• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

कर्क राशिफल 2022: Kark Rashifal 2022 in Hindi

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 5 Jan 2022 11:34:28 PM

बीता हुआ साल और नए साल के बीच जो थोड़ा सा समय बचता है उसमें पनपती है आस। आस कि आने वाला समय बेहतर होगा। हालांकि समय हमेशा एक सा नहीं रहता लेकिन, समय से पहले घटनाओं को जान लेना, हमारे अंदर उस समस्या से लड़ने की क्षमता जरूर विकसित कर देता है। आप में से कई यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि साल 2022 में कर्क राशि की लव लाइफ कैसी रहेगी? वहीं कुछ इस बात को जानना चाहते होंगे कि साल 2022 में कर्क राशि का करियर कैसा रहेगा? बस ऐसे ही सवालों के जवाब के लिए है यह वार्षिक राशिफल।

Kark Rashifal 2022

साल 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम वाला साल साबित हो सकता है। साल के शुरुआत में ही मंगल का आपकी राशि के छठे भाव में गोचर हो रहा है जो कि कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। अप्रैल के बाद राशिफल 2022 के अनुसार शनि देवता का और बृहस्पति देवता का आपके भाग्य स्थान पर परिवर्तन हो रहा है। इस दौरान आपको आपके करियर, आर्थिक और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- कर्क राशिफल 2023

वहीं इस साल आपको आपके प्रेम जीवन में अपने साथी से बेहतर सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए रिश्ते बनने के भी योग बन रहे हैं और प्रेम विवाह के भी। हालांकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन साल के ख़त्म होते-होते दाम्पत्य रिश्ते में मिठास आ सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि के जातकों को इस साल स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने की जरूरत है। हालांकि सितंबर में स्वास्थ्य में आराम मिल सकता है लेकिन पूरे साल छोटी-मोटी समस्याएं बनी रहेंगी। कोशिश रहे कि इस साल कर्क राशि के जातक किसी भी समस्या को नज़रअंदाज न करें।

Read in English - Cancer Horoscope 2022

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार कर्क राशि वाले जातकों के लिए साल 2022 की शुरुआत को छोड़ दें तो यह साल आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। साल के शुरुआत में शनि सप्तम भाव में मौजूद रहने वाला है जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अप्रैल के बाद शनि का गोचर कुम्भ राशि में होने जा रहा है। इस गोचर की अवधि के दौरान आपके आर्थिक जीवन में बेहतर बदलाव होने की उम्मीद है। इसकी वजह से अप्रैल से अगस्त तक का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी होने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने खर्च पर लगाम लगा पाएंगे। धन संचय का भी प्रबल योग बन रहा है।

मध्य अप्रैल के बाद गुरु आपकी राशि से नवम भाव यानी कि भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस गोचर के दौरान आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने की संभावना है। कर्क राशि के अनुसार अगस्त माह में, मंगल आपके एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर आर्थिक नजरिए को लेकर कर्क राशि वाले जातकों की बुद्धि में सकारात्मक बदलाव कर सकता है। इस अवधि के दौरान आप शुभ फल प्राप्त करेंगे और आपके आर्थिक जीवन में आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस अवधि में आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार स्वास्थ्य

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने का साल है। साल के शुरुआत में शनि आपकी राशि के अनुसार सप्तम भाव में रहने वाला है जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोशिश रहे कि शरीर में पानी की कमी न हो। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।

हालांकि दूसरी तरफ जनवरी के महीने में धनु राशि में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। इस गोचर से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके अंदर जुझारू प्रवृत्ति पैदा होने की संभावना है यानी कि आप स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करते दिख सकते हैं।

कर्क राशिफल के अनुसार मध्य अप्रैल से बृहस्पति ग्रह मीन राशि यानी कि कर्क राशि के भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर की वजह से आपके स्वास्थ्य में सुधार दिख सकता है। संभावना है कि आप इस गोचर के प्रभाव से सितम्बर तक अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात पा सकेंगे। इस साल आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोशिश हो कि आप नियमित रूप से व्यायाम या फिर योग करें। जिम से जुड़ेंगे तो आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह बेहतर फैसला रहेगा। खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें। साल के अंतिम कुछ महीने स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार करियर

कर्क राशि के जातकों का साल 2022 करियर के लिहाज से अच्छा गुजरने की संभावना है। अप्रैल को आपके भाग्य भाव में हो रहे बृहस्पति के गोचर और अप्रैल को हो रहे राहु का मेष में गोचर आपके लिए करियर के क्षेत्र में बेहतर योग बना रहे हैं। इन दो गोचरों की वजह से अप्रैल से लेकर सितंबर मध्य तक का समय आपके करियर के लिहाज से उत्तम समय रहने वाला है। इस दौरान वैसे जातक जो नयी नौकरी या फिर मनचाही नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें इस कार्य में सफलता मिल सकती है। वे लोग जिन्हें ज्यादा काम के बदले काम फायदा मिलने की शिकायत रहती है उन्हें भी इस दौरान मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलने की भरपूर संभावना है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अप्रैल के अंत में शनि आपकी राशि से आठवें भाव यानी कि आयु भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपको शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आपको मेहनत से भी अधिक फल मिल सकता है। इस दौरान कर्म क्षेत्र में स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। साल के अंतिम कुछ महीनों के दौरान आपका भाग्य प्रबल रहने की संभावना है। इस अवधि में आप करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कर्क राशि के जातक इस साल करियर को लेकर आलस को त्यागें।

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार शिक्षा

जिन जातकों के मन में नए साल को लेकर यह चिंता है कि साल 2022 में कर्क राशि वालों की शिक्षा कैसी रहेगी तो उन्हें बता दें कि साल 2022 कर्क राशि के लिए शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस साल अप्रैल मध्य से लेकर गुरु देव का आपकी शिक्षा के पंचम भाव पर विशेष प्रभाव होगा, जिसकी वजह से कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान जातकों का मन अपनी शिक्षा से प्रसन्न रहने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने की संभावना है।

ख़ास बात यह है कि इस दौरान आपको थोड़ा सजग रहने की भी जरुरत है क्योंकि अप्रैल के ही अंतिम चरण में शनि अपना स्थान परिवर्तन करने वाला है जिसकी वजह से आपको शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी-बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों का शिक्षा के लिए स्थान परिवर्तन करने के भी योग बन रहे हैं। यह स्थान परिवर्तन आपके लिए मानसिक रूप से कष्टदायक साबित हो सकता है। जरूरत है कि आप इस अवधि में हिम्मत रखें और समझदारी से काम लें।

हालांकि, जून माह के दौरान मंगल देव का मेष राशि में गोचर होगा, जिससे आपकी राशि का दशम भाव प्रभावित होगा और जून से जुलाई की अवधि के दौरान ही वे आपकी राशि के सामान्य शिक्षा के चतुर्थ भाव को भी दृष्टि करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप इस राशि के छात्रों के लिए अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बदलाव आने के योग बनेंगे।

साल के अंतिम महीने यानी कि नवम्बर से लेकर दिसंबर तक का समय शिक्षा के लिहाज से आपके लिए अधिक अनुकूल रहने की सम्भावना है। इस दौरान जातकों को अच्छे अंकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन

साल 2022 कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। साल की शुरुआत उतनी बेहतर नहीं होगी। इस समय आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल रह सकता है।

हालांकि अप्रैल महीने में बृहस्पति नवम यानी कि भाग्य भाव में स्थित रहेंगे। गुरु की शुभ दृष्टि आपके राशि पर रहने की वजह से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में हालिया चल रही पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घरवालों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा और घर का माहौल भी सुखद रहने की संभावना है।

अप्रैल को राहु का मेष राशि में और केतु का चतुर्थ भाव में गोचर हो रहा है। इस गोचर की वजह से सितम्बर तक की अवधि के दौरान केतु राशि के जातकों को काम के सिलसिले में अपने माता-पिता या फिर कुटुंब से दूर रहना पड़ सकता है।

अक्टूबर से साल के अंतिम महीने यानी कि दिसंबर तक की अवधि के दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है। इस दौरान आपके घर में किसी बच्चे का जन्म या फिर किसी नए सदस्य का आगमन होने के योग बन रहे हैं। जिससे घर पर किसी पर्व की तरह माहौल रहने की संभावना है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता नजर आएगी। आपस में प्रेम बढ़ेगा और सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। निजी और पेशेवर जीवन में भी आपको इस दौरान घरवालों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार वैवाहिक जीवन

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 वैवाहिक जीवन में सामान्य फल देने वाला साल रहेगा। साल की शुरुआत में रिश्तों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अप्रैल तक शनि देवता आपकी राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे, जिसकी वजह से दाम्पत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। आपसी रिश्तों में कटुता आएगी और नोंकझोंक के बने रहने की संभावना है जिसकी वजह से मानसिक तनाव बना रह सकता है।

मध्य अप्रैल के बाद गुरु की अपने स्वयं के भाव यानी प्रथम और प्रेम भाव पर विशेष कृपा की वजह से वैवाहिक जीवन में शांति आ सकती है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर से भरपूर प्यार मिलने की संभावना है। आप दोनों एक जगह बैठ कर विवादों का निपटारा कर सकते हैं। एक दूसरे को समझने में आपको मदद मिल सकती है जिसकी वजह से रिश्तों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी।

जून के महीने में मेष राशि में, आपकी राशि के पंचम यानी प्रेम भाव के स्वामी मंगल का गोचर होगा और वहां से वे अपने ही स्वयं के पंचम भाव को दृष्टि करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप, आपके और जीवनसाथी के बीच आ रही हर प्रकार की गलतफहमियां दूर होने की संभावना बनेगी। नवंबर महीने के बाद साल के अंत तक का समय दाम्पत्य जीवन के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आप दोनों इस दौरान क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आपको आपके पार्टनर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। नजदीकियां बढ़ेंगी।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार प्रेम जीवन

साल 2022 में वे जातक जो इस बात की चिंता में हैं कि साल 2022 में कर्क राशि की लव लाइफ कैसी रहेगी, उन्हें बता दें कि यह साल आपके प्रेम जीवन के लिहाज से अनुकूल रहने वाली है। साल के शुरुआत यानी कि 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में परिवर्तन करने जा रहा है जो कि कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन के मामले में शुभ फल देगा। इस अवधि में आपका आपके प्रेम साथी के साथ रिश्ते बेहतर होने की संभावना है। एक दूसरे का आप ज्यादा ख़याल रखते नज़र आ सकते हैं और साथ में बढ़िया समय भी बिता सकते हैं।

इस वर्ष मध्य अप्रैल के दौरान, गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपकी राशि के भाग्य भाव यानी नवम भाव में विराजमान होंगे और इसी समय आपके प्रेम भाव को दृष्टि करेंगे। जिससे वो जातक जो किसी नए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पर विराम लग सकता है। यानी कि इस दौरान आपकी ज़िन्दगी में एक नए पार्टनर का आगमन हो सकता है। इस अवधि के अनुसार आप आपके रिश्ते अपने प्रेम साथी के साथ और भी ज्यादा मुखर होंगे। अप्रैल के ही महीने में राहु भी स्थान परिवर्तन कर रहा है। राहु का यह गोचर आपके प्रेम संबंधों में और भी मधुरता लेकर आएगा। प्रेम जीवन में चल रही पुरानी समस्याओं से इस दौरान आपको निजात मिल सकती है। आपको अपने प्रेम साथी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आप ज्यादा गंभीर दिख सकते हैं।

मध्य अगस्त से लेकर साल के अंत तक का समय, आपके प्रेम संबंधों को एक नया मोड़ देने वाला समय साबित हो सकता है। क्योंकि इस अवधि के दौरान मंगल देव की दृष्टि आपके लिए अनुकूल होगी। इस दौरान आप प्रेम-विवाह का भी फैसला ले सकते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय

  • सोमवार के दिन भगवान शिव का तिल और पानी से अभिषेक करें।

  • शिव चालीसा का नियमित पाठ करें।

  • अपने हाथ की छोटी उंगली में मोती धारण करेंगे तो बेहतर रहेगा लेकिन रत्न धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।

  • विशेषरूप से हर सोमवार के दिन, गरीबों व ज़रूरतमंदों को भोजन कराएं।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

More from the section: Horoscope 3200
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved