• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

कर्क 2025 राशिफल (Kark 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Sun 1 Sep 2024 1:09:41 PM

एस्ट्रोकैंप के कर्क 2025 राशिफल में आपको यह जानने को मिलेगा कि 2025 में कर्क राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलाव आ सकते हैं। उनसे संबंधित सभी सटीक भविष्यवाणियां आपको जानने को मिलेंगी। यह भविष्यफल 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ग्रहों की चाल और ग्रहों के गोचर की गणना के आधार पर तैयार किया गया है। चलिए अब जानते हैं कि वर्ष 2025 में कर्क राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने की संभावना रहेगी और कहां-कहां उन्हें सावधानियां रखना अपेक्षित होगा।

कर्क 2025 राशिफल

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आइए आगे विस्तार से जानते हैं कि कर्क 2025 राशिफल (Kark 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष 2025 कर्क राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलावों को बता रहा है।

Click here to read in English: Cancer 2025 Horoscope

आर्थिक जीवन 

यदि कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो कर्क 2025 राशिफल की यह भविष्यवाणी है कि वर्ष 2025 आपके लिए आर्थिक तौर पर अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि आपको कुछ सावधानियां भी रखनी होंगी। वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपके एकादश भाव में होंगे और यह आपके भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। इसके अतिरिक्त राहु महाराज नवम भाव में स्थित होंगे। यह ग्रह स्थितियां आर्थिक तौर पर आपको अच्छी वृद्धि प्रदान करेंगी। वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज अष्टम भाव में बैठकर कुछ धन संबंधित चिंताएं जरूर दे सकते हैं लेकिन मार्च के महीने में यह आपके नवम भाव में चले जाएंगे, तब धन संबंधित समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। आपको कहीं से अप्रत्याशित धन मिल सकता है। कोई वसीयत प्राप्त हो सकती है, गुप्त धन मिल सकता है अथवा आर्थिक स्थिति से संबंधित शुभ परिणाम मिलने के योग बनेंगे। म‌ई के महीने में राहु अष्टम भाव में आएंगे जो अचानक से धन लाभ प्रदान कर सकते हैं, बस आपको धन का निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी होगी ।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2025 राशिफल

स्वास्थ्य 

कर्क 2025 राशिफल (Kark 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष 2025 कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए शुरुआत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा क्योंकि वर्ष की शुरुआत में मंगल महाराज आपकी राशि में बैठे होंगे और शनि महाराज शुक्र महाराज के साथ आपके अष्टम भाव में होंगे। इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आंखों में समस्या होने अथवा पेट से संबंधित समस्याएं विशेष रूप से ध्यान देने वाली होंगी। उसके बाद जब शनि महाराज नवम भाव में चले जाएंगे तो मई के महीने में देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव में जाएंगे। ऐसे में वसायुक्त पदार्थों के इस्तेमाल से बचना होगा और स्वास्थ्य को लेकर ध्यान पूर्वक रहना होगा, फिर अक्टूबर के महीने में देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि में आएंगे और अपनी उच्च अवस्था में हो जाएंगे और आपकी स्वास्थ्य संबंधित सभी आशंकाओं पर विराम लगा देंगे और आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करेंगे लेकिन तब तक आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सुबह की सैर करने की आदत डालें और संभव हो तो सेहतमंद भोजन करें या संतुलित भोजन करना भी लाभदायक रहेगा ।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

कर्क 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 आपके करियर के लिए अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। इस वर्ष नौकरी करने वाले जातकों को मार्च के बाद से नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वर्तमान नौकरी में स्थानांतरण की स्थिति भी बन सकती है। यह स्थानांतरण आपके हक में होगा और आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएगा। इसके अतिरिक्त जो लोग लंबे समय से नौकरी में बने हुए हैं, उन्हें अपनी नौकरी से भी उत्तम नौकरी प्राप्त होने के योग मार्च के बाद बन जाएंगे जिसमें उन्हें उत्तम मान सम्मान और धन लाभ तथा स्थायित्व की प्राप्ति होगी और संतुष्टि मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह वर्ष शुरुआत में कुछ कमजोर रहेगा। आपको कानूनी रूप से सावधानी बरतनी होगी, कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आप कानून के शिकंजे में आ जाएं। मार्च के बाद से व्यवसाय से संबंधित यात्राएं लाभदायक होंगी। यात्राओं से लाभ होगा और व्यवसाय में प्रगति होगी।

शिक्षा 

कर्क राशि के विद्यार्थी वर्ग की शिक्षा की बात करें तो कर्क 2025 राशिफल (Kark 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम रहेगी क्योंकि पंचम भाव में बुध महाराज विराजमान रहेंगे तो मई के महीने तक देवगुरु बृहस्पति एकादश भाव में बैठकर पंचम भाव को पूर्ण सप्तम दृष्टि से देखेंगे। इससे आपकी बुद्धि तेज होगी। आपके अंदर सहज ज्ञान की वृद्धि होगी। आप खुद ही पढ़ने के लिए लालायित रहेंगे। केवल सामान्य विद्यार्थी ही नहीं, जो लोग पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उनका भी पढ़ने में मन लगेगा और वह पढ़ाई करना चाहेंगे। इससे आपको अलग-अलग ज्ञान प्राप्त होने के योग बनेंगे। ज्योतिष और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के विशेष योग भी बन सकते हैं जिससे आपको और अधिक परिपक्वता मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष की शुरुआत उत्तम रहेगी। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो मई के बाद जब देवगुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में जाएंगे, तब आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है और आप विदेश जाकर पढ़ाई कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवन 

कर्क 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 आपके पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत में कुछ कठिन रहेगा क्योंकि आपकी राशि में बैठे नीच राशिगत मंगल महाराज की दृष्टि चतुर्थ भाव पर रहेगी। इसके अतिरिक्त दूसरे भाव के स्वामी सूर्य महाराज वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में होंगे तो शनि महाराज शुक्र महाराज के साथ अष्टम भाव में होंगे, इन सभी परिस्थितियों को पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको कुछ सावधानी रखनी होगी। वर्ष की शुरुआत में माताजी को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी, उनका आपको ध्यान रखना होगा। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार होगा लेकिन वर्ष की पहली तिमाही में सावधानी रखें। उसके बाद धीरे-धीरे परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा और आप भी परिवार के साथ घुलमिल कर रहेंगे जिससे पारिवारिक जीवन में एक संतुलन स्थापित होगा और आपको अपने परिजनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा तथा पारिवारिक जीवन खुशियों से महक उठेगा। परिवार में इस वर्ष कोई बड़ी पूजा संपन्न हो सकती है।

वैवाहिक जीवन 

कर्क 2025 राशिफल (Kark 2025 Rashifal) के अनुसार यदि आप विवाहित जातक हैं तो आपके लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी सी चुनौती पूर्ण रहेगी। वर्ष की शुरुआत में मंगल महाराज आपकी राशि में विराजमान रहकर सप्तम भाव को देखेंगे जिससे वैवाहिक संबंधों में तनाव और टकराव की स्थिति बन सकती है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच कहा सुनी और लड़ाई झगड़े की नौबत आ सकती है। इस प्रकार आपको सावधानियों के साथ आगे बढ़ना होगा। मंगल महाराज 21 जनवरी को वक्री अवस्था में द्वादश भाव में जाकर सप्तम भाव को देखेंगे, उसके बाद 3 अप्रैल को फिर कर्क राशि में ही आ जाएंगे और 7 जून को सिंह राशि में रहेंगे, तब तक का समय चुनौती पूर्ण रहेगा लेकिन 28 जुलाई से जब मंगल महाराज कन्या राशि में आपके तीसरे भाव में आएँगे, तब वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और आपको सुकून मिलेगा। आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस बार जीवनसाथी के साथ लंबी यात्राओं के योग बनेंगे जिससे आपका प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच बृहस्पति महाराज आपकी राशि में रहकर पंचम और सप्तम तथा नवम भाव को देखेंगे जिससे संतान का सुख मिलेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

कर्क 2025 राशिफल आपके प्रेम जीवन के लिए यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। बुध महाराज पंचम भाव में होंगे और देवगुरु बृहस्पति की उन पर दृष्टि आपके प्रेम संबंधों को मजबूत बनाएगी। आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आप एक दूसरे से अपने दिल की बात आसानी से कहेंगे और अपने रिश्ते को और भी ज्यादा महत्व देंगे। मंगल महाराज जून से जुलाई के बीच आपके दूसरे भाव में रहकर पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। इस दौरान आप अपने परिवार वालों से अपने विवाह की बात करने से बचें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके बाद आपका प्रेम जीवन और बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। विशेष कर वर्ष के अक्टूबर से दिसंबर के बीच के समय के दौरान जब देवगुरु बृहस्पति पंचम और सप्तम भाव को एक साथ देखेंगे, तब आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं और वह समय आपके प्रेम जीवन को पुष्पित और पल्लवित करेगा। 

उपाय

  • आपको प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो मंगलवार अथवा शनिवार के दिन सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। 
  • बृहस्पतिवार के दिन पीपल वृक्ष को छुए बिना जल अर्पित करना चाहिए। 
  • आपको वर्ष में कम से कम एक बार शिवजी का रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए।
  • ध्यान और योग का सहारा लेने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

1. कर्क जातकों को वर्ष 2025 में कैसे परिणाम मिलेंगे?

कर्क राशि के जातकों को वर्ष 2024 में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे।

2. वर्ष 2025 में कर्क जातकों को नौकरी मिलेगी?

वर्ष 2025 में मार्च के बाद कर्क राशि के जातकों को नई नौकरी के शुभ अवसर मिल सकते हैं।

3. वर्ष 2025 में कर्क राशि के जातकों को प्रेम में किस तरह के परिणाम मिलेंगे?

कर्क जातकों को वर्ष 2025 में प्रेम जीवन के संदर्भ में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इस साल आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है।

More from the section: Horoscope 3809
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved