• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2025 स्वास्थ्य राशिफल - जानें सभी 12 राशियों की स्वास्थ्य रिपोर्ट!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Wed 16 Oct 2024 12:36:59 PM

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार जानें आपकी सेहत के संदर्भ में नया साल आपके लिए क्या नई सौगात या चुनौती लेकर आने वाला है। इस खास लेख में हम आपको सभी बारह राशियों का स्वास्थ्य राशिफल प्रदान करेंगे जिसके माध्यम से आप समय से पहले ही ये जान सकेंगे कि स्वास्थ्य के संदर्भ में इस साल आपको किन मोर्चों पर सावधान रहना होगा और कहाँ आप चैन से और बेफिक्र होकर आपका जीवन यापन कर सकते हैं। 

2025 स्वास्थ्य राशिफल

यह भी पढ़ें: 2025 राशिफल

आगे बढ़ने से पहले अगर बात करें स्वास्थ्य से संबन्धित ग्रह की तो, शुक्र, शनि, मंगल और बृहस्पति, स्वास्थ्य के संदर्भ में इन चार ग्रहों की स्थिति का विशेष आकलन किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्र और गुरु ग्रह अगर केंद्र में हों तो मनुष्य की 100 वर्षों की आयु होती है। इसके अलावा व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए शनि ग्रह भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हड्डियों के जोड़, पैर, घुटने, वात संस्थान, स्नायु संस्थान, मज्जा , वात को प्रभावित करते हैं। 

Read in English: 2025 Health Horoscope

इसके अलावा भी अन्य ग्रहों की स्थितियाँ शुक्र, शनि, मंगल और बृहस्पति को प्रभावित करके समय-समय पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलने वाले परिणाम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि 2025 स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमें सभी ग्रहों के गोचर पर ध्यान देना होगा। 

  • शनि महाराज 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 
  • देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर 15 मई को मिथुन राशि में आ जाएंगे। 
  • राहु और केतु की बात करें तो 18 मई को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 
  • इसके साथ ही वर्ष 2025 की शुरुआत में मंगल महाराज वृषभ राशि में, सूर्य महाराज धनु राशि में, शुक्र महाराज कुंभ राशि में और बुध महाराज वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

मेष राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल की शुरुआत में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दिए जा रही है क्योंकि इस दौरान आपके जीवन में कोई गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि आपके लिए साल का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। संक्षेप में कहें तो इस वर्ष आपको अपनी आंखों, पैरों और नींद से संबंधित परेशानियों के प्रति सावधान रहना होगा। इन्हें नजरअंदाज करेंगे तो कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। इसके अलावा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय पर में चोट या मोच का भी खतरा मार्च महीने तक बना हुआ है, इसके प्रति सावधान रहें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मेष 2025 राशिफल

वृषभ राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार वृषभ जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि साल की शुरुआत में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम नजर आ सकती है जिस पर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, ज्यादा वसायुक्त भोजन न करें तो आप खुद को स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के जातकों के अंदर इस साल आलस बढ़ने की भी संभावना है जो आपको धीरे-धीरे अंदर ही अंदर थकाने वाला और शारीरिक कमजोरी देने वाला साबित होगा। ऐसे में जितना हो सके आलस को अपने जीवन से इस वर्ष दूर रखें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: वृषभ 2025 राशिफल

मिथुन राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमजोर रहने वाली है। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं आपके जीवन में बढ़ेगी और ऐसा भी मुमकिन है कि आप लंबे समय तक इन परेशानियों से घिरे रहें। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति इस साल थोड़ा अधिक सावधान रहें। मार्च के अंत में आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके जीवन से समस्याएं कम होगी। हालांकि इस पूरे साल आपको वसायुक्त भोजन न करने या कम से कम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा मोटापे की परेशानी आपके जीवन में बढ़ सकती है और मोटापे के साथ मधुमेह भी आपको परेशान कर सकता है। इसके अलावा इस वर्ष अपने दिनचर्या को उत्तम बनाने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास करें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मिथुन 2025 राशिफल

कर्क राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार कर्क राशि के जातकों की बात करें तो यह साल स्वास्थ्य के संदर्भ में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस साल स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। विशेष रूप से बात करें तो आंखों की समस्या या पेट से जुड़ी परेशानी आपको ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि मई के बाद आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा लेकिन फिर भी वसायुक्त पदार्थ का सेवन करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपके जीवन से दूर हो जाएंगी और आप उत्तम स्वास्थ्य का लुफ्त उठाएंगे। इस दौरान भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। इसके प्रति लापरवाह ना हों। इसके साथ ही सुबह वॉक पर जाने की आदत डालें और सेहतमंद भोजन करें तो आपका स्वास्थ्य हमेशा अनुकूल बना रहेगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कर्क 2025 राशिफल

शनि रिपोर्ट से जानें अपने जीवन पर शनि का प्रभाव और उपाय

सिंह राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां चारों ओर से आपको परेशान करने वाली है। हालांकि अच्छी बात यह है कि आपकी इच्छा शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता आपको इन परेशानियों से निपटने में सफलता दिलाएगी। साल का उत्तरार्ध आपके लिए अपेक्षाकृत ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ ही आपकी स्वास्थ्य समस्याएं गुरु गोचर के बाद कम होने लगेगी लेकिन फिर भी इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। किसी भी छोटी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें अन्यथा वह आगे जाकर बड़ी दिक्कत का रूप ले सकती है। ऐसे में कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: सिंह 2025 राशिफल

कन्या राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आपका स्वास्थ्य ज़्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रहा है। इस साल आपको तमाम स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इन सभी समस्याओं से बाहर निकलने में आपकी इच्छा शक्ति आपकी मदद करेगी। जुलाई के महीने में आपका स्वास्थ्य ज्यादा नाजुक रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जुलाई के बाद धीरे-धीरे आपकी सेहत उत्तम होने लगेगी। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग और सावधान रहने की हिदायत भी जा रही है।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कन्या 2025 राशिफल

तुला राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष तमाम उतार-चढ़ाव उठाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपकी सेहत कमजोर रहेगी, आपको पेट से जुड़ी परेशानी, लीवर से जुड़ी समस्या, आंख और पैर की दिक्कत हो सकती है। हालांकि साल के उत्तरार्ध का भाग स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा आएगी। अगर आपने लापरवाही बरती तो आपको अपनी गलतियों की वजह से बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य नजरअंदाज ना करें और स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखना अपनी प्राथमिकता बना लें। इस वर्ष बाहर का खाना ना खाएं, ज्यादा तला-भुना भोजन ना करें, बासी खाना ना खाएं, संतुलित मात्रा में भोजन करें। ऐसा करके आप अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रख पाएंगे।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: तुला 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी जो थोड़ी बहुत समस्या होगी भी वो मई के बाद दूर होने लगेगी और आप और भी अच्छा और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। हालांकि बीच-बीच में आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको नियमित रूप से अच्छा भोजन करने की सलाह दी जा रही है। वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जा रही है कि इस वर्ष वसायुक्त भोजन न करें अन्यथा आपको तमाम तरह की शारीरिक परेशानियां उठानी पड़ सकती है। अक्टूबर के बाद आपकी सेहत में फिर से सुधार देखने को मिलेगा लेकिन दिसंबर का महीना दोबारा से परेशानियां लेकर आ सकता है। ऐसे में इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक 2025 राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

धनु राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातकों को तमाम उतार-चढ़ाव उठाने पड़ सकते हैं। यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपको कोई चोट, एक्सीडेंट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपके लिए ग्रह स्थितियों अनुकूल संकेत नहीं दे रही हैं और यह पूरे साल आपको परेशान करने वाली है। ऐसे में इस साल अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति विशेष सावधान रहना होगा नहीं तो पेट से जुड़ा कोई रोग, बड़ी आंत से जुड़ी कोई समस्या, पाचन शक्ति या एसिडिटी की दिक्कत आपको परेशान कर सकती है। मई के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, जीवन से बीमारियां कम होगी। हालांकि इस दौरान सलाह दी जा रही है कि लापरवाह होकर अपनी सेहत को नजर अंदाज न करें और उसे उत्तम बनाए रखने पर ध्यान दें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: धनु 2025 राशिफल

मकर राशि 

स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहेगा। साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य मजबूत बना रहेगा। इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में कामयाब होंगे। हालांकि बीच-बीच में आपकी सेहत से जुड़ी समस्याएं जीवन में खड़ी हो सकती है। अप्रैल तक का समय थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है इसके बाद धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य में सुधार नजर आने लगेगा। इस साल आपको आलस का त्याग करना होगा नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना फिट महसूस करेंगे। मई के बाद अपने खान-पान और मुंह का विशेष रूप से ध्यान दें अन्यथा कोई समस्या आने के संकेत मिल रहे हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मकर 2025 राशिफल

कुम्भ राशि 

स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रहेगी लेकिन धीरे-धीरे परेशानियां आपके जीवन में दस्तक देने वाली है। तमाम ग्रहों का गोचर इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि इस साल परेशानियां कम होगी लेकिन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपके जीवन में तनाव की वजह बनेंगी। आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवन में ज्यादातर सकारात्मक विचार रखें, अपने आप को चुस्त तंदुरुस्त बनाए रखने पर ध्यान दें, अपनी बुरी आदतों का त्याग करें और अपने खान-पान में सुधार लाएं। इसी के दम पर आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना पाएंगे। अन्यथा कोई बड़ी या गंभीर परेशानी आपको उठानी पड़ सकती है।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कुंभ 2025 राशिफल

मीन राशि 

2025 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार राशि चक्र की आखिरी राशि मीन के लिए यह साल ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रहा है। इस साल आपको शारीरिक समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। कोई छोटी सी भी परेशानी आपके जीवन में आए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेनी होगी। अन्यथा ये छोटी-छोटी समस्याएं आगे जाकर बड़ी बीमारी या बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है। ऐसा ही आपको वर्ष भर करना होगा और अपनी किसी भी समस्या को नजर अंदाज करने से बचना होगा। जरूरत लगने पर तुरंत परामर्श लें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस साल आपको आंखों से संबंधित परेशानी, नींद से जुड़ी समस्या, पैर में मोच या फिर चोट की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सड़क पर चलते समय विशेष सावधानी बरतें। अपनी आंखों का विशेष रूप से ध्यान रखें और नियमित रूप से चेकअप कराते रहें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मीन 2025 राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. 2025 में कौन सी राशि भाग्यशाली रहेगी?

स्वास्थ्य के संदर्भ में वृश्चिक राशि के जातक इस साल काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। 

2. स्वास्थ्य से संबन्धित ग्रह कौन सा है?

शुक्र, शनि, मंगल और बृहस्पति, स्वास्थ्य के संदर्भ में इन चार ग्रहों की स्थिति का विशेष आकलन किया जाता है। 

3. सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 कैसा रहेगा?

स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी लेकिन साल का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ परिणाम और उत्तम स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। 

More from the section: Horoscope 4131
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2025
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved