• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal) पढ़ें और जानें अपना भविष्य!

Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Mon 26 Aug 2024 5:53:18 PM

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal): एस्ट्रोकैंप के इस विशेष आर्टिकल में वर्ष 2025 के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में आने वाले विभिन्न बदलावों के बारे में सटीक भविष्यवाणी प्रदान कर रहा है। यह भविष्यफल 2025 पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर ही आधारित है और वर्ष 2025 के दौरान ग्रहों की विभिन्न चाल, ग्रहों के गोचर, ग्रह नक्षत्रों की स्थिति, आदि की गणना के द्वारा तैयार किया गया है। इस वृश्चिक राशिफल 2025 के लेख में हम यह जानेंगे कि वर्ष 2025 के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न आयामों में किस प्रकार के अच्छे और बुरे परिणाम जानने को मिल सकते हैं।

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal)

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वृश्चिक 2025 राशिफल के अनुसार आपकी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित क्या स्थिति रहेगी, प्रेम और वैवाहिक संबंध कैसे रहेंगे, परिवार का क्या हाल रहेगा, आपका स्वास्थ्य किस करवट बैठेगा और विद्यार्थियों को किस प्रकार के परिणामों की प्राप्ति होगी, इन सभी बातों के बारे में अब आइए आगे विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए यह राशिफल क्या विशेष भविष्यवाणी लेकर आ रहा है।

Click here to read in English: Scorpio 2025 Horoscope

आर्थिक जीवन 

यदि आपके आर्थिक जीवन की बात की जाए तो वृश्चिक 2025 राशिफल यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। निजी प्रयासों से और कार्यक्षेत्र से आपको अच्छा धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में दिन प्रतिदिन सुधार होने के योग बनेंगे। शनि महाराज मार्च के अंत में पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। वहां से वह आपके एकादश भाव पर पूर्ण सप्तम दृष्टि डालेंगे जिससे आपकी आमदनी के साधनों में वृद्धि करेंगे। आपके पास कोई ना कोई पक्का जरिया बनेगा जिससे आपके पास पूरे वर्ष धन आने के योग बनेंगे। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति महाराज सप्तम भाव में रहकर एकादश भाव को देखेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। उसके बाद मई के महीने में वह अष्टम भाव से आपके दूसरे भाव पर दृष्टि डालेंगे जो कि उनका ही भाव है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति और धन संचय की प्रवृत्ति को बढ़ाकर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे और उसके बाद अक्टूबर के महीने में वह आपके भाग्य स्थान में अपनी उच्च राशि में आकर भी आपको सही आर्थिक निर्णय लेने में मदद करेंगे जिससे यह वर्ष आपको आर्थिक तौर पर अनुकूलता प्रदान करेगा ।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2025 राशिफल

स्वास्थ्य 

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal) के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहने की संभावना है, फिर भी आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी, जब आपकी राशि के स्वामी नवम भाव में रहकर अच्छी स्थिति में रहेंगे और आपकी राशि पर मई तक देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि बनी रहेगी। इससे आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी और आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे। पंचम भाव में उपस्थित राहु कभी-कभी पेट से जुड़ी समस्या दे सकता है। इसके बाद मार्च के अंत में शनि महाराज आपके पंचम भाव में आ जाएंगे और मई में राहु महाराज आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे जिससे पेट और उसके आसपास के क्षेत्र में समस्या हो सकती है इसलिए आपको नियमित और अच्छे भोजन पर ध्यान देना चाहिए। मई के मध्य में देवगुरु बृहस्पति अष्टम भाव में आ जाएंगे जो आपको बहुत ध्यान देने का समय होगा। वसायुक्त पदार्थों के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर में बृहस्पति महाराज आपके नवम भाव में आ जाएंगे जिससे स्वास्थ्य में फिर से सुधार होगा लेकिन दिसंबर में वक्री अवस्था में बृहस्पति का अष्टम भाव में आना स्वास्थ्य को पीड़ित कर सकता है, इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

करियर 

वृश्चिक 2025 राशिफल के अनुसार यदि आपके करियर की बात करें तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। राशि स्वामी मंगल महाराज नवम भाव में और दशम भाव के स्वामी सूर्य महाराज द्वितीय भाव में होंगे जिससे नौकरी करने वाले जातकों को विशेष शुभ लाभ प्राप्त होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में मजबूती से अपना प्रदर्शन कर पाएंगे और कोई भी समस्या आपको परेशान नहीं कर पाएगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी रहेगी जो आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्रदान कर सकती है। म‌ई के महीने में जब केतु महाराज आपके दशम भाव में आएँगे, तब आपको अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपका मन काम में काम लगेगा जिससे काम में समस्या होने की संभावना बढ़ जाएगी। नौकरी बदलने की संभावना भी मई के बाद बन सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल है। बृहस्पति महाराज की कृपा से आपका अच्छे लोगों से व्यापार बढ़ेगा जिससे आपको लाभ होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आप अपनी मेहनत और विश्वास के दम पर अपने काम को मजबूत बना पाएंगे। वर्ष के अंतिम महीने के दौरान कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

शिक्षा 

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal) के अनुसार विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। पंचम भाव में राहु महाराज की वर्ष की शुरुआत में उपस्थिति आपकी बुद्धि को तीव्र बनाएगी। आपकी सोचने समझने की क्षमता मजबूत होगी। आप कम समय में ही कठिन से कठिन चीजों को याद और कर पाएंगे और उनको हल कर पाएंगे। इससे आपको अपनी पढ़ाई में अच्छा लाभ मिलेगा। बृहस्पति महाराज की दृष्टि प्रथम भाव पर होने से आपकी बुद्धि का तीव्र विकास होगा। आपके मन में ज्ञान प्राप्ति की इच्छा भी रहेगी, जो शिक्षा में आपको सफलता देगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है लेकिन आपको इधर-उधर की बातों से दूर रहकर अपना एक मजबूत उद्देश्य बनाकर पढ़ना होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध आपके लिए अनुकूल रहेगा। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों का सपना फरवरी से अप्रैल के बीच पूरा हो सकता है।

पारिवारिक जीवन 

वृश्चिक 2025 राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 की शुरुआत आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। शनि और शुक्र महाराज आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे, दूसरे भाव में सूर्य महाराज होंगे। आपके कुटुंब की वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बहुत बेहतर होगा जिससे आपको भी कोई समस्या नहीं होगी। भाई बहनों से आपके संबंध मधुर बनेंगे। मई के महीने में जब राहु महाराज चतुर्थ भाव में और मंगल महाराज तुम्हारे दशम भाव में आएँगे, तब घर में सामंजस्य में कुछ कमी आ सकती है जिससे परिवार के बुजुर्गों की सेहत भी बिगड़ सकती है इसलिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें। अप्रैल और अगस्त के महीनों में किसी के बीमार होने की स्थिति बन सकती है। इसके अतिरिक्त पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। इस वर्ष परिवार में किसी का विवाह हो सकता है।

वैवाहिक जीवन 

वृश्चिक 2025 राशिफल (Vrishchik 2025 Rashifal) के अनुसार यदि विवाहित जातकों की बात करें तो वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल रहेगी। सप्तम भाव के स्वामी शुक्र महाराज चतुर्थ स्थान में होंगे और देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव पर होंगे तथा बुध महाराज प्रथम भाव में बैठकर सप्तम भाव को देखेंगे। इन सभी ग्रह स्थितियों के अनुसार वैवाहिक जीवन में सुंदर प्रेम पुष्पित और पल्लवित होगा। आपसी समस्याएं दूर होंगी। आप और आपके जीवन साथी एक दूसरे के निकट आएंगे और आपसी समस्याओं को नजरअंदाज करने की कोशिश भी करेंगे जिससे आपका वैवाहिक जीवन सुखद होने लगेगा। उसके बाद जब मई के महीने में बृहस्पति महाराज अष्टम भाव में आ जाएंगे, तब आपके ससुराल के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। वहां किसी नए मेहमान के आने के योग बन सकते हैं। शनि महाराज मार्च के अंत में आपके पंचम भाव में आकर सप्तम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे जिससे अविवाहित जातकों के विवाह होने के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी को विशेष लाभ भी हो सकता है। उनकी विचारधारा स्पष्ट होगी जिसे समझने के लिए आपको प्रयत्न करना होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

प्रेम जीवन 

वृश्चिक 2025 राशिफल यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत में आपको अपने प्रेम जीवन में बहुत खुशी होगी। पंचम भाव में उपस्थित राहु आपको कुछ निरंकुश बनाएंगे। आप अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे जिससे आपका प्रेम जीवन मजबूत होगा। आप बहुत सारी ऐसे बातें भी करेंगे, जिन्हें हो सकता है कि आप पूरा न कर पाएं, इससे आपके प्रियतम को धीरे-धीरे नाराजगी भी होने लगेगी लेकिन आप निश्चिंत रहें, सब परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी। उसके बाद मार्च के अंत में शनि महाराज आपके पंचम भाव में आ जाएंगे और राहु महाराज मई में आपके चौथे भाव में चले जाएंगे और मई के महीने में बृहस्पति महाराज, जो आपके पंचम भाव के स्वामी भी हैं, अष्टम भाव में होंगे। इससे प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। आपके प्यार की परीक्षा होगी। आप अपने साथी पर कितना विश्वास रखते हैं, इस बात की भी समय जांच करेगा लेकिन इन सब से आपका रिश्ता मजबूत होगा। अक्टूबर के महीने में जब देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में नवम भाव में आ जाएंगे और वहां से पंचम भाव को देखेंगे तो यह समय आपके प्रेम जीवन को और ऊर्जावान बनाएगा। आप अपने प्रियतम के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं और अच्छी जगह पर घूमने जाएंगे। इससे अपने रिश्ते को और मजबूत बना पाएंगे। 

उपाय

  • आपको श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 
  • देवगुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए सर्वाधिक लाभप्रद रहेगा। 
  • मंगलवार के दिन अपने भाई को कोई लाल रंग की वस्तु भेंट में देना भी अच्छा रहेगा। 
  • सोमवार के दिन शंकर जी का रुद्राभिषेक करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. 2025 वृश्चिक जातकों के भाग्य में क्या लिखा है?

2025 में वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य अच्छा रहेगा। इस वर्ष अधिकांश मोर्चे पर आपको अनुकूल परिणाम मिलने वाला है।

2. 2025 राशिफल के अनुसार प्रेम में वृश्चिक जातकों को कैसे परिणाम मिलेंगे?

प्रेम के संदर्भ में वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष बेहतरीन परिणाम मिलने की संभावना है। इस साल आपका प्रेम संबंध मजबूत बनेगा।

3. वृश्चिक राशि के जातकों की परेशानी कब खत्म होगी?

वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी और ढैय्या 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक रहेगी।

More from the section: Horoscope 3800
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2024
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved