• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Mon 26 Aug 2024 5:30:10 PM

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) एस्ट्रोकैंप का एक विशेष आर्टिकल है जिसमें वर्ष 2025 में वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में सटीक भविष्यवाणी पढ़ने को प्राप्त होगी। यहभविष्यफलपूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित ग्रहों और नक्षत्रों की चाल और सितारों की गणना के अनुसार तैयार किया गया है जिससे आपको आपके वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, करियर, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, तो आईए जानते हैं वर्ष 2025 में वृषभ राशि के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है।

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal)

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष 2025 में क्या कहती है, सितारों की चाल, क्या इस वर्ष होगा आपका विवाह या मिलेगी करियर में तरक्की, ऐसे ही सभी सवालों के जवाब जानने के लिए लिए आइए आगे विस्तार से जानते हैं वृषभ 2025 राशिफल

Click here to read in English: Taurus 2025 Horoscope

आर्थिक जीवन 

वृषभ 2025 राशिफल की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2025 आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में विराजमान होंगे और तीसरे भाव में मंगल तथा एकादश भाव में राहु महाराज विराजमान होकर आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उसके बाद मार्च के अंत में शनि महाराज एकादश भाव में आ जाएंगे और मई के महीने में देवगुरु बृहस्पति भी दूसरे भाव में आ जाएंगे। यह आपकी आर्थिक चुनौतियों को खत्म करने का समय होगा। इस दौरान आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आपके सभी काम बनने लगेंगे। आर्थिक चुनौतियां कम होंगी और धन लाभ होगा। आपको धन संचित करने में भी सफलता मिलेगी और परिवार के लोगों से भी धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। कार्य व्यवसाय से भी विशेष लाभ हो सकता है। आपको अपने बॉस का वरद हस्त मिल सकता है जिससे आपको नौकरी में तनख्वाह वृद्धि की खुशखबरी भी मिल सकती है।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2025 राशिफल

स्वास्थ्य 

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की अधिक संभावना दिखती है। वर्ष की शुरुआत में अष्टम भाव में सूर्य महाराज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कुछ कमजोर बनाएंगे जिस पर आपको ध्यान देना होगा। इसके साथ ही इस वर्ष बृहस्पति महाराज के द्वितीय भाव में रहने से आपको अपने खान-पान और भोजन का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा, आप वसायुक्त भोजन के प्रभाव से मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वैसे शनि महाराज एकादश भाव में वर्ष के उत्तरार्ध में रहेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कोई बड़ी परेशानी उठाने से बचाव प्राप्त होता रहेगा। दिसंबर के महीने में आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस वर्ष आपके अंदर कुछ आलस बढ़ सकता है जो धीरे-धीरे आपको थकान और शारीरिक कमजोरी दे सकता है, इससे जितना संभव हो सके, बचने की कोशिश करें।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

वृषभ 2025 राशिफल के अनुसार आपके करियर की बात करें तो वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज आपके दशम भाव में विराजमान होंगे और आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति स्थित होंगे। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़िया होगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ाते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी अच्छी उन्नति मिलेगी और नौकरी के क्षेत्र में भी आपके काम का दबदबा बना रहेगा। इसके बाद शनि महाराज मार्च के अंत में आपके एकादश भाव में जाएंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी निकटता बढ़ेगी। उनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको पदोन्नति भी मिलेगी और तनख्वाह में वृद्धि के योग भी अच्छे बनेंगे लेकिन राहु के मई के महीने में आपके दशम भाव में आ जाने से आपको कार्यक्षेत्र पर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी प्रकार की जल्दबाजी या शॉर्टकट से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार के षड्यंत्र का हिस्सा बनने से आपको बचना होगा, नहीं तो समस्याएं हो सकती हैं।

शिक्षा 

वृषभ राशि के विद्यार्थी वर्ग की बात करें तो वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) यह संकेत दे रहा है कि विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि केतु महाराज आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे, हालांकि अच्छी बात यह है कि देवगुरु बृहस्पति भी प्रथम भाव में होंगे जो आपको अच्छे गुरु का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और उनके सानिध्य में और उनके मार्गदर्शन में आप अपनी शिक्षा को अनवरत जारी रख पाएंगे। हालांकि वर्ष के उत्तरार्ध में जब केतु चतुर्थ भाव में आ जाएंगे, तब इन समस्याओं में और कमी आएगी और आप अपनी शिक्षा पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। शनि महाराज की दृष्टि पंचम भाव पर होने से शिक्षा में बीच-बीच में कुछ रुकावट या व्यवधान तो आएंगे लेकिन आप अपनी शिक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति का आपका सपना पूरा होगा और आपके मनपसंद विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सफलता दायक साबित हो सकता है ।

पारिवारिक जीवन 

वृषभ 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहने की संभावना है लेकिन वर्ष की शुरुआत कुछ कठिन होगी। चतुर्थ स्थान के स्वामी सूर्य महाराज अष्टम भाव में होंगे जिससे माताजी और पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उसके बाद मंगल भी चतुर्थ भाव में आकर पारिवारिक समस्याएं बढ़ा सकते हैं लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा लेकिन मई के मध्य से केतु महाराज के चतुर्थ भाव में आ जाने से परिवार के लोगों से सामंजस्य बिठा पाना आपके लिए कुछ कठिन होगा जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ असंतुलन आ सकता है। आपको पारिवारिक अशांति को दूर करने के लिए स्वयं ही प्रयास करने होंगे। भाई बहनों से आपके मधुर संबंध बने रहेंगे जिनका आपको समय-समय पर लाभ भी होगा और उनसे आपका मित्रवत् व्यवहार आपको संतुष्टि देगा। इस वर्ष परिवार में किसी नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। किसी संतान का जन्म होने अथवा किसी विवाह योग्य सदस्य का विवाह होने के सुंदर संयोग बनेंगे।

वैवाहिक जीवन 

वृषभ 2025 राशिफल (Vrishabh 2025 Rashifal) के अनुसार वर्ष की शुरुआत वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। बुध सप्तम भाव में रहेंगे और बृहस्पति महाराज प्रथम भाव से सप्तम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे जिससे वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य आपसी सामंजस्य बढ़िया होगा। एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे। साथ ही एक दूसरे के काम में भी एक दूसरे की सहायता करेंगे। इससे आपके बीच की दूरियां समाप्त होने लगेंगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सितंबर से अक्टूबर के मध्य मंगल महाराज के छठे भाव में जाने से वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। इसी दौरान विशेष सावधानी बरतें, उसके बाद की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्वक बना रहेगा। इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के साथ खूबसूरत स्थानों की यात्रा करेंगे तथा तीर्थ यात्रा पर भी जाएंगे जिससे आप प्रेम का अनुभव भी कर पाएंगे। संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इस वर्ष आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

वृषभ 2025 राशिफल आपके लिए यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए कमजोर हो सकती है क्योंकि केतु महाराज पंचम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपको प्यार में धोखा मिल सकता है अथवा समझदारी का अभाव होने के कारण आपके प्रियतम और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जो आपके रिश्ते को परेशान कर सकती हैं लेकिन 18 मई के बाद जब केतु चतुर्थ भाव में चले जाएंगे और पंचम भाव पर शनि महाराज की दृष्टि होगी, तब आप अपने रिश्ते में वफादारी के साथ आगे बढ़ेंगे जिससे आपके रिश्ते को एक नया जीवन, एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी और आप अपने प्रियतम के साथ हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत करेंगे। वर्ष की शुरुआत और जुलाई से सितंबर के मध्य आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। आपको अप्रैल से मई के बीच भी अपने रिश्ते को संभालना होगा। इस दौरान रिश्ते के टूटने की स्थिति बन सकती है। यदि इस दौरान आप समझदारी दिखाते हैं तो फिर आपका प्रेम संबंध लंबे समय तक के लिए जारी रह सकता है।

उपाय

  • शुक्रवार के दिन आपको माता महालक्ष्मी को लाल गुड़हल पुष्प अर्पित करना चाहिए और माॅं महालक्ष्मी जी के किसी मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • आपको एक उत्तम गुणवत्ता का हीरा अथवा ओपल रत्न चांदी की मुद्रिका में जड़वा कर अपनी अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए।
  • आपको बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वांकुर अर्पित करना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन लाल रंग का तिकोना ध्वज किसी मंदिर में लगाना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. वृषभ राशि के लिए वर्ष 2025 कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के जातकों को वर्ष 2025 में जीवन के विभिन्न मोर्चों पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

2. 2025 में वृषभ जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

2025 में वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा हालांकि आपको खाने-पीने पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

3. वृषभ 2025 राशिफल के अनुसार वृषभ जातकों का करियर कैसा रहेगा?

2025 में वृषभ राशि के जातकों का करियर भी उत्तम रहेगा। आप इस साल सफलता प्राप्त करेंगे और प्रमोशन के भी योग बनेंगे।

4. वृषभ जातकों के लिए वर्ष 2025 के उपाय क्या हैं?

2025 को और भी शुभ फलदायी बनाने के लिए उत्तम गुणवत्ता का हीरा अथवा ओपल रत्न चांदी की मुद्रिका में जड़वा कर अपनी अनामिका अंगुली में धारण करें।

More from the section: Horoscope 3813
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved