• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Mon 26 Aug 2024 10:03:37 PM

एस्ट्रोकैंप के इस विशेष मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) आर्टिकल के माध्यम से वर्ष 2025 में मकर राशि के जातकों को किस प्रकार के उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, उससे जुड़ी सटीक भविष्यवाणी इस आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगी। यह भविष्यफल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और इसे हमारे विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषी द्वारा ग्रह नक्षत्र की चाल और ग्रहों के गोचर, आदि को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में मकर राशि के जातक अपने जीवन में किस प्रकार के परिणाम प्राप्त करेंगे और कहां उन्हें ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal)

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

यह साल आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जीवन का किन क्षेत्रों में आपको विशेष सफलता मिल सकती है और कहां चलकर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इन सभी बातों को जानने के लिए अब चलिए विस्तार से जानते हैं कि मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) के अनुसार यह साल मकर राशि के जातकों के लिए क्या खास बदलाव लेकर आ रहा है।

Click here to read in English: Capricorn 2025 Horoscope

मकर आर्थिक जीवन 

यदि आपके लिए आर्थिक भविष्यवाणी की बात करें तो मकर 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाली है। एक तरफ शनि महाराज, शुक्र महाराज के साथ दूसरे भाव में बैठकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे और धन संचय करने में मदद करेंगे तो दूसरी ओर द्वादश भाव में बैठे सूर्य महाराज खर्च बढ़ाएंगे। एकादश भाव में बुध महाराज होंगे और पंचम भाव में बैठे बृहस्पति महाराज की दृष्टि भी आपके एकादश भाव पर होगी जिससे धन की प्राप्ति अधिक होगी और खर्च नियंत्रण में रहेंगे। यह सभी स्थितियां आपको आर्थिक तौर पर मजबूत और समृद्ध बनाने का अवसर प्रदान करेंगी लेकिन मई के महीने में देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में आकर आपके द्वादश भाव को देखेंगे जिससे खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो जाएगी। इस अप्रत्याशित वृद्धि को रोक पाना आपके लिए आसानी से संभव नहीं होगा। इसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। मार्च के अंत में शनि महाराज आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे जो धीरे-धीरे प्रयासों से आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे लेकिन मई के महीने में राहु महाराज आपके दूसरे भाव में आकर धन संचय करने में परेशानी खड़ी कर सकते हैं इसलिए इस वर्ष सावधानी से आपको चलना होगा और अपने धन को संभालना होगा। उसका कहीं निवेश करना भी लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य 

मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहने की संभावना व्यक्त की जा सकती है। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी शनि महाराज दूसरे भाव में रहकर स्वास्थ्य को मजबूत बनाएंगे। बृहस्पति महाराज पंचम भाव से आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे और आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाने में मदद करेंगे लेकिन नीच राशि के मंगल वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव से आपकी राशि पर दृष्टि डालकर आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं दे सकते हैं। अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य के लिए कमजोर रह सकता है, उसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने के योग बनेंगे। शनि महाराज मार्च के अंत में आपके तीसरे भाव में जाएंगे, जहां से आपको आलस को छोड़ना होगा, नहीं तो धीरे-धीरे आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतना आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। जितना शरीर को चलाएंगे, उतना ही स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहेंगे। राहु महाराज मई के महीने में दूसरे भाव में आकर खान-पान और मुंह से जुड़ी समस्याएं दे सकते हैं। उनसे सावधान रहें ताकि आप एक अच्छा जीवन जी पाएं।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

मकर 2025 राशिफल के अनुसार यदि आपके करियर की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। भले ही नीच राशि के मंगल महाराज की दृष्टि दशम भाव पर हो लेकिन दशम भाव के स्वामी शुक्र महाराज शनि महाराज के साथ दूसरे भाव में होकर नौकरी में अच्छी स्थितियों को जन्म देंगे। आपको धन लाभ भी होगा। एकादश भाव में बुध महाराज और बृहस्पति महाराज की एकादश पर दृष्टि तथा नवम भाव पर बृहस्पति महाराज की दृष्टि आपको नौकरी में सफलता प्रदान करेगी। आपका मनचाहा ट्रांसफर भी हो सकता है और नौकरी में पदोन्नति मिलने के भी योग बनेंगे। वर्ष का उत्तरार्ध भी ठीक-ठाक रहने की संभावना है। जहां तक व्यापार करने वाले जातकों का सवाल है तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहने वाली है। आपको अपने व्यावसायिक साझेदार से भी अच्छे संबंध बनाए रखने पर जोर देना होगा क्योंकि आपके बीच कहासुनी हो सकती है। वर्ष का उत्तरार्ध व्यावसायिक साधनों के लिए ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आपको अपने प्रयासों में निरंतर गति बनाए रखनी होगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

