• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

चीनी राशिफल 2021: चीनी राशि भविष्यफल

Author: -- | Last Updated: Thu 20 Feb 2020 5:42:19 PM

chinese horoscope 2021, chinese predictions 2021, chinese horoscope

आप सभी यह जानने के लिए बेहद उत्सुक होंगें कि चीनी राशिफल 2021 (Chinese Horoscope 2021) में इस साल आपके लिए क्या है ख़ास। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2021 आपके लिए कैसा रहने वाला है। सबसे पहले तो बता दें कि यह राशिफल चीनी ज्योतिष पर आधारित है। इस वर्ष को चीनी राशिफल 2021 के अनुसार “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” के रूप में जाना जाएगा, जिसकी शुरुआत 12 फरवरी से होगी। चीनी ज्योतिष को बेहतर समझने के लिए, आपको यह जानना होगा कि बारह चीनी राशियों में से, ऑक्स दूसरे स्थान पर आता है। यह यिन तत्व और उसके लक्षण जैसे कि ईमानदारी, लगन और परिश्रम का प्रतीक है।

Read in English - Chinese Horoscope 2021

एस्ट्रोकैंप, आपके लिए लेकर आया है चीनी राशिफल 2021, जानिए इस साल चीनी ज्योतिष आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा।

पाएं 250+ पन्नों की अपनी कलरफुल कुंडली- एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

चीनी राशिफल 2021: बैल (ऑक्स) वर्ष

ऑक्स वर्ष प्रारम्भ समाप्त यिन / यांग तत्व
1901 19 फरवरी, 1901 7 फरवरी, 1902 यिन मेटल ऑक्स
1913 6 फरवरी, 1913 25 जनवरी, 1914 यिन वॉटर ऑक्स
1925 24 जनवरी, 1925 12 फरवरी, 1926 यिन वुड ऑक्स
1937 11 फरवरी, 1937 30 जनवरी, 1938 यिन फायर ऑक्स
1949 29 जनवरी, 1949 16 फरवरी, 1950 यिन अर्थ ऑक्स
1961 15 फरवरी, 1961 4 फरवरी, 1962 यिन मेटल ऑक्स
1973 3 फरवरी, 1973 22 जनवरी, 1974 यिन वॉटर ऑक्स
1985 20 फरवरी, 1985 8 फरवरी, 1986 यिन वुड ऑक्स
1997 7 फरवरी, 1997 27 जनवरी, 1998 यिन फायर ऑक्स
2009 26 जनवरी, 2009 13 फरवरी, 2010 यिन अर्थ ऑक्स
2021 12 फरवरी, 2021 31 जनवरी, 2022 यिन मेटल ऑक्स
2033 31 जनवरी, 2033 18 फरवरी, 2034 यिन वॉटर ऑक्स
2045 17 फरवरी, 2045 05 फरवरी, 2046 यिन वुड ऑक्स
2057 4 फरवरी, 2057 23 जनवरी, 2058 यिन फायर ऑक्स
2069 23 जनवरी, 2069 10 फरवरी, 2070 यिन अर्थ ऑक्स
2081 9 फरवरी, 2081 28 जनवरी, 2083 यिन मेटल ऑक्स
2093 27 जनवरी, 2093 14 फरवरी, 2094 यिन वॉटर ऑक्स

ऑक्स 2021 का वर्ष चीनी लोगों के लिए कड़ी मेहनत और ज़िम्मेदारियाँ निभाने का साल रहेगा। साल 2021 में आपको कुछ चीजों के लिए जोखिम और ज़िम्मेदारी उठाना पड़ सकता है। मेटल ऑक्स वर्ष में जातकों को अपना दृष्टिकोण व्यावहारिक रखना चाहिए। आपने जो भी मेहनत बीते वर्षों में की है, उसका उचित परिणाम आपको इस वर्ष देखने को मिलेगा। चीनी राशिफल 2021 के अनुसार कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस वर्ष अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। साल 2021 में आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने और पुरानी सभी गलतफहमियों को दूर करने की दिशा में काम करना चाहिए। मुर्गा (Rooster) और बंदर (Monkey) चीनी राशि के जातकों के लिए साल 2021 अच्छा रहेगा, जबकि बैल(ox) और भेड़(sheep) चीनी राशि से जुड़े लोगों के लिए यह साल काफी जटिल हो सकता है।

चीनी राशिफल 2021: चीनी राशि भविष्यफल

हर राशि के जातकों के लिए “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” बहुत महत्वपूर्ण होगा। चलिए जानते हैं कि जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में राशिफल 2021 आख़िर क्या कहता है…

चीनी राशिफल 2021: चूहा (Rat) राशि

जन्म का वर्ष:1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032

चीनी राशिफल 2021 (Chinese Rashifal 2021) में चूहा राशि से संबंध रखने वाले जातकों का आर्थिक जीवन सही रहेगा। पिछले साल आपके द्वारा जमा किये पैसे, इस वर्ष आपके कठिन समय में आपकी मदद करेंगे। इस राशि से संबंध रखने वाले जातक ज़्यादा मेहनती नहीं होते, इसीलिए उनके द्वारा जमा किया गया बैंक बैलेंस उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में उनकी मदद करेगा। इसके अलावा, “मेटल ऑक्स” का यह वर्ष आपके लिए अधिक तनावपूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ आप पर रहेगा और सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, चीनी ज्योतिष के अनुसार चूहा(rat) राशि से सम्बन्ध रखने वाले लोग अच्छे टीमप्लेर होते हैं, और इनकी यही ख़ासियत इन्हें इस साल बुरे समय से निकलने में मदद करेगी। कुलमिलाकर कहे तो चूहा (rat) राशि वालों के लिए साल 2021 मिला-जुला रह सकता है।

चीनी राशिफल 2021: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि

जन्म का वर्ष: 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033

राशिफल 2021 के अनुसार यह साल बैल/गाय (Ox/Cow) राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। इस साल आप मानसिक रूप से बेहद मज़बूत रहेंगे और हर कार्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष में, आपको अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिकार मिल सकते हैं, साथ हीं पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग और अच्छे काम के लिए सराहना मिलेगी। साल 2021 में व्यावसायिक या पारिवारिक जीवन में एक नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, इसीलिए इस राशि के वो जातक जो किसी नए रिश्ते में बंधना चाहते हैं, वे अगला कदम उठाने के बारे में सोच सकते हैं, या जो विवाहित हैं वे अपने परिवार को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। 2021 के दौरान आपके परिवार में कुछ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा अचानक यात्रा या घटनाओं के कारण आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में देरी हो सकती है।

चीनी राशिफल 2021: बाघ (Tiger) राशि

जन्म का वर्ष: 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार बाघ राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों और घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी नया व्यावसायिक उद्यम या परियोजना शुरू करने पहले अच्छे से विचार कर लें। इस साल, बाघ राशि के जातकों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कई बाधाओं या अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण ग़लतफहमी और झगड़े आदि हो सकते हैं, इसलिए, इस पूरे वर्ष आपको अपने अधीर रवैये को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। इसके अलावा, इस राशि के जातकों को अपने गुस्से को नियंत्रित करने और प्रतिकूल परिस्थितियों में शांत रहने की आवश्यकता होगी। साल 2021 को अच्छा बनाने के लिए हमारे द्वारा बताई गयी बातों को अवश्य ध्यान में रखें।

चीनी राशिफल 2021: खरगोश (Rabbit) राशि

जन्म का वर्ष:1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार खरगोश (rabbit) राशि के जातक इस वर्ष बिना चतुराई के साथ अपना पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका किसी क़रीबी से अलगाव संभव है, जिसकी वजह से चिंता या अवसाद जैसी मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा, आपको सिरदर्द, अनिद्रा आदि जैसी कुछ शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और अच्छी तरह से भोजन करें। चिंता को दूर करने और स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। इस वर्ष दूसरों की बढ़ती अपेक्षाओं की वजह से आप बोझिल महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से व्यवहार में झुंझलाहट संभव है। साल 2021 इस राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि शांत रहें और इस वर्ष जीवन में कोई भी बड़े बदलाव न करें।

चीनी राशिफल 2021: ड्रैगन (Dragon) राशि

जन्म का वर्ष: 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036

ड्रैगन राशि के जातक मजबूत व्यक्तित्व वाले और प्रभावशाली निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। चीनी राशिफल के अनुसार वर्ष 2021 में आप अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और किसी को भी अपने ऊपर हावी होने नहीं देंगे। इस वर्ष आप धीरे-धीरे प्रगति करेंगे, हालांकि मार्ग में कई परेशानियां और संघर्ष आएँगी, जो आपकी गति को धीमा कर सकते हैं। फिर भी, कड़ी मेहनत और दृढ़ता के दम पर आप सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे। केवल विलासिता के बारे में सोचते रहना आपके लिए अच्छा नहीं है। आप इस वर्ष अपनी हर ज़िम्मेदारी को भी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। कुलमिलाकर देखा जाये तो ईयर 2021 ड्रैगन राशि वालों के लिए सही रहने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: साँप (Snake) राशि

जन्म का वर्ष: 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037

चीनी राशिफल के अनुसार, इस वर्ष साँप (snake) राशि के जातक किसी भी काम में फूर्ति नहीं दिखाएँगे और आलस आप पर हावी रहेगा। साँप राशि के जातकों के जीवन में इस वर्ष कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, जो समय-समय पर आपके धैर्य की परीक्षा लेते रहेंगे। इस साल लोग आपकी बातों को ज़्यादा महत्व नहीं देंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय को भी चुनौती दे सकते हैं या फिर नकार सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अपने क्रोध पर काबू रखें और व्यावहारिक रहें, क्योंकि अत्यधिक गुस्से की वजह से आपके पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वर्ष 2021 में आपको स्थितियों से समझौता करने की अपनी आदत पर रोक लगाने की आवश्यकता होगी।

चीनी राशिफल 2021: घोड़ा (Horse) राशि

जन्म का वर्ष: 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038

चीनी राशिफल के अनुसार यह साल आपके प्रेम जीवन के लिए प्रतिकूल रह सकता है। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी के साथ भारी बहस और मतभेद की संभावना है, जो आपके प्रेम जीवन में स्थिति को और खराब कर सकती है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि बेहतर समझ और सही तरीके से रिश्ते को चलाने के लिए आपको अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करनी चाहिए और अपने साथ ही अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करना चाहिए। स्पष्ट और सीधे तरीके से अपनी बातों को रखना एक अच्छे रिश्ते की कुंजी है। व्यवसाय की दृष्टि से, यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रह सकता है, लेकिन आपको किसी भी काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने होंगे। कुल मिलाकर 2021, बीते साल की तुलना में सही साबित होगा। आपको इस वर्ष आर्थिक तौर पर लाभ भी मिल सकता है।

चीनी राशिफल 2021: भेड़ (Sheep) राशि

जन्म का वर्ष: 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027, 2039

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, आपके लिए यह साल थोड़ा मुश्किल रह सकता है। साल 2021 में आपको वित्तीय समस्याएं, रिश्तों में टकराव और पारिवारिक और पेशेवर जीवन में ग़लतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आप एक बोरिंग लाइफस्टाइल में फँस जाएंगे, जो आपकी विकास में बाधा बनेगा और नए मौकों को आप तक आने से रोक देगा। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कि आप एक सही रणनीति बनाये और साथ ही हर काम को पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से करें। इस साल आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा, लेकिन आप पर उनसे जुड़ी हुई ढेरों ज़िम्मेदारियों का बोझ रह सकता है। यह स्थिति आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि आपको उनकी ज़रूरतों पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। खर्चों को संतुलित करने के लिए, ज़रूरत पड़ने पर ही धन का उपयोग करें।

चीनी राशिफल 2021: बंदर (Monkey) राशि

जन्म का वर्ष: 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040

चीनी राशिफल 2021 (Chinese Horoscope 2021 in Hindi) के अनुसार, इस वर्ष आप सामान्य जीवन जीने में सक्षम होंगे, हालांकि, लाभ प्राप्त करने और आराम करने की संभावना सीमित हो सकती है। इस साल आपके जीवन में कुछ कठिनाईयां भी आ सकती है, जिसके कारण आपको अपनी महत्वकांक्षाओं को सीमित करना होगा और जो उपलब्ध है उसी में समझौता करना होगा। आपके व्यक्तिगत सामान खोने की संभावना है, इसीलिए आपको यात्रा करते समय या बाहर निकलते समय उनका ध्यान रखना होगा। आपका प्रेम और पारिवारिक जीवन सही चलेगा। हालांकि इस वर्ष आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर कर सामने आ सकती है। अच्छे स्वास्थ के लिए आप सही खान-पान और व्यायाम का सहारा लें।

पढ़ें- वर्ष 2021 का अपना राशि आधारित फलादेश

चीनी राशिफल 2021: मुर्गा (Rooster) राशि

जन्म का वर्ष: 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शानदार रहेगा, क्योंकि आप अपने मेहनत और प्रयासों से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। इस साल आप अपने दोस्तों की मदद से अपने खोए हुए साहस को फिर से हासिल करने में भी सक्षम होंगे। परिवार की तरफ से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, और साथ ही यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा लाभदायक रहेगी, और आपके जीवन में खुशी बनी रहेगी। हालांकि, इस साल आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जो कभी-कभी आपको तनाव दे सकते हैं। आपका स्थिर व्यवहार और मनोबल इस समय में आपकी मदद करेगा। इस साल आपको किसी भी तेज या धारदार वस्तु का उपयोग करने से बचना चाहिए।

चीनी राशिफल 2021: कुत्ता (Dog) राशि

जन्म का वर्ष: 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, इस साल आप बहुत सारी योजनाएं बना सकते हैं, और साथ ही चीज़ों को सही तरीके से चलाने के लिए जोखिम भरी रणनीतियां भी तैयार कर सकते हैं। 2021 आपके लिए अनिश्चितताओं और ग़लतफहमी का वर्ष होगा, जिसकी वजह से आपके लिए यह साल प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपको समय-समय पर कुछ परेशानियों का सामना करना भी पड़ सकता है, लेकिन ये समस्याएं ज़्यादा बड़ी नहीं होंगी। इस साल आपको किसी भी प्रकार के टकराव, या जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। कुछ अवांछित खर्चें अचानक आ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका बजट बुरी तरह से प्रभावित होगा। करियर के क्षेत्र में, आप अपने ज्ञान का प्रदर्शन अपने वरिष्ठों के सामने प्रस्तुत करेंगे, हालाँकि आपको कुछ आलोचनाएँ और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए साल 2021 में अच्छे परिणाम पाने के लिए आप खुद को शांत बनाए रखें, और खुले दिमाग और दिल से लोगों द्वारा दी गयी प्रतिक्रिया पर विचार करें।

चीनी राशिफल 2021: सूअर (Pig) राशि

जन्म का वर्ष: 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043

चीनी राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक साल 2021 में सभी परिस्थितयों को बहुत ही समझदारी के साथ हैंडल करेंगे। आपके भीतर अपने काम को लेकर एक मजबूत भावना भी विकसित होगी। हालाँकि आपका यह व्यवहार कार्यस्थल पर ज़्यादा लोगों को पसंद नहीं आएगा। वर्ष 2021 में करियर से जुड़े कई अवसर आपको मिलेंगे, और जो लोग बिज़नेस में हैं, उनके व्यापार में भी ज़बरदस्त वृद्धि देखी जाएगी। इस वर्ष आपको चुनौतियों को स्वीकार करने और रिस्क लेने से घबराना नहीं चाहिए। इस साल, आप नए लोगों से मिलेंगे और आपके दोस्तों की फ़ेहरिस्त में कुछ और नए दोस्त जुड़ जायेंगे। कार्य-व्यवसाय को ज़्यादा समय देने की वजह से पारिवारिक या वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा होने की संभावना है। किसी भी परिस्थिति में गुस्सा न करें और वाणी पर संयम रखें।

हम आशा करते हैं कि आपको "चीनी राशिफल 2021 (Chinese Horoscope 2021)" का यह लेख पसंद आया होगा। आप सभी को चीनी नव वर्ष 2021 की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
More from the section: Yearly 2919
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved