वृषभ राशि के जातकों की शारीरिक संरचना बेहद अच्छी होती है। ये लोग सुंदर चेहरा, बड़ी-बड़ी आंखें और खूबसूरत कद-काठी के धनी होते हैं। इनका ओजस्वी व्यक्तित्व अपने से विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वृषभ राशि के जातक महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। ये लोग कठिन परिश्रम से अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लेते हैं। इस राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधा के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं।
जानियें वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल:
Saturday, June 6, 2026
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया - दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।
वृष राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – वृष राशिफल 2023
अपनी राशि चुनें:
यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जो पूरी तरह से वैज्ञानिक और सारगर्भित है। आपने ऊपर दिया गया वृषभ राशिफल तो पढ़ लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं? उनका स्वभाव, व्यक्तित्व और नज़रिया कैसा होता है? उनमें कौन सी-कौन सी कमियाँ पायी जाती हैं? इस लेख में हम वृषभ राशि के लोगों के बारे में विस्तार से जानेंगे जिसमें उनका निजी, शिक्षा, पारिवारिक, प्रेम, वैवाहिक, करियर एवं व्यापार आदि सभी अहम पहलू शामिल होंगे। तो चलिए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों से जुड़े रोचक तथ्य :-
राशि चक्र की 12 राशियों में वृष राशि का क्रम दूसरा है। ‘वृष’ संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ बैल होता है। इसलिए इस राशि का चिह्न भी बैल है। वृष राशि को अंग्रेज़ी में ‘टॉरस’ कहते हैं जो कि एक लैटिन शब्द है। वृषभ स्थिर और पृथ्वी तत्व की राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक स्त्री राशि है। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जो कि सौन्दर्य, भौतिक और शारीरिक सुखों का कारक है। वृषभ चंद्र ग्रह की उच्च राशि है। यदि चंद्रमा वृषभ राशि में होता है तो यह शुभ फल देता है। मिथुन, कन्या और मकर राशि वृषभ की मित्र राशियाँ हैं।
वृषभ राशि के जातक शांति प्रिय स्वभाव के होते हैं। भले ही ये जातक बाहर कठोर दिखने के क्यों न हों, लेकिन अंदर से बिल्कुल कोमल होते हैं। इन जातकों की वाणी मधुर होती है। ये अपनी संवाद कला से कई लोगों को मंत्र मुग्ध बनाने में सक्षम होते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से ये नृत्य, वादन, गायन, चित्रकारी आदि कलाओं में ख़ास रुचि लेते हैं। इन्हें झूठ बोलने वाले और घमंडी लोगों से नफ़रत होती है।
वृष राशि के जातक चालाक और चतुर होते हैं अतः इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। इनका अनुमान अधिक तौर पर सटीक बैठता है। अपने कार्यक्षेत्र में वृषभ राशि के व्यक्ति बहुत अधिक परिश्रम करते हैं। इनके साहस में भी कोई कमी नहीं दिखती है। हालाँकि साहस तभी दिखता है जब उसकी ज़रुरत पड़ती है।
परिश्रमी होने के कारण वृषभ राशि के जातक अपने करियर/व्यवसाय में सफल होते हैं। इसके लिए आवश्यक होता है करियर अथवा व्यवसाय का सही चुनाव। ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि के जातकों के लिए कृषि, बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा और कंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्र अनुकूल होते हैं।
मेहनती और ईमानदार होने के कारण इनके करियर में अधिक ग्रोथ देखने को मिलती है। अपने कार्य अथवा अपनी ड्यूटी को ये जातक बड़ी जिम्मेदारी से निभाते हैं। कला क्षेत्र से जुड़ाव होने के कारण वृषभ राशि के जातक नृत्य, वादन, गायन, पेंटिंग, डिज़ाइनिंग जैसे क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आते हैं।
सेहत व्यक्ति की असली पूँजी होती है। सेहतमंद व्यक्ति के मन में अच्छे विचार जन्म लेते हैं। इसलिए स्वास्थ्य जैसा महत्वपूर्ण विषय हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। राशिफल के अनुसार यदि हम वृष राशि के जातकों की सेहत की बात करें तो ये जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। इनकी शारीरिक क्षमता अधिक मजबूत होती है। हालाँकि वृष राशि के जातकों को कफ की समस्या रहती है।
लापरवाही के कारण इन्हें गैस एवं आँख से संबंधित समस्या का भय बना रहता है। इस राशि के जातकों अपने ख़ान पान पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। अच्छी डाइट और अच्छी दिनचर्या व्यक्ति की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
व्यक्ति का चरित्र उसके स्वभाव, उसके हाव-भाव और उसकी कार्यशैली में झलकता है। जैसा कि हमने आपको यह बताया कि वृष राशि के जातक कोमल और मधुुर स्वभाव के होते हैं। उनका यह स्वभाव विपरीत लिंग के लोगों के हृदय में अपनी जगह बनाता है। जबकि शुक्र ग्रह ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातक रोमांटिक मिजाज के होते हैं। माना जाता है कि इस राशि के पुरुष प्रेम अथवा विवाह के लिए बहुत अच्छे पार्टनर होते हैं। ये अपने जीवनसाथी को बहुत अधिक प्रेम करते हैं।
सामान्य तौर पर यह देखा गया है कि इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। जीवनसाथी से तकरार के बीच भी प्रेम बना रहता है। अपने रिश्तों को संजोए रखने में ये अधिक विश्वास करते हैं। वृषभ राशि के जातक अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाते हैं। इसलिए परिजनों के लिए ये जातक अधिक प्रिय होते हैं।
भाग्यशाली अंक - 6 अंक इनका लकी नंबर है तथा 6 अंक की श्रृंखला 6, 15, 24, 33, 42, 51...भी इनके लिए शुभ होती है।
शुभ रंग - सफेद, नीला
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रत्न - हीरा
शुभ रुद्राक्ष - छः मुखी रुद्राक्ष
मंत्र - 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का 16000 जाप करना चाहिए
उम्मीद है वृष राशिफल से जुड़े इस लेख के माध्यम से आपको वृषभ राशि के लोगों को समझने में आसानी होगी। सभी ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ बने रहें।
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.