शिक्षा 

यदि मकर राशि के विद्यार्थी वर्ग की बात की जाए तो मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। पंचम भाव में देवगुरु बृहस्पति होंगे और पंचम भाव के स्वामी शुक्र महाराज दूसरे भाव में होंगे जिससे आप अपनी शिक्षा में मन लगाकर मेहनत करेंगे और उसके आपको सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम आपके उत्साह को बढ़ाएंगे जिससे आप और अधिक मेहनत करने को तत्पर रहेंगे। मई के महीने से बृहस्पति महाराज छठे भाव में आ जाएंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी, तब जाकर आपको सफलता प्राप्त करने की संभावना बन सकती है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को मई तक प्रतीक्षा करनी होगी, म‌ई के बाद स्थितियों में सुधार आएगा, तब आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वर्ष के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं जिससे आपके मनपसंद विषयों को किसी विदेशी विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिल सकता है।

पारिवारिक जीवन 

मकर 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 आपके पारिवारिक जीवन के लिए ठीक-ठाक रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव में बैठकर शनि महाराज चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे तथा मंगल महाराज की दृष्टि सप्तम भाव से दशम भाव पर होगी। इससे पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपसी सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। तीसरे भाव में राहु महाराज भाई बहनों को कुछ समस्याएं दे सकते हैं लेकिन उनसे आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। उसके बाद में मार्च के महीने में शनि महाराज तीसरे भाव में आकर भाई बहनों से आपके संबंधों को और मजबूत करेंगे लेकिन उन्हें भी आपके साथ की बराबर दरकार होगी। राहु महाराज मई के महीने में दूसरे भाव में चले जाएंगे जिससे कुटुंब के मामलों में आपको बोलने से परहेज करना होगा, नहीं तो कोई बात का बतंगड़ बन सकता है जिससे कहा सुनी हो सकती है। बृहस्पति महाराज के छठे भाव में आ जाने से और वहां से दशम भाव पर तथा दूसरे भाव पर पूर्ण दृष्टि डालने के कारण पारिवारिक जीवन के कई विवादों को सुलझाने का मौका मिल सकता है, जिसमें परिवार के किसी वृद्ध व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा।

वैवाहिक जीवन 

मकर 2025 राशिफल के अनुसार यदि विवाहित जातकों की बात करें तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहेगी। सप्तम भाव में वर्ष की शुरुआत में मंगल महाराज अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान होंगे और द्वादश भाव में सूर्य महाराज स्थित होंगे जिससे आप और आपके जीवनसाथी के मध्य है अहम का टकराव हो सकता है। आप दोनों के बीच क्रोध की अधिकता रिश्ते को और बिगाड़ सकती है। ऐसी स्थिति में परिवार वालों का हस्तक्षेप करना आवश्यक हो जाएगा और तभी आपका रिश्ता बच पाएगा। धीरे-धीरे आपके बीच की समस्याएं कम होंगी। जब मंगल महाराज जुलाई के महीने में आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे, तब जाकर आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी और तब आप समझ पाएंगे कि आप दोनों के बीच जो सब कुछ चल रहा था, वह ग्रहों की चाल का ही नतीजा था। ऐसी स्थिति में आपको अपने जीवनसाथी को भरपूर समय, स्नेह और प्रेम देना चाहिए। उनकी बातों को सुनना और समझना चाहिए तथा आपस के सामंजस्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए, तभी आप एक उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर पाएंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

मकर 2025 राशिफल (Makar 2025 Rashifal) आपके प्रेम जीवन के लिए यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में बृहस्पति महाराज का विराजमान होना और पंचम भाव के स्वामी शुक्र महाराज का दूसरे भाव में होना आपके प्रेम जीवन को पुष्पित और पल्लवित करेगा। आप दोनों को एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस होगा। एक दूसरे की बातों को समझेंगे। एक दूसरे का मान सम्मान बढ़ाएंगे और परिवार के लोगों से भी मिलने जुलने का मौका मिलेगा। परिवार के लोगों से मिलने के बाद आपके रिश्ते में सम्मान भी बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी। आप चाहेंगे तो वर्ष के मध्य में एक दूसरे से शादी करने का विचार बना सकते हैं। इस वर्ष ज्यादा बड़ी चुनौतियां आपके रिश्ते में नहीं दिखती हैं लेकिन मार्च के अंत से जब शनि महाराज तीसरे भाव में आकर पंचम भाव को देखेंगे तो बार-बार आपके प्यार की परीक्षा होगी। ऐसे में यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। 

उपाय

  • शुक्रवार के दिन सफेद रंग की गौ माता को चने की दाल खिलाएं। 
  • छोटी कन्याओं के चरण छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें सफेद रंग की कोई वस्तु भेंट करें। 
  • शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा।
  • विशेष समस्या होने पर रुद्राभिषेक संपन्न कराएं। इससे हर समस्या का अंत होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. वर्ष 2025 में मकर राशि के लोगों का अच्छा समय कब आएगा?

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत से लेकर साल के मध्य भाग तक का स्माय काफी शानदार रहने के संकेत दे रहा है।

2. मकर राशि की परेशानी कब दूर होगी?

शनि गोचर से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा यानी अंतिम चरण शुरू हो गया था। मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति 29 मार्च 2025 को मिलेगी।

3. 2025 में मकर राशि का प्रेम जीवन कैसा रहेगा?

वर्ष 2025 प्रेम के संदर्भ में एक अनुकूल साल साबित होगा। इस वर्ष आपका प्यार फले-फूलेगा और आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करते नज़र आएंगे।

More from the section: Horoscope 3795
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved