• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2024 नामकरण मुहूर्त: जानें नामकरण संस्कार की शुभ तिथियां!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 2 Sep 2024 3:44:06 PM

2024 नामकरण मुहूर्त के इस लेख में साल 2024 में नामकरण संस्‍कार की सभी शुभ तिथियों और शुभ मुहूर्त की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही हम आपको नामकरण संस्‍कार के महत्‍व, नामकरण संस्‍कार क्‍यों किया जाता है और नामकरण के लिए शुभ नक्षत्र, तिथि और दिन के बारे में भी बताएंगे।

2024 नामकरण मुहूर्त

2025 के नामकरण संस्‍कार को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: नामकरण संस्‍कार 2025

क्‍यों किया जाता है नामकरण संस्‍कार

शिशु के जन्‍म के बाद उसका नामकरण संस्‍कार करने की प्रथा है और यह अनुष्‍ठान शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि को ही किया जाना चाहिए। नाम हमारी पहचान होता है और आखिरी सांस तक हमारे साथ रहता है इसलिए नामकरण संस्‍कार का अत्‍यंत महत्‍व है। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार बच्‍चे का नाम तय करने के लिए नामकरण संस्‍कार करना बहुत शुभ होता है। इससे बच्‍चे की उम्र लंबी होती है और उसे सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है।

2024 नामकरण मुहूर्त की सूची

नीचे दी गई सूची में साल 2024 में नामकरण संस्‍कार के लिए हर महीने की शुभ तिथि, शुभ दिन और शुभ समय की जानकारी दी जा रही है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जनवरी 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

03 जनवरी

बुधवार

07:14:25 से 31:14:24 तक

04 जनवरी

बृहस्‍पतिवार

07:14:37 से 22:07:18 तक

07 जनवरी

रविवार

22:08:43 से 31:15:05 तक

08 जनवरी

सोमवार

07:15:10 से 22:03:36 तक

11 जनवरी

बृहस्‍पतिवार

17:39:31 से 31:15:20 तक

12 जनवरी

शुक्रवार

07:15:19 से 31:14:20 तक

17 जनवरी

बुधवार

07:14:53 से 31:14:54 तक

18 जनवरी

बृहस्‍पतिवार

07:14:44 से 20:46:54 तक

21 जनवरी

रविवार

07:14:04 से 31:14:04 तक

22 जनवरी

सोमवार

07:13:48 से 28:59:04 तक

25 जनवरी

बृहस्‍पतिवार

08:17:48 से 31:12:49 तक

31 जनवरी

बुधवार

07:10:10 से 31:10:11 तक

फरवरी 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

01 फरवरी

बृहस्‍पतिवार

07:09:40 से 31:09:40 तक

02 फरवरी

शुक्रवार

07:09:06 से 29:57:18 तक

04 फरवरी

रविवार

17:52:10 से 31:07:57 तक

08 फरवरी

बृहस्‍पतिवार

07:05:20 से 11:09:37 तक

11 फरवरी

रविवार

07:03:11 से 17:14:20 तक

14 फरवरी

बुधवार

07:00:50 से 31:00:51 तक

18 फरवरी

रविवार

08:17:53 से 30:57:28 तक

21 फरवरी

बुधवार

14:18:35 से 30:54:45 तक

22 फरवरी

बृहस्‍पतिवार

06:53:49 से 13:24:29 तक

25 फरवरी

रविवार

25:25:26 से 30:50:55 तक

26 फरवरी

सोमवार

06:49:56 से 30:49:56 तक

29 फरवरी

बृहस्‍पतिवार

06:46:55 से 30:46:55 तक

मार्च 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

01 मार्च

शुक्रवार

06:45:52 से 12:49:05 तक

03 मार्च

रविवार

06:43:46 से 15:55:26 तक

06 मार्च

बुधवार

14:53:08 से 30:40:32 तक

07 मार्च

बृहस्‍पतिवार

06:39:26 से 30:39:26 तक

08 मार्च

शुक्रवार

06:38:20 से 10:41:43 तक

11 मार्च

सोमवार

06:34:59 से 30:34:59 तक

15 मार्च

शुक्रवार

16:08:56 से 30:30:28 तक

17 मार्च

रविवार

06:28:09 से 16:48:09 तक

20 मार्च

बुधवार

06:24:41 से 22:39:07 तक

24 मार्च

रविवार

09:57:56 से 30:20:02 तक

25 मार्च

सोमवार

06:18:53 से 30:18:53 तक

27 मार्च

बुधवार

06:16:32 से 30:16:32 तक

28 मार्च

बृहस्‍पतिवार

06:15:24 से 18:38:36 तक

29 मार्च

शुक्रवार

20:36:15 से 30:14:13 तक

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

अप्रैल 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

03 अप्रैल

बुधवार

18:32:19 से 30:08:29 तक

04 अप्रैल

बृहस्‍पतिवार

06:07:21 से 20:12:59 तक

05 अप्रैल

शुक्रवार

18:07:48 से 30:06:12 तक

12 अप्रैल

शुक्रवार

13:13:57 से 29:58:27 तक

21 अप्रैल

रविवार

05:49:10 से 25:13:58 तक

24 अप्रैल

बुधवार

05:46:15 से 24:41:02 तक

26 अप्रैल

शुक्रवार

05:44:24 से 27:40:01 तक

मई 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

01 मई

बुधवार

05:40:01 से 27:11:38 तक

03 मई

शुक्रवार

05:38:21 से 24:07:07 तक

05 मई

रविवार

05:36:47 से 29:36:47 तक

06 मई

सोमवार

05:36:01 से 14:42:39 तक

09 मई

बृहस्‍पतिवार

11:56:11 से 29:33:51 तक

10 मई

शुक्रवार

05:33:11 से 26:52:24 तक

13 मई

सोमवार

11:24:25 से 29:31:14 तक

19 मई

रविवार

05:27:55 से 29:27:55 तक

20 मई

सोमवार

05:27:26 से 29:27:26 तक

23 मई

बृहस्‍पतिवार

09:14:49 से 29:26:08 तक

24 मई

शुक्रवार

05:25:45 से 10:10:32 तक

27 मई

सोमवार

16:56:05 से 29:24:42 तक

30 मई

बृहस्‍पतिवार

07:31:53 से 29:23:52 तक

जून 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

02 जून

रविवार

05:23:14 से 29:23:14 तक

03 जून

सोमवार

05:23:05 से 24:05:41 तक

06 जून

बृहस्‍पतिवार

18:09:36 से 29:22:43 तक

07 जून

शुक्रवार

05:22:39 से 19:43:45 तक

10 जून

सोमवार

16:17:22 से 21:40:32 तक

14 जून

शुक्रवार

05:22:44 से 24:05:56 तक

16 जून

रविवार

05:22:57 से 29:22:57 तक

17 जून

सेामवार

05:23:06 से 29:23:06 तक

19 जून

बुधवार

17:23:39 से 29:23:25 तक

23 जून

रविवार

17:04:20 से 29:24:18 तक

24 जून

सोमवार

05:24:34 से 25:25:31 तक

26 जून

बुधवार

13:05:56 से 29:25:09 तक

27 जून

बृहस्‍पतिवार

05:25:28 से 11:37:30 तक

28 जून

शुक्रवार

10:11:30 से 29:25:47 तक

30 जून

रविवार

12:21:35 से 29:26:31 तक

जुलाई 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

03 जुलाई

बुधवार

05:27:40 से 29:27:40 तक

07 जुलाई

रविवार

05:29:23 से 29:29:23 तक

11 जुलाई

बृहस्‍पतिवार

13:04:59 से 29:31:17 तक

12 जुलाई

शुक्रवार

05:31:46 से 29:31:45 तक

14 जुलाई

रविवार

05:32:47 से 17:28:19 तक

15 जुलाई

सोमवार

19:21:23 से 24:30:25 तक

17 जुलाई

बुधवार

05:34:20 से 27:13:08 तक

21 जुलाई

रविवार

05:36:30 से 29:36:30 तक

22 जुलाई

साेमवार

05:37:02 से 22:21:48 तक

25 जुलाई

बृहस्‍पतिवार

16:17:15 से 29:38:43 तक

26 जुलाई

शुक्रवार

05:39:17 से 29:39:17 तक

28 जुलाई

रविवार

05:40:24 से 14:48:18 तक

31 जुलाई

बुधवार

05:42:05 से 29:42:06 तक

अगस्‍त 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

01 अगस्‍त

बृहस्‍पतिवार

05:42:40 से 10:24:24 तक

09 अगस्‍त

शुक्रवार

05:47:10 से 29:47:10 तक

11 अगस्‍त

रविवार

05:48:15 से 29:48:15 तक

21 अगस्‍त

बुधवार

24:34:23 से 29:53:39 तक

22 अगस्‍त

बृहस्‍पतिवार

05:54:10 से 13:48:37 तक

23 अगस्‍त

शुक्रवार

10:41:16 से 29:54:42 तक

26 अगस्‍त

सोमवार

15:55:47 से 26:22:02 तक

28 अगस्‍त

बुधवार

05:57:15 से 15:53:37 तक

30 अगस्‍त

शुक्रवार

17:56:33 से 29:58:16 तक

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

04 सितंबर

बुधवार

06:00:47 से 30:00:47 तक

05 सितंबर

बृहस्‍पतिवार

06:01:16 से 30:01:17 तक

06 सितंबर

शुक्रवार

06:01:46 से 15:03:35 तक

08 सितंबर

रविवार

06:02:45 से 15:31:23 तक

09 सितंबर

सोमवार

18:04:44 से 30:03:15 तक

13 सितंबर

शुक्रवार

21:36:19 से 30:05:11 तक

15 सितंबर

रविवार

06:06:11 से 18:50:02 तक

18 सितंबर

बुधवार

11:01:30 से 30:07:38 तक

19 सितंबर

बृहस्‍पतिवार

06:08:08 से 30:08:09 तक

20 सितंबर

शुक्रवार

06:08:38 से 21:17:36 तक

22 सितंबर

र‍विवार

23:02:36 से 30:09:37 तक

23 सितंबर

सोमवार

06:10:07 से 30:10:07 तक

27 सितंबर

शुक्रवार

06:12:09 से 25:21:31 तक

अक्‍टूबर 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

03 अक्‍टूबर

बृहस्‍पतिवार

06:15:18 से 30:15:18 तक

04 अक्‍टूबर

शुक्रवार

06:15:52 से 30:15:51 तक

07 अक्‍टूबर

सोमवार

09:49:46 से 26:25:32 तक

11 अक्‍टूबर

शुक्रवार

06:19:47 से 12:08:52 तक

14 अक्‍टूबर

सोमवार

06:21:33 से 24:43:31 तक

16 अक्‍टूबर

बुधवार

20:43:01 से 30:22:46 तक

17 अक्‍टूबर

बृहस्‍पतिवार

06:23:22 से 30:23:21 तक

18 अक्‍टूबर

शुक्रवार

06:24:00 से 13:27:13 तक

21 अक्‍टूबर

सोमवार

06:25:53 से 30:25:53 तक

24 अक्‍टूबर

बृहस्‍पतिवार

06:27:51 से 26:01:26 तक

28 अक्‍टूबर

सोमवार

15:24:19 से 30:30:35 तक

30 अक्‍टूबर

बुधवार

06:31:59 से 13:17:59 तक

नवंबर 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

01 नवंबर

शुक्रवार

18:18:58 से 27:31:21 तक

03 नवंबर

रविवार

06:34:53 से 30:34:52 तक

07 नवंबर

बृहस्‍पतिवार

11:47:39 से 30:37:53 तक

08 नवंबर

शुक्रवार

06:38:38 से 30:38:37 तक

13 नवंबर

बुधवार

06:42:30 से 30:42:30 तक

17 नवंबर

रविवार

06:45:41 से 30:45:40 तक

18 नवंबर

सोमवार

06:46:28 से 15:49:04 तक

20 नवंबर

बुधवार

14:50:47 से 30:48:04 तक

21 नवंबर

बृहस्‍पतिवार

06:48:52 से 15:36:12 तक

25 नवंबर

सोमवार

06:52:02 से 30:52:02 तक

27 नवंबर

बुधवार

06:53:38 से 30:53:37 तक

28 नवंबर

बृहस्‍पतिवार

06:54:25 से 32:42:02 तक

दिसंबर 2024 नामकरण मुहूर्त 

तिथि

दिन

मुहूर्त

05 दिसंबर

बृहस्‍पतिवार

12:51:44 से 30:59:46 तक

06 दिसंबर

शुक्रवार

07:00:29 से 17:19:02 तक

08 दिसंबर

रविवार

07:01:55 से 16:03:47 तक

11 दिसंबर

बुधवार

07:03:58 से 31:03:58 तक

15 दिसंबर

रविवार

07:06:32 से 26:20:36 तक

22 दिसंबर

रविवार

07:10:22 से 31:10:22 तक

23 दिसंबर

सोमवार

07:10:49 से 17:10:38 तक

25 दिसंबर

बुधवार

07:11:43 से 31:11:43 तक

26 दिसंबर

बृहस्‍पतिवार

07:12:07 से 18:10:07 तक

27 दिसंबर

शुक्रवार

20:29:05 से 32:12:29 तक

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

2024 नामकरण मुहूर्त का महत्‍व

वैदिक ग्रंथों में कुल 16 संस्‍कारों का उल्‍लेख किया गया है जिनमें से एक नामकरण संस्‍कार भी है। शिशु के जन्‍म के बाद यह प्रथम और सबसे महत्‍वपूर्ण अनुष्‍ठान होता है। हिंदू धर्म में पंडित या ज्योतिषी द्वारा किसी शुभ मुहूर्त में ही नामकरण संस्‍कार किया जाता है।

व्‍यक्‍ति के जीवन में नाम एक अहम भूमिका निभाता है और यह हमारी पहचान का अभिन्‍न हिस्‍सा होता है। नामकरण संस्‍कार बच्‍चे के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी महत्‍वपूर्ण होता है। इस अनुष्‍ठान को 2024 नामकरण मुहूर्त में करना आवश्‍यक है। इस संस्‍कार के दौरान पंडित जी बच्‍चे की जन्‍मकुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों का विश्‍लेषण करने के बाद ही नामकरण करते हैं। माना जाता है कि नामकरण संस्‍कार से बच्‍चे को दीर्घायु मिलती है।

2024 नामकरण मुहूर्त के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र और दिन

वैसे तो आप अपनी इच्‍छा से बच्‍चे का कभी भी नाम रख सकते हैं लेकिन अगर आप शुभ तिथि, दिन और नक्षत्र में अपने बच्‍चे का नामकरण करते हैं, तो यह उसके लिए शुभ और लाभकारी रहता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार 2024 में कुछ शुभ तिथियां पड़ रही हैं, जिन पर आप अपने बच्‍चे का नामकरण संस्‍कार कर सकते हैं। 2024 नामकरण मुहूर्त के लिए सोमवार, बुधवार, बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार के दिन को शुभ माना जाता है। 2024 नामकरण मुहूर्त में किसी भी महीने में इन दिनों पर नामकरण संस्‍कार किया जा सकता है।

नामकरण अनुष्‍ठान के लिए नवमी, एकादशी, षष्‍ठी और चतुर्दशी तिथि शुभ होती हैं। नक्षत्र की बात करें तो इस शुभ संस्‍कार के लिए अश्विनी, शतभिषा, स्‍वाति, चित्रा और हस्‍त नक्षत्र शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा 2024 नामकरण मुहूर्त के लिए श्रावण, अनुराधा और रोहिणी नक्षत्र भी अच्‍छे रहेंगे।

प्राचीन धार्मिक मान्‍यता है कि लड़कियों के नाम में विषम (ऑड) अंकों के अक्षर होने चाहिए और लड़के के नाम में सम (ईवन) अंकों के अक्षर होने चाहिए।

किस दिन किया जाता है नामकरण संस्‍कार?

हिंदू धर्म के अनुसार बच्‍चे के जन्‍म के दस दिनों के बाद सभी रीति-रिवाजों के साथ बच्‍चे का नामकरण करना चाहिए। बच्‍चे के जन्‍म के बाद के यह दस दिन सूतक के माने जाते हैं। पाराशर संहिता के अनुसार सूतक के समय अलग-अलग हो सकते हैं। ब्राह्मण वर्ण के अनुसार इसकी अवधि 10 दिनों की होती है, क्षत्रियों के अनुसार 12 दिनों की, वैश्य कुल के अनुसार 15 दिनों की और शूद्रों के अनुसार यह एक महीने की होती है। शिशु के जन्‍म के ग्‍यारहवें दिन छठी पूजा की जाती है। जन्‍म के दसवें दिन नामकरण शुभ मु‍हूर्त 2024 में बच्‍चे का नामकरण किया जाता है।

नामकरण संस्‍कार की विधि

नामकरण मुहूर्त वाले दिन शिशु और माता-पिता को नए और धुले वस्‍त्र धारण करने होते हैं। इसके बाद पिता शिशु को गोद में लेकर बैठते हैं और इस दौरान शिशु के बाल गीले होते हैं। इसके बाद हवन में प्रजापति, तिथि, नक्षत्र, अग्नि, देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। फिर पिता बच्‍चे के कान में उसका नाम बोलते हैं। बच्‍चे को शहद चटाया जाता है और सुबह संस्‍कार के समय सूर्य देव के दर्शन करवाए जाते हैं। मान्‍यता है कि सूर्य दर्शन करने से बच्‍चा भी सूर्य की तरह उज्‍जवल बनता है। बच्‍चे को धरती पर टेक लगाकर धरती मां का आशीर्वाद भी दिलवाया जाता है। माना जाता है कि अगर बच्‍चे का नाम उसके जन्‍म नक्षत्र के अनुसार रखा जाए, तो यह बच्‍चे के लिए शुभ और फलदायी साबित होता है।

बच्‍चे का नाम रखने के बाद नाम को एक कागज पर लिखकर वहां उपस्थित सभी लोगों को दिखाया जाता है। नामकरण संस्‍कार के दौरान बच्‍चे का नाम लेकर 3 बार 'चिरंजीवी हो', 'धर्मशील हाे' और 'प्रगतिशील हो' कहा जाता है।

इसके बाद बच्‍चा पिता बच्‍चे को मां की गोद में देते हैं और फिर मां बच्‍चे को वापिस पिता की गोद में देती है और इस तरह वहां उपस्थि‍त सभी लोग बच्‍चे को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद देते हैं। नामकरण संस्‍कार के बाद बच्‍चे को बाहर खुली जगह में ले जाया जाता है। आखिर में खीर और मिठाई की हवन में पांच बार आहुति देकर बच्‍चे की अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की जाती है। फिर पंडित जी, बड़ों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया जाता है।

नामकरण संस्‍कार में बच्‍चे का नाम कैसे तय होता है

पंडित जी शिशु की जन्‍मकुंडली बनाते हैं और कुंडली में बच्‍चे के जन्‍म के ग्रहों और नक्षत्रों का अध्‍ययन कर उसकी राशि निकालते हैं। इसके बाद पंडित जी बच्‍चे का नामकरण करने के लिए उसकी राशि से जुड़े कुछ अक्षर बताते हैं। इसी अक्षर से बच्‍चे का नाम रखा जाता है। नामकरण की प्रक्रिया शुभ मूहूर्त में ही की जानी चाहिए।

2024 नामकरण मुहूर्त की गणना के समय जरूर रखें इन बातों का ध्‍यान

हिंदू धर्म में वैदिक ज्योतिष की मदद से बच्‍चे का नाम रखा जाता है। बच्‍चे के नाम का पहला अक्षर निकालने के लिए 5 चीजों पर ध्‍यान दिया जाता है जिसमें बच्‍चे के जन्‍म के नक्षत्र, परिवार के ईष्‍ट देवता, शिशु के जन्‍म का महीना, समसारिकनम (सांसारिक नाम) और राशि नाम शामिल है।

नामकरण संस्‍कार के लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखना आवश्‍यक है। नीचे ऐसी कुछ सावधानियां बताई गई है जिनका नामकरण अनुष्‍ठान के दौरान पालन किया जाना चाहिए।

  • यह अनुष्‍ठान साफ जगह पर ही किया जाना चाहिए। इसे घर पर भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप घर पर नामकरण नहीं करना चाहते हैं, तो धार्मिक स्‍थल या मंदिर भी जा सकते हैं।
  • बच्‍चे का नाम उसकी राशि के आधार पर ही चुनना चाहिए। अपनी मर्जी से कोई भी नाम ना चुनें। इसका बच्‍चे की जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • नामकरण संस्‍कार शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। अनुष्‍ठान के दिन मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि संभव हो, तो नामकरण वाले दिन गाय को रोटी खिलाएं। गरीबों को खाना खिलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3729
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved