06:38

08 जनवरी 2026

गुरुवार

सुबह 09:56 से दोपहर 02:23, दोपहर 02:00 से शाम 06:10

14 जनवरी 2026

बुधवार

सुबह 09:24 से दोपहर 01:52, दोपहर 03:48 से रात 08:23

16 जनवरी 2026

शुक्रवार

सुबह 09:24 से दोपहर 01:52, दोपहर 03:48 से रात 08:23

21 जनवरी 2026

बुधवार

सुबह 09:05 से 10:32, सुबह 11:57 से शाम 05:43

23 जनवरी 2026

शुक्रवार

सुबह 09:03 से 11:49, दोपहर 01:25 से 03:20

25 जनवरी 2026

रविवार

सुबह 08:49 से 11:41, दोपहर 01:17 से रात 07:47

29 जनवरी 2026

गुरुवार

सुबह 08:29 से 09:57, सुबह 11:22 से शाम 05:07

30 जनवरी 2026

शुक्रवार

सुबह 08:29 से 09:57, सुबह 11:22 से शाम 05:07

फरवरी 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

02 फरवरी 2026

सोमवार

सुबह 08:20 से 09:47 , दोपहर 01:15 से शाम 06:00

05 फरवरी 2026

गुरुवार

सुबह 08:15 से 11:04, दोपहर 12:40 से शाम 05:55

09 फरवरी 2026

सोमवार

सुबह 08:08 से 10:54, दोपहर 12:29 से शाम 05:49

11 फरवरी 2026

बुधवार

सुबह 08:05 से 10:51, दोपहर 12:27 से शाम 05:47

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

सुबह 08:02 से 10:48, दोपहर 12:24 से शाम 05:44

16 फरवरी 2026

सोमवार

सुबह 07:58 से 10:44, दोपहर 12:19 से शाम 05:41

18 फरवरी 2026

बुधवार

सुबह 07:55 से 10:41, दोपहर 12:16 से शाम 05:39

23 फरवरी 2026

सोमवार

सुबह 07:47 से 10:33, दोपहर 12:08 से शाम 05:33

25 फरवरी 2026

बुधवार

सुबह 07:44 से 10:30, दोपहर 12:05 से शाम 05:30

मार्च 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

04 मार्च 2026

बुधवार

सुबह 07:33 से 10:20, दोपहर 11:53 से शाम 05:21

06 मार्च 2026

शुक्रवार

सुबह 07:30 से 10:17, दोपहर 11:50 से शाम 05:19

11 मार्च 2026

बुधवार

सुबह 07:23 से 10:10, दोपहर 11:43 से शाम 05:13

13 मार्च 2026

शुक्रवार

सुबह 07:20 से 10:07, दोपहर 11:40 से शाम 05:10

16 मार्च 2026

सोमवार

सुबह 07:16 से 10:03, दोपहर 11:36 से शाम 05:06

18 मार्च 2026

बुधवार

सुबह 07:14 से 10:01, दोपहर 11:34 से शाम 05:04

23 मार्च 2026

सोमवार

सुबह 07:07 से 09:53, दोपहर 11:27 से शाम 04:58

25 मार्च 2026

बुधवार

सुबह 07:05 से 09:51, दोपहर 11:25 से शाम 04:56

27 मार्च 2026

शुक्रवार

सुबह 07:02 से 09:48, दोपहर 11:22 से शाम 04:54

अप्रैल 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

01 अप्रैल 2026

बुधवार

सुबह 06:56 से 09:42, दोपहर 11:16 से शाम 04:48

03 अप्रैल 2026

शुक्रवार

सुबह 06:53 से 09:39, दोपहर 11:13 से शाम 04:45

06 अप्रैल 2026

सोमवार

सुबह 06:49 से 09:35, दोपहर 11:09 से शाम 04:41

08 अप्रैल 2026

बुधवार

सुबह 06:47 से 09:33, दोपहर 11:07 से शाम 04:39

10 अप्रैल 2026

शुक्रवार

सुबह 06:44 से 09:30, दोपहर 11:04 से शाम 04:37

15 अप्रैल 2026

बुधवार

सुबह 06:38 से 09:24, दोपहर 10:58 से शाम 04:31

17 अप्रैल 2026

शुक्रवार

सुबह 06:36 से 09:22, दोपहर 10:56 से शाम 04:29

20 अप्रैल 2026

सोमवार

सुबह 06:32 से 09:18, दोपहर 10:52 से शाम 04:25

22 अप्रैल 2026

बुधवार

सुबह 06:30 से 09:16, दोपहर 10:50 से शाम 04:23

24 अप्रैल 2026

शुक्रवार

सुबह 06:27 से 09:13, दोपहर 10:47 से शाम 04:21

29 अप्रैल 2026

बुधवार

सुबह 06:21 से 09:07, दोपहर 10:41 से शाम 04:15

मई 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

01 मई 2026

शुक्रवार

सुबह 06:19 से 09:05, दोपहर 10:39 से शाम 04:13

04 मई 2026

सोमवार

सुबह 06:16 से 09:02, दोपहर 10:36 से शाम 04:10

06 मई 2026

बुधवार

सुबह 06:14 से 09:00, दोपहर 10:34 से शाम 04:08

08 मई 2026

शुक्रवार

सुबह 06:12 से 08:58, दोपहर 10:32 से शाम 04:06

11 मई 2026

सोमवार

सुबह 06:09 से 08:55, दोपहर 10:29 से शाम 04:03

13 मई 2026

बुधवार

सुबह 06:07 से 08:53, दोपहर 10:27 से शाम 04:01

15 मई 2026

शुक्रवार

सुबह 06:05 से 08:51, दोपहर 10:25 से शाम 03:59

18 मई 2026

सोमवार

सुबह 06:02 से 08:48, दोपहर 10:22 से शाम 03:56

20 मई 2026

बुधवार

सुबह 06:00 से 08:46, दोपहर 10:20 से शाम 03:54

22 मई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:58 से 08:44, दोपहर 10:18 से शाम 03:52

27 मई 2026

बुधवार

सुबह 05:53 – 08:39, दोपहर 10:13 से शाम 03:47

29 मई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:51 से 08:37, दोपहर 10:11 से शाम 03:45

जून 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

01 जून 2026

सोमवार

सुबह 05:49 से 08:35, दोपहर 10:09 से शाम 03:43

03 जून 2026

बुधवार

सुबह 05:47 से 08:33, दोपहर 10:07 से शाम 03:41

05 जून 2026

शुक्रवार

सुबह 05:45 से 08:31, दोपहर 10:05 से शाम 03:39

08 जून 2026

सोमवार

05:42 से 08:28, दोपहर 10:02 से शाम 03:36

10 जून 2026

बुधवार

सुबह 05:40 से 08:26, दोपहर 10:00 से शाम 03:34

12 जून 2026

शुक्रवार

सुबह 05:39 से 08:25, दोपहर 09:59 से शाम 03:33

15 जून 2026

सोमवार

सुबह 05:37 से 08:23, दोपहर 09:57 से शाम 03:31

17 जून 2026

बुधवार

सुबह 05:36 से 08:21, दोपहर 09:55 से शाम 03:29

19 जून 2026

शुक्रवार

सुबह 05:35 से 08:20, दोपहर 09:54 से शाम 03:28

22 जून 2026

सोमवार

सुबह 05:34 से 08:18, दोपहर 09:52 से शाम 03:26

24 जून 2026

बुधवार

सुबह 09:57 से शाम 04:51

जुलाई 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

01 जुलाई 2026

बुधवार

सुबह 05:35 – 08:20, दोपहर 09:53 – शाम 03:27

03 जुलाई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:36 – 08:22, दोपहर 09:55 – शाम 03:29

06 जुलाई 2026

सोमवार

सुबह 05:38 – 08:24, दोपहर 09:57 – शाम 03:31

08 जुलाई 2026

बुधवार

सुबह 05:40 – 08:26, दोपहर 10:00 – शाम 03:34

10 जुलाई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:41 – 08:28, दोपहर 10:02 – शाम 03:36

13 जुलाई 2026

सोमवार

सुबह 05:44 – 08:31, दोपहर 10:05 – शाम 03:39

15 जुलाई 2026

बुधवार

सुबह 05:46 – 08:33, दोपहर 10:07 – शाम 03:41

17 जुलाई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:48 – 08:35, दोपहर 10:09 – शाम 03:43

20 जुलाई 2026

सोमवार

सुबह 05:51 – 08:38, दोपहर 10:12 – शाम 03:46

22 जुलाई 2026

बुधवार

सुबह 05:53 – 08:40, दोपहर 10:14 – शाम 03:48

24 जुलाई 2026

शुक्रवार

सुबह 05:55 – 08:42, दोपहर 10:16 – शाम 03:50

27 जुलाई 2026

सोमवार

सुबह 05:58 – 08:45, दोपहर 10:19 – शाम 03:53

29 जुलाई 2026

बुधवार

सुबह 06:00 – 08:47, दोपहर 10:21 – शाम 03:55

31 जुलाई 2026

शुक्रवार

सुबह 06:02 – 08:49, दोपहर 10:23 – शाम 03:57

अगस्त 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

05 अगस्त 2026

बुधवार

11:46 से 18:28 (दोपहर से शाम)

09 अगस्त 2026

रविवार

09:14 से 13:50 (सुबह से दोपहर), 16:08 से 18:12 (शाम)

14 अगस्त 2026

शुक्र

11:11 से 17:53 (दोपहर से शाम)

16 अगस्त 2026

रविवार

17:45 से 19:27 (शाम)

23 अगस्त 2026

रविवार

10:35 से 17:17 (सुबह से शाम)

28 अगस्त 2026

शुक्रवार

14:54 से 18:40 (दोपहर से शाम)

सितंबर 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

09 सितंबर 2026

बुधवार

09:28 से 14:06 (सुबह से दोपहर)

13 सितंबर 2026

रविवार

11:32 से 17:37 (दोपहर से शाम)

17 सितंबर 2026

गुरुवार

08:57 से 13:35 (सुबह से दोपहर), 15:39 से 18:49 (शाम)

23 सितंबर 2026

बुधवार

10:53 से 16:58 (दोपहर से शाम)

24 सितंबर 2026

गुरुवार

08:29 से 10:49 (सुबह), 13:07 से 18:21 (दोपहर से शाम)

अक्टूबर 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

16 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

09:22 से 13:45 (सुबह से दोपहर), 15:27 से 18:20 (शाम)

21 अक्टूबर 2026

बुधवार

11:21 से 16:35 (दोपहर से शाम), 18:00 से 19:35 (शाम)

22 अक्टूबर 2026

गुरुवार

17:56 से 19:31 (शाम)

23 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

11:13 से 17:52 (दोपहर से शाम)

30 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

10:46 से 16:00 (दोपहर), 17:24 से 19:00 (शाम)

नवंबर 2026

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

01 नवंबर 2026

रविवार

08:19 से 10:38 (सुबह), 12:42 से 15:52 (दोपहर)

04 नवंबर 2026

बुधवार

14:12 से 18:40 (शाम)

06 नवंबर 2026

शुक्रवार

08:00 से 14:05 (सुबह से दोपहर), 15:32 से 18:32 (शाम)

11 नवंबर 2026

मंगलवार

07:40 से 09:59 (सुबह), 12:03 से 13:45 (दोपहर)

12 नवंबर 2026

बुधवार

15:08 से 18:09 (शाम)

19 नवंबर 2026

बुधवार

09:27 से 14:41 (सुबह से दोपहर), 16:06 से 19:37 (शाम)

22 नवंबर 2026

रविवार

09:15 से 11:19 (सुबह), 13:02 से 17:29 (दोपहर से शाम)

26 नवंबर 2026

गुरुवार

09:00 से 14:13 (सुबह से दोपहर), 15:38 से 18:17 (शाम)

29 नवंबर 2026

रविवार

10:52 से 15:27 (दोपहर), 17:02 से 18:57 (शाम)

दिसंबर 2026 विद्यारंभ मुहूर्त

तिथि

दिन

शुभ मुहूर्त

03 दिसंबर 2026

गुरु

10:36 से 12:18 (दोपहर)

04 दिसंबर 2026

शुक्रवार

08:53 से 12:14 (सुबह से दोपहर), 13:42 से 18:38 (शाम)

06 दिसंबर 2026 

रविवार 

08:20 से 13:34 (सुबह से दोपहर)

10 दिसंबर 2026

गुरुवार

09:16 से 10:09 (सुबह), 11:51 से 16:19 (दोपहर से शाम)

11 दिसंबर 2026

शुक्रवार

08:01 से 10:05 (सुबह), 11:47 से 16:15 (दोपहर से शाम)

16 दिसंबर 2026

बुधवार 

09:45 से 12:55 (सुबह से दोपहर), 14:20 से 20:05 (शाम)

24 दिसंबर 2026

गुरुवार

09:14 से 12:23 (सुबह से दोपहर), 13:48 से 19:34 (शाम)

25 दिसंबर 2026

शुक्रवार

09:10 से 12:19 (सुबह से दोपहर), 13:44 से 19:30 (शाम)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. विद्यारंभ के लिए कौन सा दिन अच्छा है?

इस संस्कार के लिए वसंत पंचमी,सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बहुत ही शुभ माना जाता है।

  1. पढ़ाई शुरू करने के लिए सबसे अच्छी तिथि कौन सी है?

बच्चों की शिक्षा आरंभ करने के लिए सबसे उत्तम तिथि माघ शुक्ल पंचमी तिथि को माना गया है।

  1. विद्यारंभ संस्कार के लिए कौन सा श्लोक है?

"ॐ गणानां त्वा गणपति हवामहे, प्रियाणां त्वा प्रियपति हवामहे, निधीनां त्वा निधिपति हवामहे, वसोमम।"

More from the section: Horoscope 4220
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2025
© Copyright 2025 AstroCAMP.com All Rights Reserved