• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2024 प्रिंटेबल कैलेंडर: मुफ्त में डाउनलोड करें 2024 का प्रिंटेबल कैलेंडर

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 7 Aug 2023 11:59:00 AM

एस्‍ट्रोकैंप के 2024 प्रिंटेबल कैलेंडर (Printable Calendar 2024) के इस विशेष लेख में प्रिंटेबल कैलेंडर में आने वाले पब्लिक हॉलिडे 2024, बैंक हॉलिडे 2024 और कई अन्‍य अवकाशों की जानकारी दी गई है। संपूर्ण जानकारी के लिए प्रिंटेबल कैलेंडर लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

2024 हिंदू कैलेंडर

प्रिंटेबल कैलेंडर का महत्‍व और इतिहास

2024 प्रिंटेबल कैलेंडर में वर्ष 2024 में पड़ रहे सभी भारतीय त्‍योहारों, इवेंट और पब्लिक हॉलिडे 2024 की पूरी लिस्‍ट दी गई है।

प्रिंटेबल कैलेंडर के इतिहास की बात करें तो इसका संबंध कांस्‍य युग से बताया जाता है। उस समय मिस्‍त्र और मेसोपोटामिया के लोगों द्वारा कैलेंडर बनाने का सुझाव दिया गया था। हालांकि, रोमन शासनकाल ने ऐसे कैलेंडर बनाने शुरू किए थे जिन्‍हें लोग अपने हाथ में ले सकें या दीवारों पर टांग सकें।

इसके बाद 45 ईसा पूर्व के दौरान जूलियस सीज़र ने पुराने कैलेंडर में कुछ बदलाव किए। जूलियन कैलेंडर का आना एक बड़ा आविष्‍कार माना जाता है। कहा जाता है कि जूलियन कैलेंडर बाकी कैलेंडरों से अलग था क्‍योंकि इसे चंद्रमा की स्थिति के आधार पर बनाया गया था।

Read Here In English: 2024 Printable Calendar (LINK)

इसी कैलेंडर के साथ हर चार साल के बाद लीप ईयर का कॉन्‍सेप्‍ट आया था। वर्ष 1852 में पोप ग्रेगोरी 13 जूलियन कैलेंडर की जगह ग्रेगोरियन कैलेंडर लेकर आए। आज हम जो कैलेंडर इस्‍तेमाल करते हैं, वह ग्रेगोरियन कैलेंडर है। एस्‍ट्रोकैंप का यह विशेष 2024 प्रिंटेबल कैलेंडर , ग्रेगोरियन कैलेंडर पर ही आधारित है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

2024 प्रिंटेबल कैलेंडर में क्‍या होता है

एस्‍ट्रोकैंप के फ्री 2024 प्रिंटेबल कैलेंडरकी कई विशेषताएं हैं और इसे आप कई कामों के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आगे जानिए 2024 प्रिंटेबल कैलेंडर की विशेषताओं के बारे में।

इसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी यूज़र से प्रिंटेबल कैलेंडर को डाउनलोड करने के लिए कोई भी शुल्‍क या फीस नहीं ली जाती है। इसके अलावा आप इस कैलेंडर को कहीं भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

प्रिंटेबल कैलेंडर में साल 2024 में आने वाले सभी त्‍योहारों, पर्वों और इवेंट की जानकारी दी गई है।

इस कैलेंडर की मदद से आप कुछ दिन पहले से ही त्‍योहारों की तैयारियां शुरू कर सकते हैं और अपने कामों का शेड्यूल बना सकते हैं।

एस्‍ट्रोकैंप का 2024 प्रिंटेबल कैलेंडर सभी तरह के गैजेट्स पर खुल सकता है। इस तरह आप प्रिंटेबल कैलेंडर को अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कहीं भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

रत्न, यंत्र, ज्योतिष सेवाएं ऑनलाइन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

प्रिंटेबल कैलेंडर का इस्‍तेमाल कैसे कर सकते हैं

अब हम जानेंगे कि एस्‍ट्रोकैंप के प्रिंटेबल कैलेंडर का आप कहां और किस तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं और इस कैलेंडर की मदद से किस तरह आपके काम और जिंदगी आसान हो सकती है।

  • एस्‍ट्रोकैंप के प्रिंटेबल कैलेंडर से आप अपने रूटीन और आदतों का ट्रैक रख सकते हैं। इस तरह यह स्‍वस्‍थ जीवनशैली जीने में आपकी मदद कर सकता है।
  • 2024 प्रिंटेबल कैलेंडर की मदद से आप अपनी छुट्टियों को प्‍लान कर सकते हैं और कहीं घूमने जा सकते हैं। इस कैलेंडर में अवकाशों की तिथि देखकर छुट्टी या घूमने की योजना बनाने का काम काफी आसान हो जाता है।
  • इस प्रिंटेबल कैलेंडर में आप विशेष तारीखों को हाइलाइट कर सकते हैं और अपने लॉग और जरनल भी डाल सकते हैं।
  • प्रिंटेबल कैलेंडर की मदद से प्रियजनों और परिवार के सदस्‍यों के जन्‍मदिन और महत्‍वपूर्ण इवेंटों की तारीख को याद रखना आसान हो जाता है।
  • प्रिंटेबल कैलेंडर देखने के बाद आप अपने पूरे दिन को अपनी इच्‍छा के अनुसार प्‍लान कर सकते हैं।

प्रिंटेबल कैलेंडर कितने प्रकार के होते हैं

अवकाशों और इवेंट आदि तय करने के लिए कई प्रकार के प्रिंटेबल कैलेंडरों को देखा जाता है। यहां हम आपको तीन प्रकार के प्रिंटेबल कैलेंडर के बारे में बता रहे हैं।

चंद्र कैलेंडर

इस कैलेंडर को चंद्र की स्थिति और इसके विभिन्‍न चरणों के आधार पर तैयार किया जाता है। प्राकृतिक घटनाओं की गणना करने के लिए इस कैलेंडर को बनाया जाता है। इस्‍लामिक और चंद्र कैलेंडर काफी मिलते-जुलते हैं क्‍योंकि इस्‍लाम धर्म के सभी महत्‍वूपर्ण अवकाश, त्‍योहार और इवेंट चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से ही तय किए जाते हैं।

सौर कैलेंडर

सौर कैलेंडर को सूर्य की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्‍त के बीच जितना समय होता है, वह एक सौर दिन कहलाता है। इसके बाद रात आती है। सौर कैलेंडर के आधार पर ही पारसी कैलेंडर, फारसी कैलेंडर और हिब्रू कैलेंडर तैयार किए जाते हैं।

चंद्र-सौर कैलेंडर

चंद्र और सौर कैलेंडर के जोड़ से चंद्र-सौर कैलेंडर बनाया जाता है। यह प्रमुख रूप से चंद्र कैलेंडर होता है। चंद्र-सौर कैलेंडर का एक उदाहरण हिब्रू कैलेंडर है।

आप एस्‍ट्रोकैंप से प्रिंटेबल कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी मदद से त्‍योहारों की तैयारी और छुट्टियाें को प्‍लान कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3707
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved