• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

बैंक अवकाश दिन 2023: वर्ष 2023 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सूची।

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Thu 15 Sep 2022 12:14:22 PM

एस्ट्रोकैंप के इस बैंक अवकाश दिन 2023 विशेष आर्टिकल में आपको वर्ष 2023 में आने वाले सभी बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि बैंक अवकाशों की क्या विशेषताएं होती हैं। यदि बैंक बंद हो तो मौद्रिक लेनदेन कैसे किया जा सकता है और बैंक के अवकाश की घोषणा किस आधार पर की जाती है। तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बैंक अवकाश दिन 2023 के बारे में।

Bank Holidays 2023

भारत में बैंक अवकाश दिन 2023 आमतौर पर सार्वजनिक अवकाश होता है, जो विशेष रूप से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा देशभर के वित्तीय संस्थानों और बैंकों के लिए निर्धारित किया जाता है। साल 1881 का नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट कई अवकाशों की घोषणा करता है। बैंक हॉलिडे के दिन बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की छुट्टी होती है और इस दिन सभी वित्तीय संस्थाएं बंद रहती हैं।

वर्ष 2023 में आने वाले बैंक अवकाश दिन 2023 सभी बैंक कर्मचारियों के लिए राहत और ख़ुशियाँ लेकर आएंगे क्योंकि इस दौरान वे अपना ज्यादार समय अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिता सकेंगे। बैंक हॉलिडे की तिथियों के बारे में जानने से पहले यह बात ध्यान रखें कि सारे पब्लिक हॉलिडे, बैंक हॉलिडे नहीं होते हैं और बैंक हॉलिडे की घोषणा करने का अधिकार राज्य सरकार का होता है। आइये अब नज़र डालते हैं बैंक अवकाश दिन 2023 सूची पर।

बैंक अवकाश दिन 2023 की सूची

बैंक अवकाश दिन 2023: जनवरी
तिथि दिन अवकाश राज्य
1 जनवरी रविवार नव वर्ष अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु
2 जनवरी सोमवार नव वर्ष अवकाश मिजोरम
11 जनवरी बुधवार मिशनरी दिवस (मिजोरम) मिजोरम
12 जनवरी गुरुवार स्वामी विवेकानंद जयंती पश्चिम बंगाल
14 जनवरी शनिवार मकर संक्रांति गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना
14 जनवरी शनिवार माघ बिहु असम
15 जनवरी रविवार पोंगल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पांडिचेरी, तमिलनाडु
15 जनवरी रविवार तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु
16 जनवरी सोमवार कनुमा पंडुगा आंध्र प्रदेश
16 जनवरी सोमवार उझावर तेरुनाल पुडुचेरी, तमिलनाडु
22 जनवरी रविवार सोनाम ल्होसार सिक्किम
23 जनवरी सोमवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती असम
25 जनवरी बुधवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी गुरुवार गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अवकाश
26 जनवरी गुरुवार वसंत पंचमी हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
31 जनवरी मंगलवार मी-दम-मे-फि असम
बैंक अवकाश दिन 2023: फरवरी
तिथि दिन अवकाश राज्य
5 फरवरी रविवार हज़रत अली जयंती उत्तर प्रदेश
5 फरवरी रविवार गुरु रविदास जयंती हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश
15 फरवरी बुधवार लुइ-नगाई-नी मणिपुर
18 फरवरी शनिवार महाशिवरात्रि राष्ट्रीय अवकाश इन राज्यों को छोड़कर आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप,, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
19 फरवरी रविवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी सोमवार राज्य स्थापना दिवस अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम
21 फरवरी मंगलवार लोसर सिक्किम
बैंक अवकाश दिन 2023: मार्च
तिथि दिन अवकाश राज्य
5 मार्च रविवार पंचायती राज दिवस उड़ीसा
7 मार्च मंगलवार होली अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप,
8 मार्च बुधवार होली राष्ट्रीय अवकाश
8 मार्च बुधवार डोल्यात्रा पश्चिम बंगाल
22 मार्च बुधवार बिहार दिवस बिहार
22 मार्च बुधवार गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
23 मार्च गुरुवार सरदार भगत सिंह शहादत दिवस हरियाणा, पंजाब
24 मार्च शुक्रवार सरहुली झारखंड
30 मार्च गुरुवार रामनवमी इन राज्यों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप,, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल पूरे देश में राष्ट्रीय दिवस
बैंक अवकाश दिन 2023: अप्रैल
तिथि दिन अवकाश राज्य
1 अप्रैल शनिवार उड़ीसा दिवस उड़ीसा
4 अप्रैल मंगलवार महावीर जयंती चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब , राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप,
5 अप्रैल बुधवार बाबू जगजीवन राम जयंती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
7 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे हरियाणा और झारखंड के अलावा राष्ट्रीय अवकाश
8 अप्रैल शनिवार ईस्टर सैटरडे नागालैंड
9 अप्रैल रविवार ईस्टर संडे केरल, नागालैंड
13 अप्रैल गुरुवार बोहाग बिहू अवकाश असम
14 अप्रैल शुक्रवार बोहाग बिहू अरुणाचल प्रदेश, असम
14 अप्रैल शुक्रवार चीराओबा मणिपुर
14 अप्रैल शुक्रवार बैसाखी हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब
14 अप्रैल शुक्रवार डॉ अंबेडकर जयंती अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, लक्षद्वीप,, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा आदि राज्यों के अलावा राष्ट्रीय अवकाश
14 अप्रैल शुक्रवार महा विशुबा संक्रांति उड़ीसा
14 अप्रैल शुक्रवार तमिल नव वर्ष तमिलनाडु
15 अप्रैल शनिवार बंगाली नव वर्ष त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
15 अप्रैल शनिवार हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
15 अप्रैल शनिवार विषु केरल
18 अप्रैल मंगलवार शब-ए-क़द्र जम्मू और कश्मीर
21 अप्रैल शुक्रवार गरिया पूजा त्रिपुरा
21 अप्रैल शुक्रवार जमात-उल-विदा जम्मू-कश्मीर
22 अप्रैल शनिवार ईद-उल-फ़ितर राष्ट्रीय अवकाश
23 अप्रैल रविवार बसवा जयंती कर्नाटक
23 अप्रैल रविवार ईद-उल-फ़ितर अवकाश तेलंगाना
बैंक अवकाश दिन 2023: मई
तिथि दिन अवकाश राज्य
1 मई सोमवार महाराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र
1 मई सोमवार मई दिवस असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी
5 मई शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
9 मई मंगलवार गुरु रवींद्रनाथ जयंती त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
16 मई मंगलवार राज्य दिवस सिक्किम
22 मई सोमवार महाराणा प्रताप जयंती हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान
24 मई बुधवार काजी नजरूल इस्लाम जयंती त्रिपुरा
बैंक अवकाश दिन 2023: जून
तिथि दिन अवकाश राज्य
4 जून रविवार संत गुरु कबीर जयंती पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
14 जून बुधवार पाहिली राजा उड़ीसा
15 जून गुरुवार राजा संक्रांति उड़ीसा
15 जून गुरुवार वाईएमए दिवस मिजोरम
20 जून मंगलवार रथ यात्रा उड़ीसा
29 जून गुरुवार बकरा ईद/ईद उल अजहा चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
30 जून शुक्रवार बकरा ईद/ईद उल अजहा अवकाश जम्मू-कश्मीर
30 जून शुक्रवार रेम्ना निस मिजोरम
बैंक अवकाश दिन 2023: जुलाई
तिथि दिन अवकाश राज्य
5 जुलाई बुधवार गुरु हरगोबिंद जयंती जम्मू-कश्मीर
6 जुलाई गुरुवार एमएचआईपी दिवस मिजोरम
8 जुलाई शनिवार बेहदीनखलम महोत्सव मेघालय
13 जुलाई गुरुवार शहीद दिवस जम्मू-कश्मीर
13 जुलाई गुरुवार भानु जयंती सिक्किम
13 जुलाई गुरुवार बोनालु तेलंगाना
17 जुलाई सोमवार यू तिरोत सिंग दिवस मेघालय
29 जुलाई शनिवार मुहर्रम चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
31 जुलाई सोमवार शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस हरियाणा
बैंक अवकाश दिन 2023: अगस्त
तिथि दिन अवकाश राज्य
8 अगस्त मंगलवार तेंदोंग ल्हो रम फात सिक्किम
13 अगस्त रविवार देशभक्त दिवस मणिपुर
15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय
16 अगस्त बुधवार डी जुरे ट्रांसफर डे पांडिचेरी
16 अगस्त बुधवार पारसी नव वर्ष दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, महाराष्ट्र
19 अगस्त शनिवार हरियाली तीज हरियाणा
28 अगस्त सोमवार पहला ओणम केरल
29 अगस्त मंगलवार थिरुवोनम केरल
31 अगस्त गुरुवार रक्षाबंधन छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दमन और दीव
31 अगस्त गुरुवार झूलन पूर्णिमा उड़ीसा
बैंक अवकाश दिन 2023: सितंबर
तिथि दिन अवकाश राज्य
7 सितंबर गुरुवार जन्माष्टमी अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप,, महाराष्ट्र, मिजोरम, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
17 सितंबर रविवार हरतालिका तीज छत्तीसगढ़, सिक्किम
19 सितंबर मंगलवार गणेश चतुर्थी आंध्र प्रदेश, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु
20 सितंबर बुधवार गणेश चतुर्थी अवकाश गोवा
20 सितंबर बुधवार नुआखाई उड़ीसा
21 सितंबर गुरुवार श्री नारायण गुरु समाधि केरल
23 सितंबर शनिवार हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस हरियाणा
25 सितंबर सोमवार रामदेव जयंती राजस्थान
25 सितंबर सोमवार तेजा दशमी राजस्थान
28 सितंबर गुरुवार इंद्र जात्रा सिक्किम
28 सितंबर गुरुवार ईद-ए-मिलाद अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, पंजाब , सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
29 सितंबर शुक्रवार ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार जम्मू-कश्मीर
29 सितंबर शुक्रवार श्री नारायण गुरु जयंती केरल
बैंक अवकाश दिन 2023: अक्टूबर
तिथि दिन अवकाश राज्य
2 अक्टूबर सोमवार महा सप्तमी उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय
2 अक्टूबर सोमवार गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश
14 अक्टूबर शनिवार बथुकम्मा का पहला दिन तेलंगाना
14 अक्टूबर शनिवार महालय अमावस्या कर्नाटक, उड़ीसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
15 अक्टूबर रविवार घटस्थापना राजस्थान
15 अक्टूबर रविवार महाराजा अग्रसेन जयंती हरियाणा
21 अक्टूबर शनिवार महा सप्तमी उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मेघालय
22 अक्टूबर रविवार महाअष्टमी अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मेघालय, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मणिपुर, उड़ीसा, राजस्थान, त्रिपुरा
24 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी चंडीगढ़, दमन और दीव, मणिपुर, पांडिचेरी आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
28 अक्टूबर शनिवार लक्ष्मी पूजा उड़ीसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
28 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मीकि जयंती हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब
31 अक्टूबर मंगलवार सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती गुजरात
बैंक अवकाश दिन 2023: नवंबर
तिथि दिन अवकाश राज्य
1 नवंबर बुधवार कुट मणिपुर
1 नवंबर बुधवार पांडिचेरी विलय दिवस पुदुचेरी
1 नवंबर बुधवार हरियाणा दिवस हरियाणा
1 नवंबर बुधवार कन्नड़ राज्योत्सव कर्नाटक
4 नवंबर शनिवार लहबाब धुचेन सिक्किम
12 नवंबर रविवार दिवाली आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पांडिचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
13 नवंबर सोमवार दिवाली का अवकाश दमन और दीव, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
13 नवंबर सोमवार विक्रम संवत नव वर्ष गुजरात
15 नवंबर बुधवार भाई दूज गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
19 नवंबर रविवार छठ पूजा असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
20 नवंबर सोमवार छठ पूजा का अवकाश बिहार
23 नवंबर गुरुवार सेंग कूट स्नेम मेघालय
27 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती आंध्र प्रदेश, बिहार, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, उड़ीसा, पांडिचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
27 नवंबर सोमवार कार्तिक पूर्णिमा उड़ीसा, तेलंगाना
30 नवंबर गुरुवार कनकदास जयंती कर्नाटक
बैंक अवकाश दिन 2023: दिसंबर
तिथि दिन अवकाश राज्य
1 दिसंबर शुक्रवार स्वदेशी आस्था दिवस अरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबर रविवार सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
5 दिसंबर मंगलवार शेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंती जम्मू-कश्मीर
12 दिसंबर मंगलवार पा तोगन नेंगमिन्ज़ा संगमा मेघालय
17 दिसंबर रविवार श्री गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस पंजाब
18 दिसंबर सोमवार यू सोसो थाम की पुण्यतिथि मेघालय
18 दिसंबर सोमवार गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ़
19 दिसंबर मंगलवार मुक्ति दिवस (लिबरेशन डे) गोवा, दमन और दीव
24 दिसंबर रविवार क्रिसमस अवकाश मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
25 दिसंबर सोमवार क्रिसमस राष्ट्रीय अवकाश
26 दिसंबर मंगलवार शहीद उधम सिंह जयंती हरियाणा
26 दिसंबर मंगलवार क्रिसमस अवकाश मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
30 दिसंबर शनिवार यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि मेघालय
30 दिसंबर शनिवार तमु ल्होसार सिक्किम
31 दिसंबर रविवार न्यू ईयर ईव मणिपुर, मिजोरम
क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

भारतीय बैंक हॉलिडे 2023 और उनकी घोषणा/अधिसूचना

बैंक अवकाश दिन 2023 सूची राज्य सरकार, संघीय सरकार समेत केंद्र शासित राज्यों के अनुसार तैयार की जाती है। हालांकि, इस सूची का निर्माण करते समय कई बातों पर ध्यान दिया जाता है, जैसे कि किसी त्योहार का धार्मिक महत्व, राज्य में पर्व का जश्न आदि।

हम जानते हैं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो दुनियाभर में अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं के लिए जाना जाता है। हर राज्य में धर्मों की भिन्नता देखने को मिलती है, जिसके आधार पर अनेक पर्वों और त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और यही बात इस देश की ख़ूबसूरती को बढ़ाती है। यही वजह है कि कुछ प्रमुख त्योहारों को पब्लिक हॉलिडे, नेशनल हॉलिडे के अलावा बैंक हॉलिडे की सूची में भी शामिल किया गया है ताकि सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जा सके।

बैंक अवकाश दिन 2023: विशेषताएं

  • जब हम बैंक अवकाशों की बात करते हैं तो हमें हर राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट में एक-दूसरे से भिन्नता देखने को मिलती है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं।
  • अगर किसी महीने में पांच शनिवार पड़ रहे हैं तो पांचवें शनिवार के दिन बैंक ग्राहकों के लिए पूरी तरह से खुला रहता है।
  • भारत में मनाया जाने वाला प्रत्येक सरकारी और सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) बैंक हॉलिडे नहीं होता है यानी कि इन दोनों अवकाशों पर भी बैंक अपनी पूरी कार्यक्षमता के साथ काम करते हैं।
  • बैंक अवकाश दिन 2023 की सूची को देखकर लोग अपने वित्तीय लेनदेन की योजना बना सकते हैं।
  • बैंक अवकाश दिन 2023 लिस्ट के अनुसार, साल 2023 में सभी बैंक कर्मचारियों के पास अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय होगा इसलिए इस दौरान आप किसी पिकनिक या ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं।

बैंक बंद होने की स्थिति में कैसे करें पैसों का लेनदेन?

अगर आपको छुट्टी वाले दिन किसी भी तरह का जरुरी लेन-देन करना है और आपको नहीं पता है कि इस दिन पैसों का लेनदेन कैसे करें? तो हमने आपको नीचे कुछ विकल्प दिए हैं:

  • आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी इंसान के जीवन के लिए वरदान साबित हुई है। ऐसे में आप अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • यूपीआई, एटीएम, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, फोन बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग आदि डिजिटल तरीकों का प्रयोग करके आप किसी को भी पैसा भेज सकते हैं या फिर ले सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए आप अपने बैंक अकाउंट से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य जैसे कि बैलेंस की जानकारी, अकाउंट स्टेटमेंट, धन जमा करना और भेजना, पैसे निकालना आदि कार्य कर सकते हैं।
  • घर के सभी बिल, फ़ोन का रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग और भी बहुत कुछ आप ऑनलाइन बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप एनईएफटी, आईएमपीएस या आरटीजीएस के माध्यम से भी ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं। वो भी बैंक की छुट्टी के दिन।

भारतीय बैंक अवकाश दिन 2023 लिस्ट, सभी बैंक कर्मचारियों को पहले से अपनी छुट्टियों की योजना बनाने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही आम लोगों को भी बैंक जाने और मौद्रिक लेनदेन करने में सहायता करती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि बैंक अवकाश दिन 2023 सूची की तिथियों में भिन्नता देखने को मिल सकती है और इसमें समय के अनुसार दूसरे पर्व भी जोड़े जा सकते हैं इसलिए इस लिस्ट पर अपनी नज़र बनाए रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !
More from the section: Horoscope 3412
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved