• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

सिंह 2025 राशिफल (Singh 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Sun 1 Sep 2024 1:09:57 PM

एस्ट्रोकैंप के इस सिंह 2025 राशिफल में यह बताया गया है कि वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं। उनसे जुड़ी सभी सटीक भविष्यवाणी आपको पढ़ने को मिल सकती हैं। यह भविष्यफल 2025 पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषी द्वारा ग्रह - नक्षत्रों की चाल, स्थिति और ग्रहों के गोचर के आधार पर गणना करके तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस तरीके के परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह 2025 राशिफल

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

सिंह 2025 राशिफल (Singh 2025 Rashifal) के अनुसार इस वर्ष आपके जीवन में कौन-कौन से बदलाव आ रहे हैं, कैसा रहेगा आपका निजी जीवन और कैसा रहेगा आपका पेशेवर जीवन। चलिए अब आगे विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल कैसा साबित होगा।

Click here to read in English: Leo 2025 Horoscope

आर्थिक जीवन 

सिंह 2025 राशिफल (Singh 2025 Rashifal) की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2025 आर्थिक तौर पर आपके लिए उन्नति प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में तो राहु अष्टम भाव में और मंगल द्वादश भाव में रहकर आपके खर्चों को बढ़ाने का काम करेंगे लेकिन मई के महीने में देवगुरु बृहस्पति एकादश भाव में आ जाएंगे तथा राहु महाराज भी अष्टम भाव से निकलकर सप्तम भाव में आ जाएंगे जिससे व्यावसायिक लाभ भी होंगे और अन्य प्रकार के अतिरिक्त धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। एक से ज्यादा माध्यम आपको धन प्रदान करेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि मार्च के अंत से शनि महाराज अष्टम भाव में रहेंगे जिस किसी प्रकार के कोर्ट या कचहरी के विवाद के कारण आपको धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही अचानक से कोई धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं लेकिन इस दौरान निवेश करना हानिकारक हो सकता है।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2025 राशिफल

स्वास्थ्य 

सिंह 2025 राशिफल के अनुसार यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो वर्ष की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद कमजोर रहेगी। सूर्य पंचम भाव में होंगे, शनि और शुक्र सप्तम भाव में, केतु द्वितीय और राहु अष्टम भाव में तथा मंगल द्वादश भाव में होने से स्वास्थ्य समस्याएं चारों ओर से आपको पीड़ित कर सकती हैं लेकिन आप अपनी उत्तम इच्छा शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर इन सभी समस्याओं से बचे रहने में कामयाब हो सकते हैं। वर्ष का उत्तरार्ध आपके लिए अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहेगा क्योंकि राहु सप्तम भाव में आ जाएंगे, मंगल महाराज भी द्वादश से निकल जाएंगे और बृहस्पति महाराज एकादश भाव में आकर आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में कमी करेंगे लेकिन शनि महाराज पूरे वर्ष अष्टम भाव में रहेंगे इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। छोटी सी समस्या को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है इसलिए आपको तुरंत उपचार के लिए आगे बढ़ना ही बेहतर होगा।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

सिंह 2025 राशिफल (Singh 2025 Rashifal) के अनुसार यदि आपके करियर की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उत्तम लाभ मिलने के योग बनेंगे। वर्ष की शुरुआत में दशम भाव के स्वामी शुक्र महाराज सप्तम भाव में शनि महाराज के साथ होंगे जो कि छठे भाव के स्वामी भी हैं और देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में होंगे जिससे आपका अनुभव आपको सफलता प्रदान करने में मददगार बनेगा इसके बाद बृहस्पति महाराज एकादश भाव में आ जाएंगे और शनि अष्टम भाव में होंगे जिससे आपके कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी लेकिन धीरे-धीरे उसका प्रतिफल भी मिलेगा और वर्ष के अंतिम महीनों में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य में काम के सिलसिले में यात्राएं करने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहद उत्तम रहेगी। शनि और शुक्र महाराज की कृपा से आपको दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे जिससे व्यापार में कुछ नई चुनौतियां, जो सामने आ रही थीं, अब दूर हो जाएंगी और व्यापार उन्नति करेगा। इस वर्ष व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ के योग बन सकते हैं। किसी भी प्रकार के कानूनी दांव पेंच से बचने की कोशिश करें।

शिक्षा 

सिंह राशि के विद्यार्थी वर्ग की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। जो लोग डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, उनको कैंपस साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है और नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में दशम भाव में रहेंगे और उसके बाद मई के महीने में आपके एकादश भाव में आकर पंचम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे जिससे शिक्षा में आपको उत्तम सफलता के योग बनेंगे। आपके मन में ज्ञान प्राप्ति की इच्छा भी सहज रूप से जागेगी। विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष कठिन मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो वर्ष के शुरुआती दो महीने आपके लिए उत्तम रहेंगे। उसके बाद भी आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी लेकिन शुरुआती महीनों में विदेश जाकर पढ़ने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा।

पारिवारिक जीवन 

सिंह 2025 राशिफल (Singh 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष 2025 पारिवारिक जीवन के लिए शुरुआत में तो बहुत अनुकूल रहेगा। चतुर्थ भाव में बुध महाराज और दशम भाव में देवगुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे जिससे परिवार के सदस्यों के प्रति आपसी सामंजस्य मजबूत रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना रहेगी। एक दूसरे की कद्र करेंगे। शनि महाराज की दृष्टि वर्ष की शुरुआत में चतुर्थ भाव पर होने के कारण बीच-बीच में कुछ विरोधाभास की स्थितियां भी जन्म लेंगी। दूसरे भाव में केतु महाराज वाणी के कारण आपस में कुछ टकराव पैदा कर सकते हैं लेकिन मई के बाद से इन सभी स्थितियों में और कमी आ जाएगी और आपस में सामंजस्य बेहतर होगा। देवगुरु बृहस्पति के एकादश भाव में रहकर पंचम भाव, तृतीय भाव और सप्तम भाव को देखने से जीवनसाथी, परिवार के कनिष्ठ सदस्यों और संतान के बीच में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। भाई - बहनों से आपके संबंध मधुर बनेंगे और संतान से संबंधित अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे घर में खुशहाली रहेगी और पारिवारिक जीवन भी मजबूत दिखेगा।

वैवाहिक जीवन 

सिंह 2025 राशिफल के अनुसार यदि आपके वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आपस में आप और आपके जीवन साथी के मध्य सामंजस्य रहेगा। एक दूसरे की बात को समझेंगे तथा उनको महत्व देंगे। प्रेम और रोमांस के योग भी बनेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ लंबी यात्राएं भी करेंगे। मार्च के महीने में शनि महाराज अष्टम भाव में चले जाएंगे, जहां पर राहु महाराज विराजमान होंगे, इससे ससुराल में तथा आपके जीवन साथी को कुछ कष्ट हो सकते हैं, उनको स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। ऐसे में उनका ध्यान रखें। इसके बाद मई के महीने में राहु महाराज सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति एकादश भाव से सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे जीवनसाथी से रिश्ते और बेहतर बनेंगे। आपस में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों की भी मदद करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से आगे बढ़ने लगेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

सिंह 2025 राशिफल आपके लिए यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष 2025 की शुरुआत में आपके प्रेम संबंधों के लिए कुछ कठिन समय हो सकता है क्योंकि सूर्य महाराज वर्ष की शुरुआत में ही आपके पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम के मन में अहम की भावना को बढ़ाएंगे और रिश्तों में तनाव बढ़ा सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि मई के महीने से देवगुरु बृहस्पति एकादश भाव में जाकर अक्टूबर तक आपके पंचम भाव को देखेंगे जिसके स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं जिससे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपस के रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह का संबंध भी जुड़ सकता है। इस प्रकार यह वर्ष प्रेम संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच जब देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव में चले जाएंगे तब आपके प्रियतम को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है लेकिन उन्हें कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य रखें। 

उपाय

  • प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
  • शारीरिक समस्या होने पर लोहे की वस्तुओं का दान करें। 
  • व्यवसाय संबंधित समस्याओं के लिए शिवलिंग पर खस का इत्र अर्पित करें। 
  • सभी प्रकार की सफलता के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को बड़े ही प्रेम भाव से चार केले अर्पित करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2025 में सिंह राशि का भविष्य क्या है?

2025 राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये साल शानदार रहेगा। इस दौरान आपके व्यवसाय में प्रगति और कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

2. सिंह राशि की परेशानियां कब खत्म होगी?

सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगी। वहीं शनि की ढैया 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक रहेगी।

3. एम (M) नाम की राशि क्या है 2025?

जिन जातकों का नाम अंग्रेजी के एम अक्षर से शुरू होता है उनकी राशि सिंह होती है। सिंह राशि के जातक बेहद ही जोशीले स्वभाव के होते हैं और अपने जीवन को लेकर बेहद उत्साहित नजर आते हैं।

4. 2025 में सिंह राशि के जातकों के भाग्य में क्या लिखा है?

2025 में सिंह राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न मोर्चों पर मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

More from the section: Horoscope 3808
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved