• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Mon 26 Aug 2024 5:55:10 PM

एस्ट्रोकैंप द्वारा पेश किये जा रहे इस विशेष धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) आर्टिकल में आपको यह जानने को मिलेगा कि वर्ष 2025 के दौरान धनु राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने वाले हैं और उनसे जुड़ी सभी सटीक भविष्यवाणी आपको पढ़ने को प्राप्त होंगी। यह भविष्यफल 2025 पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और अनुभवी ज्योतिषी द्वारा ग्रह और नक्षत्रों की चाल, ग्रहों के गोचर, आदि की गणना करने के उपरांत ही तैयार किया गया है जिससे धनु राशि के जातकों को अपने बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में धनु राशि के जातकों के जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार के परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal)

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आपके जीवन में वर्ष 2025 के दौरान कब-कब क्या-क्या घटित होने वाला है और जीवन का कौन सा क्षेत्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करेगा और कहां आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इन सभी बातों को जानने के लिए लिए अब आगे बढ़ते हैं और विस्तार से जानते हैं कि धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) के अनुसार यह साल धनु राशि के जातकों के लिए कैसा साबित होगा।

Click here to read in English: Sagittarius 2025 Horoscope

आर्थिक जीवन 

धनु 2025 राशिफल आपके लिए आर्थिक रूप से यह भविष्यवाणी कर रहा है कि यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर जरूर रहेगी क्योंकि वर्ष की शुरुआत में मंगल महाराज अष्टम भाव में, बृहस्पति महाराज छठे भाव में और बुध महाराज द्वादश भाव में होंगे जो आपके खर्चों को बढ़ाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पर बराबर दबाव डालेंगे लेकिन मार्च के महीने तक शनि महाराज तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे और उनकी‌ दशम दृष्टि आपके द्वादश भाव पर होने से खर्चों में कमी लेकर आएंगे। देवगुरु बृहस्पति मई के महीने में आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे और मई से लेकर अक्टूबर तक वहां से आपके एकादश भाव पर भी और आपकी राशि पर भी प्रभाव डालेंगे जिससे आपकी आर्थिक क्षमताएं बढ़ेंगी और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। खर्चों में कमी आएगी। मंगल महाराज भी वर्ष के मध्य तक आपको अच्छे परिणाम देने प्रारंभ कर देंगे और म‌ई के महीने से राहु आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे और केतु नवम भाव में आएंगे जिससे यात्राओं पर तो धन व्यय होगा लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुछ चुनौतियां रह सकती हैं। उसके बाद का समय यानि दिसंबर का महीना भी आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2025 राशिफल

स्वास्थ्य 

धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में विराजमान रहेंगे। यह आपके लिए अनुकूल स्थिति नहीं है। इसके अतिरिक्त मंगल महाराज भी अपनी नीच राशि कर्क में अष्टम भाव में साल की शुरुआत में रहेंगे जिससे किसी तरह की चोट, एक्सीडेंट या दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है। राहु और केतु क्रमशः चौथे और दसवें भाव में रहेंगे। यह सभी ग्रह स्थितियां आपके स्वास्थ्य को लगातार पीड़ित करती रहेंगी इसलिए आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतना अपेक्षित होगा, नहीं तो आपको पेट से जुड़े रोग, बड़ी आंत से जुड़ी समस्याएं, पाचन शक्ति और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मई के महीने में जब राशि स्वामी बृहस्पति महाराज सप्तम भाव में आकर आपकी राशि को पूर्ण सप्तम दृष्टि से देखेंगे तो उससे आपकी सभी बीमारियों में कमी आएगी और चली आ रही पुरानी समस्याओं में भी कमी आएगी।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

धनु 2025 राशिफल के अनुसार यदि आपके करियर की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को वर्ष की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दशम भाव के स्वामी बुध महाराज द्वादश भाव में रहेंगे जो यह बताते हैं कि आपको काम के सिलसिले में काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी और केतु महाराज के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपका मन कम ही लगेगा जिससे कार्यों में गड़बड़ी होने की आशंका बनी रहेगी। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। वर्ष के मध्य में स्थिति में बदलाव आएगा, जब शनि महाराज चतुर्थ भाव में बैठकर दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे और आपसे मेहनत कराएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी वर्ष की शुरुआत कमजोर है लेकिन विदेशी संपर्कों से आपके व्यापार में सफलता मिल सकती है। मई के महीने से जब बृहस्पति महाराज अक्टूबर तक आपके सप्तम भाव में रहेंगे तो आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ोतरी करेंगे। तब आपके व्यवसाय में लाभ होगा और नित्य नए लाभ प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जिससे व्यापार खूब उन्नति करेगा।

शिक्षा 

धनु राशि के विद्यार्थी वर्ग की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत कुछ कठिन रहेगी। पंचम भाव के स्वामी मंगल महाराज अष्टम भाव में नीच राशि के होकर बैठेंगे जिससे शिक्षा में व्यवधान आएंगे और स्वास्थ्य परेशान करेगा। धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष का उत्तरार्ध आपकी शिक्षा के लिए अनुकूल रहने की अच्छी संभावना दिख रही है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अप्रैल से अगस्त के बीच का समय ज्यादा लाभदायक रह सकता है। इस दौरान आपका कहीं पर चयन हो सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत और वर्ष के मध्य में विशेष अच्छे परिणाम मिलने की संभावना की जा सकती है और आपके मनपसंद विषयों को पढ़ने का मौका भी मिलेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो उसके लिए वर्ष के मध्य तक इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन इस वर्ष शिक्षा में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कठिन मेहनत करेंगे।

पारिवारिक जीवन 

धनु 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 आपका पारिवारिक जीवन के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में चौथे भाव में राहु और दसवें भाव में केतु पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बनाए रखेंगे। चौथे भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज का छठे भाव में होना यह बताता है कि वर्ष की शुरुआत में माता जी को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी रखना अपेक्षित होगा। वर्ष के मध्य में राहु महाराज तीसरे भाव में जाएंगे और केतु महाराज नवम भाव में आ जाएंगे तथा शनि महाराज मार्च के अंत में चतुर्थ भाव में आकर दशम भाव को देखेंगे जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं में तो कमी आएगी लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे फिर भी उनको कुछ समस्याएं हो सकती हैं जिन पर आपको ध्यान देना होगा और उनकी मदद करने के लिए तैयार रहना होगा। वैसे इस वर्ष आपको भाई बहनों से सुख मिलेगा और आपका उनसे स्नेह भी बढ़ेगा।

वैवाहिक जीवन 

धनु 2025 राशिफल (Dhanu 2025 Rashifal) के अनुसार यदि विवाहित जातकों की बात करें तो वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। सूर्य महाराज आपकी राशि में बैठकर सप्तम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। उधर सप्तम भाव के स्वामी बुध महाराज द्वादश भाव में होंगे और मंगल महाराज नीच राशि के होकर अष्टम भाव में होंगे जिससे यह समय वैवाहिक संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप दोनों के बीच वैवाहिक जटिलताएं बढ़ेंगी। आपस में विचारों का मतभेद होगा। लड़ाई झगड़ा हो सकते हैं और जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन जैसे ही म‌ई के महीने में देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे और तब तक बुध महाराज और मंगल महाराज जी अपने-अपने भावों से निकल चुके होंगे, तब इन परिस्थितियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वे अन्य कार्यों में आपकी मदद करेंगे और आपके बीच अच्छा संबंध से देखने को मिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपके जीवन साथी वास्तव में आपके लिए खास हैं। उनके साथ अच्छी यात्राएं करने और धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा जिससे आपका रिश्ता परिपक्व होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

धनु 2025 राशिफल भविष्यवाणी करता है कि आपके प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत काफी कमजोर रहने की संभावना है। पंचम भाव के स्वामी मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में अपनी नीच राशि कर्क में अष्टम भाव में होंगे और पंचम भाव पर शनि महाराज की तीसरी दृष्टि होगी जो किसी भी लिहाज से अनुकूल नहीं कहीं जा सकती है। यह समय बहुत मुश्किल से अपने रिश्ते को संभालने का होगा क्योंकि अगर इस दौरान आप अपने रिश्ते को नहीं संभाल पाए तो फिर रिश्ता टूट कर बिखर भी सकता है। हालांकि जनवरी के तीसरे सप्ताह से अप्रैल के बीच मंगल महाराज वक्री अवस्था में सप्तम भाव में आएंगे जो यह दर्शाता है कि आप अपने प्रियतम से प्रेम विवाह की बातचीत कर सकते हैं और उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। इसके बाद अप्रैल से जून के बीच का समय भी कठिन रहने की संभावना है। हालांकि उसके बाद परिस्थितियों बदलेंगी और आप अपने रिश्ते में अच्छे पलों को महसूस करेंगे, तब तक आपको सावधानी रखनी चाहिए और अपने रिश्ते को बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। 

उपाय

  • आपको बृहस्पतिवार के दिन अपने मस्तक पर हल्दी या केसर का तिलक लगाना चाहिए।
  • रविवार के दिन तांबे के लोटे में पीले चावल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। 
  • प्रतिदिन भगवान श्री हरिविष्णु जी‌ की उपासना करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2025 में धनु जातकों के भाग्य में क्या है?

वर्ष 2025 में धनु राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न मोर्चों पर मिश्रित परिणाम हासिल होंगे।

2. धनु राशिफल 2025 के अनुसार धनु जातकों को सफलता कब मिलेगी?

मई के महीने से जब बृहस्पति महाराज अक्टूबर तक आपके सप्तम भाव में रहेंगे तब धनु जातकों को काम और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे।

3. 2025 में धनु जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

वर्ष 2025 में धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव उठाने पड़ेंगे। इस वर्ष आपको चोट लगने और एक्सिडेंट का भी खतरा बना हुआ है।

More from the section: Horoscope 3799
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved