• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2024 केतु गोचर: सभी बारह राशियों पर केतु गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Sun 17 Sep 2023 1:58:00 PM

2024 केतु गोचर: वैदिक ज्योतिष में केतु को वैराग्य का ग्रह माना गया है क्योंकि यह एक केवल शरीर वाला बिना सिर का ग्रह माना जाता है जिसमें कोई भी इंद्रियां नहीं होती है इसलिए इससे यह पता नहीं चल पाता है कि किस दिशा का अनुसरण करना है आदि। यह ग्रह भौतिकवादी लाभ नहीं प्राप्त करना चाहता है। केतु एक ऐसा ग्रह है जिसे अन्य ग्रहों से काफी अलग माना जाता है। यह जातकों को दुनिया और विलासितापूर्ण वस्तुओं से अलग करने के लिए जाना जाता है। इस ग्रह के पास मस्तिष्क नहीं है और यह दिशाहीन है। अपने इस खास लेख में हम 2024 केतु गोचर के बारे में जानेंगे लेकिन उससे पहले चलिए केतु ग्रह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। 

Rashifal 2023

2024 केतु गोचर 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार खगोलीय रूप से, राहु केतु पृथ्वी की धुरी और चंद्रमा की धुरी के पथों के प्रतिच्छेदन के गणितीय रूप से गणना किए गए खगोलीय बिंदु हैं क्योंकि वे आकाशीय क्षेत्र पर चलते हैं। इसे चंद्रमा के उत्तरी नोड (राहु) और चंद्रमा के दक्षिणी नोड (केतु) के रूप में भी जाना जाता है। यही वजह है कि वह हमेशा एक दूसरे से 180 डिग्री दूर रहते हैं। यह दोनों ही ग्रह छाया ग्रह के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि इनके पास अन्य ग्रहों की तरह कोई भौतिक शरीर नहीं होता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु-केतु के जन्म की कहानी समुद्र मंथन से जोड़कर देखी जाती है। कहा जाता है जब समुद्र मंथन हुआ तो अमृत निकला और इस अमृत को असुरों ने चुरा लिया। अमृत प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने एक सुंदर अप्सरा मोहिनी के रूप में अवतार लिया और असुरों को लुभाने और उनका ध्यान भटकने की कोशिश की। अमृत प्राप्त करने के बाद मोहिनी अर्थात भगवान विष्णु इसे वितरित करने के लिए देवताओं के पास चले गए। स्वर भानु असुरों में से एक है जो अमृत का कुछ हिस्सा प्राप्त करने के लिए देवताओं के बीच बैठ जाता है। तभी सूर्य और चंद्र को ऐसा एहसास हुआ की स्वरभानु एक असुर है जो देवताओं की पंक्ति में बैठा हुआ है। इसके बारे में उन लोगों ने भगवान विष्णु को बता दिया। यह जानकर भगवान विष्णु बेहद ही क्रोधित हो गए और असुर स्वारभानु का सिर काट दिया जो अमृत की कुछ बूंद का सेवन कर चुका था और इसी के चलते वह जीवित रहा। तभी से सिर वाले भाग को राहु और शेष शरीर को केतु के नाम से जाना जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सामान्य तौर पर केतु मोक्ष, आध्यात्मिकता, ध्यान, उन्नति योग, रेकी, एनजीओ और निस्वार्थ प्रेम का कारक ग्रह है। राहु की ही तरह केतु को भी राशि चक्र का एक चक्र पूरा करने में 18 वर्षों 7 महीने और 13 दिनों का समय लगता है और एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में इसे लगभग 18 महीने लगते हैं।

इस वर्ष 2024 में केतु कन्या राशि में स्थित रहने वाला है क्योंकि यह सदैव वक्री रहता है इसलिए केतु की गति में कोई परिवर्तन नहीं होता है। कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है यह एक पृथ्वी तत्व की राशि है और एक दोहरी प्रकृति वाली राशि भी मानी गई है। साथ ही यह स्त्री राशि है। कन्या राशि एक कुँवारी, एक अविवाहित लड़की के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करती है जो एक पूर्णता वादी है लेकिन आमतौर पर थोड़ी आलोचनात्मक भी है। ऐसे में 2024 केतु गोचर जो कि छठे भाव में होने जा रहा है यह जातकों के जीवन में ढेरों मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 

क्योंकि कन्या राशि उपचार का प्रतीक है और केतु कन्या राशि में आता है ऐसे में यह उन लोगों के लिए शुभ समय साबित होगा जो उपचारक के रूप में कम कर रहे हैं अर्थात डॉक्टर, आध्यात्मिक उपचारक, रेकी उपचारक, फिजियोलॉजिस्ट, प्रेरक वक्ता आदि लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा चूंकि कन्या राशि चक्र का प्राकृतिक छठ घर है और यहां केतु की उपस्थिति उन लोगों के लिए नकारात्मक साबित होगी जो समाज के खिलाफ काम करते हैं या मानवता के दुश्मन हैं। लेकिन साथ ही लोग अपने जीवन में जो कुछ भी उनके पास है उससे असंतुष्ट रहेंगे। इससे लोगों के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

Click Here To Read In English: 2024 Ketu Transit

2024 केतु गोचर राशि अनुसार भविष्यवाणी और उपाय 

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए केतु आपके शत्रु, रोग, प्रतिस्पर्धा, और मामा के छठे घर में गोचर करेगा। ऐसे में इस वर्ष 2024 केतु गोचर आपके शत्रु और प्रतिस्पर्धियों को कमजोर करेगा। साथ ही आपके कर्ज़ों को भी दूर करेगा। लेकिन साथ ही इस साल आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। हालांकि छठे भाव में केतु की उपस्थिति के चलते आपके स्वास्थ्य के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। मुमकिन है कि आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर दें। 2024 केतु गोचर के दौरान अगर दशा अनुकूल नहीं है तो आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता पड़ेगी, अन्यथा आपको सर्जरी भी करानी पड़ सकती है। 

इसके अलावा मेष राशि के जातकों को अपने मां के साथ भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर अपने जीवन में कुछ गंभीर परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इस वर्ष मेष राशि के जातकों का ज्यादा झुकाव विदेशी भूमि पर जाने, लंबी दूरी की यात्रा करने, तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थान पर जाने में भी रहेगा। 1 मई 2024 के बाद नवम भाव के स्वामी बृहस्पति का आपके 12वें भाव में गोचर आपको इस संदर्भ में ढ़ेरों शुभ अवसर भी प्रदान करेगा। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अपने दैनिक कार्यों में अचानक से कुछ बदलाव उठाने पड़ सकते हैं। 

वहीं इस राशि के जो जातक कोर्ट कचहरी और मुकदमे बाजी के दौर से गुजर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको अपने मुकदमे में नतीजा हासिल हो सकता है। इस राशि के जो जातक पालतू जानवर पालना चाहते हैं उनके लिए भी यह साल अनुकूल रहेगा। आप इस साल कोई पालतू जानवर गोद ले सकते हैं। 

उपाय: अगर संभव हो तो आवारा कुत्तों और बिल्लियों की सेवा करें या किसी पालतू जानवर को गोद ले लें ऐसा करना आपके लिए बेहद ही फायदेमंद रहेगा।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष केतु आपके शिक्षा, प्रेम संबंध, और संतान के पांचवे घर के साथ-साथ पूर्व पुण्य घर में गोचर करेगा। पांचवे घर में केतु की उपस्थिति के चलते इस राशि के छात्र जातकों को पढ़ाई में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा प्रेम में पड़े जातकों के लिए भी यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि मुमकिन है कि आपको अपने साथी के साथ अलगाव और असंतुष्टि की भावना महसूस हो। 

गर्भवती महिलाओं को इस दौरान ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि 2024 में पांचवें घर में केतु गोचर आपकी गर्भावस्था में कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। जो जातक अपने परिवार का विस्तार करने की योजना बना रहे थे उन्हें साल के पहले भाग में अपनी इस योजना को स्थगित करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। जिन जातकों के पहले से ही संतान हैं वह अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को थोड़ा नजरअंदाज कर सकते हैं और धन संपत्ति की तरफ ज्यादा झुकाव रख सकते हैं। 

वृषभ राशि के बुजुर्ग जातकों को अपनी मांगों और इच्छाओं के चलते अपने बच्चों के साथ कुछ परेशानियां और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि वह इसे प्राथमिकता नहीं देंगे और सामाजिक मानदंडों के बारे में ज्यादा चिंतित रहेंगे। हालांकि 1 मई 2024 के बाद बृहस्पति आपके लग्न भाव में गोचर कर जाएगा और आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेगा। इससे केतु आपको उन समस्याओं से थोड़ी राहत देंगे जिनका आप अभी तक जीवन में सामना कर रहे थे। हालांकि क्योंकि आपके लग्न स्वामी शुक्र से केतु की शत्रुता है और आठवें घर का आधिपत्य है इसीलिए आप इस गोचर से ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे लेकिन विशेष तौर पर शोध कर रहे छात्रों, पीएचडी वाले छात्रों के लिए यह समय फलदाई साबित होगा। साथ ही जो लोग गुप्त विज्ञान सीखना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

उपाय: आपको बच्चों और बेघर बच्चों को मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें केतु गोचर से संबंधित सारी जानकारी

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु आपके चतुर्थ भाव जिसे माता, घरेलू जीवन, घर, वाहन और संपत्ति का भाव कहा जाता है इसमें गोचर करेगा। वर्ष 2024 केतु गोचर आपके चतुर्थ भाव में होने से आपको अपने घरेलू जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम और पेशेवर जीवन में ज्यादातर मामलों में आपको अपने घर या मातृभूमि को छोड़कर कहीं अलग या फिर विदेश जाकर भी बसना पड़ सकता है। हालांकि कुछ मामलों में यह परिवार में विवाद या अलगाव की वजह भी बनेगा। इस राशि के कुछ जातकों को संपत्ति में बंटवारा भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी मां के साथ आपके रिश्ते भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होने की उच्च आशंका का बन रही है। आपको उनसे अनबन और बहस का सामना करना पड़ सकता है या मुमकिन है कि उनकी खराब सेहत आपको परेशान कर दे। 

किसी संपत्ति या वाहन को खरीदने के लिए भी यह समय बहुत अनुकूल नहीं रहने वाला है क्योंकि 2024 केतु गोचर की यह समय अवधि आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगी। इस दौरान आपका झुकाव अपने करियर और पेशेवर जीवन की तरफ ज्यादा रहेगा और आप अपने घरेलू जीवन और जिम्मेदारियां को थोड़ा नजरअंदाज करते नजर आएंगे। हालांकि 1 मई 2024 के बाद केतु और आपके चतुर्थ भाव पर बृहस्पति की दृष्टि से चौथे घर से संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। अपने जीवनसाथी की मदद और समर्थन से आप अपने परिवार के महत्व को समझ पाएंगे और साथ ही हर तरह की परेशानियां दूर करने में सफल भी होंगे। अपने घरेलू और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की आपको इस वर्ष ज्यादा आवश्यकता पड़ेगी। 

उपाय: केतु बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु आपके भाई-बहन, शौक, छोटी दूरी की यात्रा, और संचार कौशल के तीसरे घर में गोचर करेगा। 2024 में तीसरे घर में केतु गोचर आपके भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही 2024 केतु गोचर से आपकी रुचि या आदतें और आत्मविश्वास भी प्रभावित होने वाला है। इस दौरान आपका साहस और आक्रामकता बढ़ने वाली है। आप अपने चचेरे भाई बहनों या करीबी दोस्तों से अलगाव महसूस कर सकते हैं। आपकी संचार क्षमता प्रभावित होने वाली है और आप इस अवधि में कम बोलना पसंद करेंगे। हालांकि आपके सीमित शब्द या कम शब्द ज्ञान और बुद्धिमत्ता से भरपूर रहने वाले हैं। 

हालांकि यह समय उन जातकों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा जो उपदेशक, शिक्षक, गुरु, मार्गदर्शक या सलाहकार हैं। साथ ही आप अपनी उच्च शिक्षा पर भी कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा यह समय उन छात्रों के लिए भी अनुकूल साबित होगा जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं या मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। 

1 मई 2024 के बाद केतु और आपके तीसरे घर पर बृहस्पति की दृष्टि के साथ केतु के अशुभ प्रभाव के चलते आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ आ रही समस्याओं में थोड़ी राहत महसूस करेंगे और उनके साथ चल रही परेशानियों को हल करने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आप अपने पिता, गुरु, शिक्षक की सहायता और आशीर्वाद से ज्ञान, बुद्धि, साहस और आत्मविश्वास जैसी सकारात्मकता अपने जीवन में बढ़ती हुई महसूस कर पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु आपके दूसरे घर में गोचर करेगा जिसे पारिवारिक मामलों, भाषण और वित्तीय बचत का भाव माना जाता है। दूसरे भाव में केतु की उपस्थिति से आपके परिवार के लोगों से अलगाव की भावना आपके अंदर उत्पन्न हो सकती है। बात करें धन संचित करने की तो यहां भी आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आप धन संचय के प्रति कम झुकाव भी महसूस करेंगे। पारिवारिक चिंताओं को नजर अंदाज करने से आपके पारिवारिक रिश्तों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेष तौर पर इस राशि के उन जातकों के लिए जो संयुक्त परिवार में रहते हैं। इसके अलावा पेशेवर जीवन में भी आपकी रुचि कम होने वाली है जो आपके लिए परेशानी की वजह बनेगी। 

हालांकि 1 मई  2024 के बाद स्थिति में बदलाव की उम्मीद है जब बृहस्पति का प्रभाव केतु और आपके दूसरे घर पर पड़ेगा। इस अवधि के दौरान आपको वित्तीय बचत के मुद्दों से राहत मिलेगी और आपके परिवार की गतिशीलता और जिम्मेदारियां की गहरी समझ आपके अंदर उत्पन्न होगी। 

विशेष रूप से 2024 में आपके दूसरे घर में केतु गोचर आपका ध्यान रहस्यमय और गुप्त क्षेत्र में बढ़ा सकता है। ऐसे में इस अवधि में आपका ज्यादा झुकाव ज्योतिष, टैरो रीडिंग या अन्य विषयों जैसे अध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा होने वाला है। बृहस्पति का प्रभाव आपके गुरु से आपको उचित मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त कराएगा जिससे आपको इन विषयों को सीखने और समझने में मदद मिलेगी। 

कुल मिलाकर देखें तो सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस वर्ष अपने दूसरे घर में केतु की उपस्थिति को पारिवारिक और वित्तीय चुनौतियों से अलग होने की संभावना के बारे में जागरूकता के साथ स्वीकार करें। हालांकि 1 मई से बृहस्पति के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके जीवन में राहत की क्षण आएंगे और रहस्यमई विषयों में आध्यात्मिक विकास और समझ को बढ़ावा मिलेगा। 

उपाय: शराब और मांसाहार भोजन का सेवन न करें।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके लग्न भाव में होने जा रहा है। लग्न भाव आपके भौतिक शरीर, व्यक्तित्व लक्षण, विशेषताओं और स्वभाव का कारक है। ऐसे में केतु के गोचर से आपके आचरण में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है क्योंकि आप कुछ हद तक स्वभाव में आरक्षित, उखड़े हुए, मुखर स्वभाव के और सीधे साधे दिखने में लगते हैं जो आपके सामान्य स्वभाव के बिल्कुल विपरीत है। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिससे संभावित रूप से शारीरिक सूखापन और अन्य स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपके जीवन में खड़ी होने की आशंका है। 

2024 केतु गोचर के दौरान अपने स्वयं की वैल्यू को कम आंकने में और आत्म संदेह से जूझने, अंतर्मुक्त को बढ़ावा देने, और अपने ऊपर दूसरों को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति आप पर हावी हो सकती है। आप अपने भौतिक शरीर और अपने आसपास की भौतिक दुनिया से अलग होकर अलगाव का सामना कर सकते हैं बजाय इसके की पिछले जन्मों और आध्यात्मिक धन के संचय पर विचार करें। केतु गोचर आपकी आध्यात्मिक आत्म समझ को गहरा करने, पिछले कार्यों पर चिंतन करने, और आपके अंदर आवश्यक परिवर्तनों को बढ़ावा देने में आपकी उचित रूप से सहायता कर सकता है। 

1 मई 2024 के बाद जब केतु और आपके लग्न पर बृहस्पति का प्रभाव होगा तो इस अवधि में आपकी आध्यात्मिक यात्राएं बढ़ने वाली हैं। आप धार्मिक अध्ययनों और गतिविधियों में खुद को ज्यादा सुकून प्राप्त करता देखेंगे और आपके अंदर आध्यात्मिकता की भावना बढ़ेगी। इसके अलावा इस वर्ष के दौरान आपको किसी गुरु या आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा आपको अपनी मां या जीवनसाथी की सहायता से किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने की भी उच्च संभावना है। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस वर्ष अपने लग्न में केतु की उपस्थिति के चलते आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य में ढ़ेरों बदलाव आने वाले हैं। उनके बारे में जागरूकता के साथ आगे बढ़ें। यह अवधि गहन आध्यात्मिक चिंतन और विकास का एक शुभ अवसर है। 1 मई के बाद बृहस्पति का प्रभाव आपकी यात्रा के आध्यात्मिक पहलुओं को बढ़ाएगा जिसे संभवत आध्यात्मिक गुरुओं से आपकी कोई मुलाकात हो सकती है। 

उपाय: जरूरतमंद लोगों को काले और सफेद धारीवाले कंबल का दान करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 में केतु गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जिसे विदेशी क्षेत्र, अलगाव, चिकित्सा, सुविधा, और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का घर माना गया है। आपके बारहवें घर में केतु का प्रभाव आपके अंदर आध्यात्मिक विकास पैदा करने के संकेत दे रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि इस अवधि के दौरान आप किसी आध्यात्मिक यात्रा या फिर तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। 

इस राशि के जो जातक पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हैं, एनजीओ क्षेत्र, अस्पताल या आश्रमों से जुड़े हुए हैं उन्हें अपने निस्वार्थ समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए सराहना प्राप्त होगी। हालांकि किसी के भी ऋण की गारंटी ना लें अन्यथा आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऐसे में इस संदर्भ में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजकोषीय विवेक रखना, अपने खर्चों पर कड़ी नजर रखना और अपने जीवन में संतुलित आहार का सेवन करना, साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ साबित होगा। 

2024 केतु गोचर विशेष रूप से आध्यात्मिक विकास और जागृति के संबंध में आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मुख्य तौर पर यह साल उन लोगों के लिए ज्यादा फलदायी साबित होगा जो इमानदारी से आध्यात्मिक विकास कर रहे हैं। साथ ही भौतिकवादी दुनिया में डूबे युवा व्यक्तियों को इस समय चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कानूनी मामलों या अदालत मामलों में जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें उनके विरोधी धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि अपनी बढ़ी हुई जागरूकता और विवेक के साथ आप अपने विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे और ऐसे में आप खुद को नुकसान से बचा सकते हैं। 

अंत में तुला राशि के जातकों को आध्यात्मिक विकास और जागृति के क्षमता को पहचानते हुए इस वर्ष आध्यात्मिक अंतर्धारा को अपनाना हितकर साबित होगा। आर्थिक संबंध में सतर्कता बनाए रखें, अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपनी आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा और आसपास की भौतिक दुनिया के प्रति आंख कान खुले रखें।

उपाय: अपने नाना-नानी की सेवा करें और उनका नियमित रूप से आशीर्वाद लें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 केतु गोचर आपके लिए काफी खास रहने वाला है। यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है जिसे वित्तीय लाभ, समाजिक सर्किल, इच्छाओं, बड़े भाई बहनों, और चाचा-मामा का भाव कहा जाता है। हालांकि यहां केतु की उपस्थित वित्तीय संदर्भ में शुभ संकेत नहीं दे रही है। जिसके परिणाम स्वरूप इस क्षेत्र में आपको कैसे परिणाम मिलेंगे यह ग्रह की दशा अवधि पर निर्भर करता है। हालांकि यह बात स्पष्ट है कि आप चाहे वित्तीय लाभ देखें या हानि आप खुद को अपनी वित्तीय स्थिति से असंतुष्ट पाएंगे। हाँ लेकिन आर्थिक मुद्दे से जुड़ी कोई चिंता इस समय आपके जीवन में नहीं रहने वाली है। 

2024 केतु गोचर के दौरान आप कुछ हद तक गैर-सामाजिक बनने की प्रवृत्ति दिखा सकते हैं। बल्कि साथ ही इस समय अवधि में आपका ध्यान नए ज्ञान को प्राप्त करने, अपने प्रेम जीवन से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित करने, और विवाहित जातकों का ध्यान अपने संतान की भलाई और स्थानांतरण की तरफ हो सकता है। प्रभाव स्वरूप इस भटके हुए ध्यान के चलते आप जैसे-जैसे जीवन की संपत्ति के वास्तविक सार को समझेंगे आपका सामाजिक दायरा दोबारा से सिकुड़ना या कम होना शुरू हो जाएगा। 

दूसरी तरफ ग्यारहवें भाव में 2024 केतु गोचर आपके बड़े भाई बहनों या मामा के साथ विवाद की वजह बन सकता है। इसके अलावा अपने पेशेवर जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलावों की भी आशंका बन रही है जिससे आपकी आय के कई स्रोत खुलेंगे। 

कुल मिलाकर देखें तो वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष ग्यारहवें भाव में केतु की उपस्थिति के चलते आर्थिक संबंध और सामाजिक संबंध के संबंध में ढ़ेरों चुनौतियां उठानी पड़ सकती है। इन चुनौतियों से समझदारी पूर्वक निपटाकर आगे बढ़ाने की आपको सलाह दी जाती है। आप अपनी वित्तीय स्थिति से भी असंतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यक्तिगत विकास और पारिवारिक मामलों पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। व्यावसायिक परिवर्तन के लिए खुद को तैयार रखें। 

उपाय: किसी मंदिर में गरीबों को मूली का दान करें।

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए 2024 केतु गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है जो आपके करियर और पेशेवर जीवन को नियंत्रित करता है। 2024 केतु गोचर के प्रभाव स्वरूप आपके पेशावर प्रयासों को ज्यादा कठिन मेहनत और कार्य के प्रति लगाव की भावना से भरने के लिए तैयार है। परिणाम स्वरुप आपके जीवन में नए अवसर और परियोजनाएं मिल सकती है जिससे आपके पेशेवर जीवन को लाभ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है और मुमकिन है कि यह यात्रा विदेश की हो। आपके कार्य के संदर्भ में आपको विदेश यात्रा का सुख इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। 

हालांकि इन सकारात्मक पहलुओं के बावजूद यहां यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि केतु असंतुष्टि से जुड़ा ग्रह है जिसके परिणाम स्वरुप आप अपने व्यावसायिक प्रगति, अपने काम की प्रकृति से संतुष्ट नहीं होंगे। इसके अलावा आपकी सार्वजनिक छवि के बारे में चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप अपने घर के विस्तार करने, संपत्ति प्राप्त करने या कोई वाहन खरीदने के संबंध में अपनी आकांक्षाओं में व्यस्त नजर आ सकते हैं। अपने जीवन की बेचैनी आपका वर्तमान घर और जीवन शैली में संतुष्टि और खुशी की कमी की वजह से होने की आशंका है जो आपको बदलाव के लिए प्रेरित करेगी। 

हालांकि सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है क्योंकि अचानक परिवर्तन आपके घरेलू जीवन में रुकावट डाल सकता है और संभावित रूप से नजर दोष जैसे नकारात्मक प्रभाव को भी आपके जीवन के प्रति आकर्षित कर सकती है। इसके अलावा आपको अपने घर में कुछ रहस्यमय अनुभवों का सामना भी करना पड़ सकता है जिसके लिए नियमित रूप से प्रार्थना और अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि के दौरान आपकी माता के साथ आपके विवाद या उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां होने की भी प्रबल आशंका बन रही है। अपनी घरेलू परिस्थितियों के प्रति सचेत रहें और किसी भी रहस्यमय अनुभव से निपटने के लिए आध्यात्मिक राह का सहारा लेने से ना झिझकें।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक बनाकर अपने माथे पर लगाएँ

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए 2024 केतु गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है जिस धर्म, पितृत्व, लंबी दूरी की यात्राएं, तीर्थ यात्राएं, और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इस भाव में केतु गोचर से आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा होने की संभावना है। हालांकि इसका यह अर्थ नहीं है कि इस दौरान आपकी आध्यात्मिकता में कमी आएगी बल्कि इस अवधि में आप उन सामाजिक प्रथाओं को चुनौती देते नजर आएंगे जिनका लोग आंख बंद करके अनुसरण किया करते हैं। आप खुद को एक ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध लड़ते या खड़ा पाएंगे जो व्यक्तिगत लाभ के लिए धर्म का शोषण करता है या इसके नाम पर लोगों को डराता धमकता है।

2024 केतु गोचर आपको अपने संचार में महत्वपूर्ण साहस और कूटनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए भी देखेगा जिससे दूसरों के सामने आपके दृष्टिकोण को सही पहचान मिलेगी। यह दृढ़ आचरण आपको अपने पिता गुरु या शिक्षक द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की अवहेलना करने के लिए भी प्रेरित कर सकता है। जिससे संभावित रूप से वित्तीय असफलताओं सहित ढ़ेरों प्रतिकूल परिणाम आपको झेलने पड़ सकते हैं। 

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नवम भाव में केतु गोचर आपके पिता के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ नकारात्मक परिस्थितियों आपके जीवन में लेकर आ सकता है क्योंकि वर्ष के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय: भगवान भैरव मंदिर में काला झंडा लगाएँ।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए 2024 केतु गोचर आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है जिसे दीर्घायु, अप्रत्याशित घटनाओं, और गोपनीयता से संबंधित माना जाता है। इस घर में केतु की उपस्थिति के परिणाम स्वरुप आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण मुद्दों और चुनौतियों से अपना ध्यान हटाकर धन संचित करने और वित्तीय समृद्धि की तलाश में अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते नजर आएंगे। 

इस गोचर के सकारात्मक पहलू की बात करें तो अपने परिवार को प्राथमिकता देना और पारिवारिक मूल्यों को अपनाना इस दौरान आपका एकमात्र लक्ष्य रहने वाला है। ससुराल वालों के साथ आपके संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। मुमकिन है कि इस वर्ष की शुरुआती छमाही के दौरान आपके जीवनसाथी के साथ आपकी संयुक्त संपत्ति का विभाजन हो जाए। हालांकि 1 मई 2024 के बाद केतु और अष्टम भाव पर बृहस्पति के प्रभाव के चलते इस पहलू में कमी देखने को मिलेगी जिससे केतु की उपस्थिति से होने वाली क्षति धीरे-धीरे कम होने लगेगी। 

इसके अलावा आपके आठवें घर में 2024 केतु गोचर अनुसंधान और गुप्त विज्ञान के अध्ययन में रुचि रखने वाले छात्र जातकों के लिए शुभ साबित होगा। हालांकि यह गोचर आपके जीवन में अनिश्चितता भी लेकर आ सकता है। इसके अलावा इन अनिश्चितताओं के बारे में आपके डर या चिंता की कमी के चलते कुछ हद तक लापरवाही होने की भी आशंका है जिसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य और समग्र कल्याण पर देखने को मिलेगा। इस तरह की लापरवाही से आपके जीवन में दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ने वाली है। ऐसे में वाहन चलाते समय या यात्रा करते समय आपको ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी। शराब पीकर वाहन चलाने से परहेज करें। 2024 केतु गोचर अनिश्चितता आपके जीवन में लेकर आ सकता है। हालांकि अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में सचेत रहना इस दौरान आपके लिए अति आवश्यक रहने वाला है। विशेष तौर पर जब आप सड़क पर हों। 

उपाय: किसी बहते जलाशय या नदी में सूखा नारियल प्रवाहित करें।

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए 2024 केतु गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है जिसे विवाह, जीवनसाथी, और व्यावसायिक साझेदारी, का भाव कहा जाता है। 2024 केतु गोचर मीन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। मुमकिन है कि ऐसा आपका व्यवहार के चलते उत्पन्न हो जिसमें आप अनजाने में अपने साथी की जरूरत और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हो जिसके चलते यह परेशानी आपके जीवन में खड़ी हो सकती है। आपका आत्म केंद्रित दृष्टिकोण आपको स्वार्थी बन सकता है और यही आपके वैवाहिक जीवन में टकराव की वजह बनेगा। 

इस राशि के जो सिंगल जातक हैं और शादी करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए इस तरह की प्रतिबद्धताओं के लिए यह समय सबसे उपयुक्त समय नहीं साबित होगा। सही जीवनसाथी चुनने की गंभीरता को पूरी तरह से ना समझने का जोखिम है जिससे संभावित रूप से आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं जो आपके लिए उपयुक्त ना हो। यह सावधानी विशेष रूप से साल की पहली छमाही में बरतने की सलाह दी जाती है। 1 मई 2024 तक जब तक बृहस्पति का प्रभाव आपके स्वयं के प्रयासों और ज्ञान के साथ मिलकर विवाह के महत्व और वैवाहिक मुद्दों को हल करने में आपकी सहायता कर सकता है। 

इसके अलावा वर्ष का प्रारंभिक भाग अर्थात शुरुआती भाग व्यावसायिक साझेदारी में प्रवेश करने के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगा। जो लोग पहले से ही ऐसे व्यवसाय में शामिल है उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि गलतफहमी, नुकसान और अपेक्षा गंभीर परेशानी में बदल सकती है और इससे आपकी साझेदारी में रुकावट आने की आशंका है। 

उपाय: आपको अपने चरित्र पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद ! 

More from the section: Horoscope 3749
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved