• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

चीनी राशिफल 2023: चीनी राशि भविष्यफल

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 10 Oct 2022 11:03:12 AM

चीनी राशिफल 2023: चीनी राशि 2023 भविष्यफल

एस्ट्रोकैंप के इस विशेष लेख के द्वारा आपको चीनी राशिफल 2023 (Chinese Horoscope 2023) की सभी राशियों के अनुसार भविष्यवाणियां प्रदान की जा रही है। तो चलिए चीनी राशिफल के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए कैसा रहने वाला है। इस वर्ष को चीनी राशिफल 2023 के अनुसार 'द ईयर ऑफ वाटर रैबिट' के रूप में जाना जाएगा।

जानना दिलचस्प होगा कि चीनी राशिफल के अनुसार सभी राशियों पर इस साल का क्या कुछ अनुकूल या प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तो आइए यह सभी बातें जानने के लिए अंत तक पढ़े चीनी राशिफल 2023 और जानें आने वाले साल को लेकर हर जरूरी और दिलचस्प बातों की जानकारी। आगे बढ़ने से पहले संक्षेप में समझते हैं खरगोश के वर्ष का एक सटीक विवरण।

कैलेंडर- चीनी राशि वर्ष खरगोश वर्ष खरगोश के प्रकार
22 जनवरी, 2023 - 9 फरवरी, 2024 2023 पानी खरगोश
3 फरवरी, 2011 - 22 जनवरी, 2012 2011 सोने का खरगोश
फरवरी 16, 1999 - 4 फरवरी, 2000 1999 पृथ्वी खरगोश
29 जनवरी, 1987 - 16 फरवरी, 1988 1987 आग खरगोश
11 फरवरी, 1975 - 30 जनवरी, 1976 1975 लकड़ी खरगोश
25 जनवरी, 1963 - 12 फरवरी, 1964 1963 पानी खरगोश
फरवरी 6, 1951 - 26 जनवरी, 1952 1951 सोने का खरगोश
फरवरी 19, 1939 - फरवरी 7, 1940 1939 पृथ्वी खरगोश

तो आइए अब आगे बढ़ते हैं और सभी 12 चीनी राशियों के लिए द ईयर ऑफ वाटर रैबिट 2023 के अनुसार चीनी राशिफल 2023 की भविष्यवाणियां विस्तार से पढ़ते हैं।

चीनी राशिफल 2023: चूहा (Rat) राशि

इस राशि के जातकों को द ईयर ऑफ वाटर रैबिट 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार अपने जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि अपनी योजनाओं और कार्यों को अपने तक ही सीमित रखें। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको विशेषज्ञों या किसी ज्ञानी से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके साथ ही आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद या बहस से भी बचने की जरूरत पड़ेगी। यदि आप अपना सामाजिक कनेक्शन बढ़ाना चाहते हैं तो यह साल आपके लिए शुभ रहने वाला है और इस संदर्भ में आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। साथ ही यह साल आपके करियर की संभावनाओं को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। आपके काम और गतिविधियों के चलते समाज में आप की स्थिति बढ़ेगी।

तत्वों धरती धातु पानी लकड़ी आग
जन्म वर्ष 1948, 2008 1960,2020 1972 1984 1996

चीनी राशिफल 2023: बैल (Ox) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट 2023 के अनुसार चीनी राशिफल बैल के लिए इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण और सुखमय रहेगा। आपने अपने जीवन में जो भी प्रगति या सफलता की उम्मीद की थी इस वर्ष आपको अपेक्षित मानकों पर हासिल होगी इसलिए आप इस समय का खुलकर आनंद उठाएंगे। इस समय के दौरान आप अपनी किसी इच्छा या फिर शौक में शामिल होने की वजह से अपनी मूल जिम्मेदारियों को भूल सकते हैं।

दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह वर्ष इतना भी अच्छा नहीं रहने वाला है। फिर भी आप पिछले वर्ष की तुलना में यह वर्ष बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके लिए इस वर्ष किया गया कोई भी निवेश जोखिम भरा साबित हो सकता है जिसकी वजह से आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी अच्छे दोस्त या परिवार के सदस्य का निधन आपको दुखी कर सकता है जिसका नकारात्मक असर आपके करियर पर पड़ने की प्रबल आशंका है।

तत्व धरती धातु पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1949, 2009 1961,2021 1973 1985 1937, 1997

चीनी राशिफल 2023: बाघ (Tiger) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार टाइगर राशिफल की भविष्यवाणियां इस बात की तरह प्रबल संकेत दे रही है कि यह वर्ष प्रेम और रिश्तों और साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों के लिए बेहद ही उपयुक्त वर्ष होगा। इस वर्ष आपके सफल होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अनावश्यक विवादों में न उलझें। कुल मिलाकर देखा जाए तो चीनी वार्षिक भविष्यफल के अनुसार इस साल आपने जो भी प्रगति की है उससे आप खुश और संतुष्ट रहेंगे और शांति से जीवन का आनंद उठाएंगे।

तत्व धरती धातु पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1938, 1998 1950,2010 1962,2022 1974 1986

चीनी राशिफल 2023: खरगोश (Rabbit) राशि

द ईयर ऑफ वॉटर रैबिट राशिफल के अनुसार वर्ष 2023 खरगोश मूल के निवासियों के लिए एक बेहद ही खास साल होने वाला है। इस वर्ष आपके जीवन में कोई भी बाधा नहीं आएगी और आप प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होंगे। इसके अलावा पेशेवर पदोन्नति और वेतन वृद्धि की प्रबल उम्मीद नजर आ रही है। इस राशि के जो लोग व्यापार के क्षेत्र में हैं उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा और साथ ही यदि आपका कोई पुराना कर्ज है तो आपको उससे भी छुटकारा मिल जाएगा। प्यार और रोमांस के लिए भी यह साल बेहतरीन रहने वाला है और आपका पारिवारिक जीवन बेहद ही सुखमय व्यतीत होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो खरगोश मूल के निवासियों के लिए यह वर्ष बेहद ही शानदार रहने वाला है।

तत्व धरती धातु पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1939, 1999 1951,2011 1963,2023 1975 1987

चीनी राशिफल 2023: ड्रैगन (Dragon) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट भविष्यफल के अनुसार वर्ष 2023 ड्रैगन राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर और साथ ही जीवन में शांति लेकर आएगा। भाग्य इस वर्ष आपके पक्ष में रहने वाला है। इस वर्ष आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका जीवन बेहद ही शानदार सुखमय व्यतीत होगा और इस वर्ष आपके प्रेम संबंध में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

अगर आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए यह साल अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा किसी नई परियोजना को शुरू करने और उससे लाभ कमाने के लिए यह साल बेहद ही उत्तम रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी जातकों को आपके उद्यम से शानदार रिटर्न मिलेगा और साथ ही यदि आप कोई निवेश करते हैं तो भी आपको लाभ प्राप्त होगा।

तत्व धरती धातु पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1988 1940,2000 1952,2012 1964,2024 1976

चीनी राशिफल 2023: सांप/सर्प (Snake) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट का यह साल साँप राशि के जातकों को आनंद लेने का पर्याप्त समय तो प्रदान करेगा ही क्योंकि यह वर्ष आपके लिए बेहद ही लाभदायक और खुशमिजाज रहने वाला है। साथ ही आपके जो भी खर्चा बढ़ गए थे वह इस दौरान बैलेंस होते नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ ठहराव देखने को मिल सकता है क्योंकि मुमकिन है कि इस वर्ष आप अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते अपने परिवार और पारिवारिक रिश्तों पर ज्यादा ध्यान ना दे पाएँ। इसके अलावा इस वर्ष आपको कुछ अप्रत्याशित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए आपको पहले से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

तत्व धरती धातु पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1989 1941,2001 1953,2013 1965,2025 1977

चीनी राशिफल 2023: घोड़ा (Horse) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार घोड़ा राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 एक बेहद ही उत्कृष्ट वर्ष होने वाला है। इस वर्ष आप अपने जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे करियर, प्रेम, और अन्य सामाजिक गतिविधियों में अच्छी प्रगति करने में कामयाब होंगे। यदि आप वित्तीय निवेश करते हैं तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बिना किसी गंभीर रुकावट या परेशानी के आपको जीवन के विभिन्न मुद्दों पर प्रगति हासिल होगी। इसके अलावा यदि चीनी राशिफल के अनुसार आपकी राशि घोड़ा है तो आप अप्रत्याशित स्त्रोतों से खुशी की उम्मीद कर सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आप आराम से व्यतीत करने में कामयाब होंगे। आपका पारिवारिक जीवन सामंजस्य पूर्ण और शानदार रहेगा। साथ ही इस दौरान आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। परिवार में उत्सव और सौहार्द इस पूरे साल बना रहने वाला है। इसके अलावा आप इस वर्ष किसी शानदार यात्रा पर भी जा सकते हैं। संक्षेप में कहें तो वर्ष 2023 घोड़ा राशि के जातकों के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंद से भरा साल होने वाला है।

तत्व धरती धातु

पानी लकड़ी अग्नि
जन्म वर्ष 1978 1990 1942,2002 1954,2014 1966,2026

चीनी राशिफल 2023: भेड़ (Sheep) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार भेड़ मूल के निवासियों के लिए यह साल भाग्यशाली रहेगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में पदोन्नति की उम्मीद कर रहे थे तो इस वर्ष आपको इस संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस वर्ष सामाजिक संबंधों के सहयोग से वृद्धि प्राप्त होगी। आपका सामाजिक जीवन आनंददायक रहेगा और आप विभिन्न समारोहों और पार्टियों में व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि पिछली घटनाओं के प्रभाव के चलते आपके जीवन में कुछ अशांति आने की भी आशंका है। हालांकि वर्ष का अंतिम भाग आपके लिए ज्यादा शुभ और आशाजानक नजर आ रहा है।

तत्व

धरती

धातु

पानी

लकड़ी

अग्नि

जन्म वर्ष

1979

1991

1943,2003

1955,2015

1967,2027

चीनी राशिफल 2023: बंदर/वानर (Monkey) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार वर्ष 2023 बंदर राशि के जातकों के लिए इस बात का संकेत दे रहा है कि यह अपनी जीवन के कई क्षेत्रों में आपके लिए उत्साहजनक साबित होगा। इस राशि के जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं वे अपनी बुद्धि के दम पर अपने व्यवसाय का विस्तार करने और उससे भारी मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के जातक अपने करियर में समृद्धि हासिल करेंगे।

इसके अलावा इस राशि के जो जातक अपनी नौकरी या स्थान में बदलाव की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी यह साल बेहतरीन अवसर लेकर आने वाला है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपको जीवन में इस दौरान चारों और शांति प्राप्त होगी। साथ ही आप सामाजिक दायरे के दम पर प्रगति करने में कामयाब रहेंगे।

इस राशि के विक्रेता जातक अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने में कामयाब रहेंगे। बंदर राशि के जातकों के लिए सलाह केवल इतनी दी जाती है कि इस वर्ष अपने अहंकार और क्रोध को नियंत्रित करें और अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें। याद रखें कि आप सतर्क और सावधान रहकर अपने जीवन में और भी अधिक समृद्धि और सफलता हासिल कर सकते हैं।

तत्व

धरती

धातु

पानी

लकड़ी

अग्नि

जन्म वर्ष

1968,2028

1980

1992

1944,2004

1956,2016

चीनी राशिफल 2023: मुर्गा (Rooster) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 मुर्गा राशि के जातकों के लिए थोड़ा जोखिम भरा रहने वाला है। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें ऐसी आपको सलाह दी जाती है। पिछले साल के नुकसान से उबरने के लिहाज से यह साल उत्तम रहेगा। इसके अलावा यह वर्ष आपके लिए शानदार चीजें लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन के संदर्भ में आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की राजनीति में ना फंसे। अन्यथा इससे आपके परिवार और जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते खराब होने की आशंका बन सकती है। किसी भी परियोजना के संदर्भ में आपको अपने मित्रों और परिवार के लोगों का समर्थन प्राप्त होगा।

यदि आप किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो आपको उससे बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस राशि के जातक कुल मिलाकर अच्छे परिणाम तो प्राप्त करेंगे ही साथ ही बेहतर भी महसूस करेंगे। केवल सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला किसी जानकार से लेकर ही लें। इसके अलावा यदि आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको किसी भी तरह के तर्क वितर्क और वाद-विवाद से बचें। इसके अलावा याद रखें कि आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों के साथ व्यवहार कर रहे हैं उसमें आपको कूटनीतिक होने की ज्यादा आवश्यकता पड़ेगी।

तत्व

धरती

धातु

पानी

लकड़ी

अग्नि

जन्म वर्ष

1969,2029

1981

1993

1945,2005

1957,2017

चीनी राशिफल 2023: कुत्ता (Dog) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार डॉग राशि के जातकों के लिए यह साल इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि इस वर्ष आपको शांति और सुख प्राप्त होगा। आपके पास आराम करने और अपने जीवन का भरपूर आनंद उठाने के लिए पर्याप्त समय रहने वाला है। यदि आपको नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो भी यह साल आपके लिए आशाजनक साबित होगा। डॉग मूल के निवासियों को इस वर्ष प्रेम संबंधों और विवाह के संदर्भ में भी शुभ समाचार मिलेंगे। साथ ही आप इस वर्ष किसी मजबूत प्रेम रिश्ते या फिर विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

इस वर्ष आपको दूसरों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप जीवन की सभी चुनौतियों को आसानी से पार करने में कामयाब रहेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ आपका जीवन शानदार रहेगा और अपने परिवार का माहौल भी आनंदित रहने वाला है। यदि आप संतान की चाह रखते हैं तो यह साल इस संदर्भ में समाचार लेकर आ रहा है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आप शांत और धैर्य मन से अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से पूरा करने में भी कामयाब रहेंगे।

तत्व

धरती

धातु

पानी

लकड़ी

अग्नि

जन्म वर्ष

1958,2018

1970,2030

1982

1994

1946,2006

चीनी राशिफल 2023: सूअर (Pig) राशि

द ईयर ऑफ वाटर रैबिट के अनुसार सूअर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2023 एक उत्कृष्ट वर्ष साबित होगा। हालांकि आपको केवल एक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है कि कोशिश करें और खुद को किसी भी कानूनी पचड़े में या विवाद में ना फंसाएँ। इस वर्ष आपके जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं हालांकि यह समस्याएं आपके किसी भी विचार में रुकावट नहीं डालेंगी।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो यह साल लाभदायक रहेगा क्योंकि आप सामाजिक संपर्क बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने काम का विस्तार भी करने में सफल रहेंगे। सूअर राशि के जातकों के नए प्रेम संबंधों में आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन मिलनसार और उत्सव से भरपूर रहने वाला है।

तत्व

धरती

धातु

पानी

लकड़ी

अग्नि

जन्म वर्ष

1959,2019

1971,2031

1983

1995

1947,2007

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3422
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved